Skip to main content

आधी रात प्रयागराज में हड़कंप, शाइस्ता-जैनब के आने की आहट, पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

 चकिया में पुलिस ने गली-गली में जाकर घरों में दी दबिश, चकिया और हटवा गांव मे काफी देर तक लग्जरी कारों को बारीकी से चेक किया। पुलिस की ताबड़ तोड़ चेकिंग से आधी रात को अतीक के गढ़ में हड़कंप मच गया।

प्रयागराज। देश को झकझोर देने वाले उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड का आरोपी माफिया अतीक अहमद की 50 हजार की इनामी बेगम शाइस्ता परवीन की तलाश फिर से तेज हो गई है।शाइस्ता के साथ माफिया अशरफ की बेगम जैनब फातिमा की तलाश में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।शाइस्ता और जैनब के धूमनगंज के हटवा गांव में छिपे होने की सूचना पर बुधवार देर रात पुलिस टीमों ने ताबड़तोड़ छापेमारी की।

एसीपी के नेतृत्व में चार टीमें हटवा गांव पहुंच गईं। आधी रात पुलिस टीमों ने हटवा गांव में अतीक अहमद और अशरफ के करीबी रहे कई लोगों के घर पूछताछ की।फरमूद, अनवर और आसिफ समेत चार घरों से पूछताछ कर पुलिस टीमों ने हटवा गांव के दो और घरों में दबिश देकर शाइस्ता और जैनब के बारे में पूछताछ की। इसके बाद अतीक अहमद के मोहल्ले चकिया में भी दबिश दी गई। 4 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन में शाइस्ता और जैनब तो नहीं मिलीं,लेकिन पुलिस को उनके बारे में कई अहम जानकारी मिली है।

उमेश पाल हत्याकांड के बाद से माफिया अतीक अहमद की बेगम शाइस्ता परवीन और माफिया अशरफ की बेगम जैनब फातिमा फरारी काट रही हैं।पुलिस ने कई संपत्तियां जब्त की और शाइस्ता को भगोड़ा घोषित करके डुगडुगी भी पिटवाई थी, लेकिन तब से शाइस्ता और जैनब का कोई सुराग नही लगा। जैनब की आखिरी लोकेशन दिल्ली में मिली थी जबकि शाइस्ता की आखिरी लोकेशन हटवा गांव में अशरफ के ससुराल के पास मिली थी,लेकिन पुलिस की रेड से पहले ही वो निकल चुकी थी तब से साल भर बीत गया। शाइस्ता और जैनब नहीं पकड़ी गई।

बुधवार देर रात धूमनगंज एसीपी वरुण कुमार को माफिया अतीक अहमद की फरारी काट रही बेगम शाइस्ता के हटवा गांव में होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही एसीपी ने तीन थानों की पुलिस के साथ पहले चकिया में गली-गली में जाकर कई घरों में दबिश दी। चकिया और हटवा गांव मे काफी देर तक लग्जरी कारों को बारीकी से चेक किया। पुलिस की ताबड़तोड़ चेकिंग से आधी रात को अतीक अहमद के गढ़ में हड़कंप मच गया। हटवा में भी पुलिस ने गांव के अंदर गली-गली घूमकर आधा दर्जन घरों में तलाशी ली हालांकि अतीक और अशरफ की बेगम नहीं मिली,लेकिन पुलिस को दोनों के बारे में कुछ सुराग मिले है,जिसपर पुलिस अभी गोपनीय जांच कर रही है।

बता दें कि माफिया अतीक अहमद के बेटे बालगृह से छूटे थे वो हटवा गांव में एक रिश्तेदार के यहां रह रहे हैं। पुलिस को सूचना मिली थी आधी रात के बाद शाइस्ता अपने बेटों की खैरियत लेने हटवा गांव में किसी घर में आने वाली है। इस सूचना पर पुलिस हरकत में आई और दबिश देने पहुंची। हालांकि शाइस्ता या जैनब तो नहीं मिली,लेकिन पुलिस को एक कार से कुछ सामान मिले है,जिसकी जांच पड़ताल कि जा रही कि कहीं ये शाइस्ता के तो नहीं है। हालांकि इस बारे में पुलिस अधिकारी अभी कुछ भी बोलना नहीं चाहते।

VIDEO:-

Comments

Popular posts from this blog

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...

16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया!

कोर्ट की टिप्पणी ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में भी बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम के दरवाजे बंद होने वाले हैं?" मदुरै (तमिलनाडु): सोशल मीडिया की दुनिया बच्चों की मासूमियत के लिए अब एक बड़ा खतरा बनती जा रही है. अश्लील सामग्री की आसान पहुंच और रील की लत से बच्चों को बचाने के लिए अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगे सोशल मीडिया बैन का उदाहरण देते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से भारत में भी इसी तरह की पाबंदी लागू करने पर विचार करने को कहा है. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया वेबसाइटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है. न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के.के. रामकृष्णन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की. केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले पर अपने तर्क पेश किए. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी किया. पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में जारी आदेश के अनुसार, यह पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे विवादास्पद और अश्लील ...