Skip to main content

होली से पहले यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, कई गाड़ियां हुईं रद्द

 इस वर्ष रेलवे ने पिछले वर्ष के मुकाबले 50 फीसदी अधिक होली स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। हालांकि गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान की तरफ जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रेलवे ने 18 मार्च से 22 मार्च के बीच इनमें से कुछ रूट्स पर कई गाड़ियों को कैंसिल किया है...

होली के त्योहार से पहले यात्रियों की भीड़ स्टेशनों पर बढ़ गई है। रेलवे ने भी यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई सारी स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। इस वर्ष रेलवे ने पिछले वर्ष के मुकाबले 50 फीसदी अधिक होली स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। हालांकि गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान की तरफ जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रेलवे ने 18 मार्च से 22 मार्च के बीच इनमें से कुछ रूट्स पर कई गाड़ियों को कैंसिल किया है।

वेस्टर्न रेलवे ने बताया कि अहमदाबाद मंडल के गांधीधाम और गांधीधाम केबिन के बीच में नॉन इंटरलॉकिंग वर्क के कारण 19 मार्च 2024 से 22 मार्च 2024 तक ब्लॉक लिया गया है, जिसके चलते गांधीधाम आने/जाने वाली ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

ये आठ ट्रेनें हैं कैंसिल

  • 19 से 22 मार्च 2024 तक ट्रेन संख्या 09456 भुज-गांधीनगर स्पेशल
  • 19 से 22 मार्च 2024 तक ट्रेन संख्या 09455 गांधीनगर-भुज स्पेशल
  • 18 और 20 मार्च 2024 की ट्रेन संख्या 22483 जोधपुर-गांधीधाम एक्सप्रेस
  • 19 और 21 मार्च 2024 की ट्रेन संख्या 22484 गांधीधाम-जोधपुर एक्सप्रेस
  • 21 मार्च 2024 की ट्रेन संख्या 09416 गांधीधाम-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल
  • 21 मार्च 2024 की ट्रेन संख्या 09415 बांद्रा टर्मिनस-गांधीधाम स्पेशल
  • 21 मार्च 2024 की ट्रेन संख्या 22952 गांधीधाम-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस
  • 22 मार्च 2024 की ट्रेन संख्या 22951 बांद्रा टर्मिनस-गांधीधाम एक्सप्रेस

ये गाड़ियां होंगी आंशिक रूप से कैंसिल

  • 18 मार्च 2024 पुणे चलने वाली ट्रेन संख्या 11092 पुणे-भुज एक्सप्रेस ट्रेन अहमदाबाद स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा अहमदाबाद और भुज के बीच आंशिक तौर पर निरस्त रहेगी।
  • 20 मार्च 2024 को भुज से चलने से चलने वाली ट्रेन संख्या 11091 भुज-पुणे एक्सप्रेस भुज के स्थान पर अहमदाबाद से शॉर्ट ऑरिजिनेट होगी तथा भुज और अहमदाबाद के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।
  • 19 मार्च 2024 को नागरकोइल से चलने वाली ट्रेन संख्या 16336 नागरकोइल-गांधीधाम एक्सप्रेस अहमदाबाद स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा अहमदाबाद और गांधीधाम के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।
  • 22 मार्च 2024 को गांधीधाम से चलने वाली ट्रेन संख्या 16335 गांधीधाम-नागरकोइल एक्सप्रेस गांधीधाम के स्थान पर अहमदाबाद स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा गांधीधाम और अहमदाबाद के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।
  • 20 और 21 मार्च 2024 को ट्रेन संख्या 19405 पालनपुर-गांधीधाम एक्सप्रेस समाख्याली स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा सामाख्याली और गांधीधाम के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।
  • 21 और 22 मार्च 2024 को ट्रेन संख्या 19406 गांधीधाम-पालनपुर एक्सप्रेस गांधीधाम के स्थान पर सामाख्याली से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। तथा गांधीधाम और सामाख्याली के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।

इन गाड़ियों का बदला रूट

इसके अलावा कई सारी ट्रेनें अपने निर्धारित मार्ग गांधीधाम केबिन-गांधीधाम-आदिपुर के स्थान पर गांधीधाम केबिन-आदिपुर चलेगी और गांधीधाम स्टेशन पर नहीं जाएंगी।

  • 20 और 21 मार्च 2024 को ट्रेन संख्या 22955 बांद्रा टर्मिनस-भुज एक्सप्रेस
  • 20 मार्च 2024 को ट्रेन संख्या 14321 बरेली-भुज एक्सप्रेस
  • 20 मार्च 2024 को ट्रेन संख्या 22903 बांद्रा टर्मिनस-भुज एक्सप्रेस
  • 21 मार्च 2024 को ट्रेन संख्या 20907 दादर-भुज एक्सप्रेस
  • 21 मार्च 2024 को ट्रेन संख्या 14311 बरेली-भुज एक्सप्रेस
  • 21 मार्च 2024 को ट्रेन संख्या 22904 भुज-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस
  • 21 मार्च 2024 को ट्रेन संख्या 14322 भुज-बरेली एक्सप्रेस
  • 21 मार्च 2024 को ट्रेन संख्या 22956 भुज-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस
  • 21 मार्च 2024 को ट्रेन संख्या 22908 भुज-दादर एक्सप्रेस
  • 22 मार्च 2024 को ट्रेन संख्या 14312 भुज-बरेली एक्सप्रेस

रेगुलेट होने वाली ट्रेनें

Comments

Popular posts from this blog

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...

16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया!

कोर्ट की टिप्पणी ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में भी बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम के दरवाजे बंद होने वाले हैं?" मदुरै (तमिलनाडु): सोशल मीडिया की दुनिया बच्चों की मासूमियत के लिए अब एक बड़ा खतरा बनती जा रही है. अश्लील सामग्री की आसान पहुंच और रील की लत से बच्चों को बचाने के लिए अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगे सोशल मीडिया बैन का उदाहरण देते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से भारत में भी इसी तरह की पाबंदी लागू करने पर विचार करने को कहा है. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया वेबसाइटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है. न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के.के. रामकृष्णन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की. केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले पर अपने तर्क पेश किए. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी किया. पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में जारी आदेश के अनुसार, यह पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे विवादास्पद और अश्लील ...