Skip to main content

पेपर लीक मामले ने पकड़ा तूल, प्रियंका गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर योगी सरकार पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच जारी है।इस बीच अब प्रियंका गांधी वाड्रा ने पुलिस भर्ती को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है।एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए प्रियंका ने योगी सरकार पर हमला बोला है। 

प्रियंका ने इस दौरान एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें परीक्षार्थी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करते दिख रहे हैं। इस दौरान परीक्षार्थियों द्वारा लगातार री एग्जाम-री एग्जाम यानी दोबारा परीक्षा कराने को लेकर नारेबाजी की जा रही है। हालांकि अबतक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ था या नहीं, लेकिन जांच शुरू हो चुकी है।

प्रियंका ने योगी सरकार पर साधा निशाना

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बस एक बार सोच कर देखिए- 50 लाख से अधिक युवाओं ने फॉर्म भरा। ये प्रदेश के इतिहास की सबसे बड़ी परीक्षा थी। 400 रूपए का एक फॉर्म था। 48 लाख एडमिट कॉर्ड जारी हुए और परीक्षा के पहले पेपर लीक हो गया। क्या बीत रही होगी बच्चों पर,उनके परिवारों पर,ऐसा ही RO Exam में हुआ। पेपर लीक हो गया। यूपी के एक-एक गांव में यह चर्चा हो रही है। सरकार सो रही है। लड़के-लड़कियां इलाहाबाद से लखनऊ तक चीख-पुकार-प्रदर्शन कर रहे हैं और Re-Exam की मांग कर रहे हैं। सरकार उन्हें अपमानित कर रही है, लाठियों से पिटवा रही है।

UP के युवा नशेड़ी | Rahul Gandhi का शर्मनाक बयान | PM Modi ने कर दिया बड़ा ऐलान.

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा ने पकड़ा तूल

प्रियंका गांधी ने आगे लिखा कि कौन कराता है ये पेपर लीक, कैसे होता है ये पेपर लीक।चांद-मंगल पर जाने वाला हमारा देश एक फुलप्रूफ परीक्षा नहीं करा सकता।जहां एक युवा की मेहनत चोरी न हो, उसके भविष्य पर डाका न पड़े। बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर एक बड़ा खुलासा भी हुआ है। दरअसल एफआईआर करने वाले इंस्पेक्टर ने एफआईआर कॉपी में लिखा कि सुनियोजित तरीके से पेपर लीक हुआ है।लखनऊ के मोहनलालगंज थाने में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर रामबाबू संह ने एफआईआर दर्ज कराते हुए बताया कि 18 फरवरी को अलीनगर सुनहरा स्थित सिटी मॉर्डन अकेडमी स्कूल में पुलिस भर्ती परीक्षा हो रही थी। इसी दौरान नकल कर रहे विद्यार्थी को पकड़ा गया जो पर्ची में आंसर लिखकर लाया था। उसके व्हाट्सऐप को चेक किया गया तो वहां हाथ से आंसर लिखकर भेजे गए थे, जो प्रश्नपत्र के जवाब से मैच करता था।

#Ecogarden से लेकर #uppsc आयोग तक,एक ही मांग #Reexam, #Reexam

Comments

Popular posts from this blog

GST हो गया कम, अब दिवाली-छठ पर झूम जाएगा मन, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता...

New  GST  Rate: सितंबर 2025 की बैठक में बड़े बदलाव किए गए। अब सभी तरह की ब्रेड (पराठा, रोटी, खाखरा, पिज्जा ब्रेड) पर  जीएसटी  पूरी तरह  खत्म  कर दिया गया है। कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक  सस्ते  होंगे, इन पर 5% टैक्स लगेगा। हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस (5 लाख तक) और कुछ रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी राहत मिली। त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर इस बार मन झूम उठेगा. सरकार ने जीएसटी अब कम कर दिए हैं. जीएसटी स्लैब में बदलाव से आम दिन चर्या की बहुत सी चीजें सस्ती हो जाएंगी. नई दिल्ली: बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई. इस बैठक में ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. अब जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को समाप्त कर दिया गया है. इन स्लैब में अधिकांश जरूरी चीजें शामिल हैं. विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब होगा, जो 40 प्रतिशत है. पूरे देश में जीएसटी में बदलाव का फैसला 22 सितंबर से लागू ...

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...

थकान के कारण रात में गहरी नींद में सो रहे थे 50 श्रद्धालु, नींद खुली चीख पड़े...

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर हुए हादसे को याद कर घायल और अन्य श्रद्धालु सिहर जा रहे हैं। वह बस यही कह रहे कि अयोध्या में दर्शन करने के बाद सभी 50 श्रद्धालु सामूहिक भोजन किए।  इसके बाद अपनी-अपनी सीट पर बैठे और थकान के कारण गहरी नींद में चले गए। रात करीब ढाई बजे अचानक धमाका जैसी आवाज और झटका लगने पर उनकी नींद खुल गई। इसके बाद उन्हें कुछ समझ में नहीं आया। किसी के ऊपर सामान गिरा था तो कोई खिड़की में फंस गया था। घायल वीपेन मंडल, वीरेंद्र मंडल ने बताया कि वे 50 लोगों समूह सात सितंबर को छत्तीसगढ़ से निकले। 10 दिन के इस धार्मिक भ्रमण के लिए प्रति व्यक्ति 8-8 हजार रुपये का पैकेज था। साथ में खाना और खाना बनाने वाले भी थे। सभी श्रद्धालु पहले अमर कंटक, मैहर देवी, चित्रकूट, वृंदावन रविवार अयोध्या पहुंचे थे। जहां रामलला का दर्शन किया और अन्य मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की। इसके बाद ऑटो से अयोध्या घूमे और मोबाइल में तस्वीर भी कैद की।     रात खाना खाने के बाद हम सभी बस में बैठ गए। वह सोमवार को सुबह तक वाराणसी पहुंचते। जहां श्रीकाशी ...