Skip to main content

यूपी की बाकी बची 24 लोकसभा सीटों के लिए भाजपा ने भेजा 3-3 नामों का पैनल,जानें किसका कट सकता है टिकट

लखनऊ।भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 51 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है, लेकिन बाकी बची 24 लोकसभा सीटों को लेकर लगातार मंथन चल रहा है।केंद्रीय नेतृत्व ने यूपी से एक बार और नामों का पैनल मांगा था, जिसके आधार पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी,महामंत्री संगठन धर्मपाल और दोनों उपमुख्यमंत्री ने कोर कमेटी में नामों के पैनल तैयार कर भेज दिए हैं। 24 लोकसभा सीटों के लिऐ तीन-तीन नामों का पैनल भेज दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक मेरठ लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद राजेंद्र अग्रवाल का टिकट कटना तय माना जा रहा है।मेरठ से अभिनेता अरुण गोविल या कुमार विश्वास को मौका दिया जा सकता है।प्रयागराज से रीता बहुगुणा जोशी का भी टिकट कटना तय माना जा रहा है।यहां से नंद गोपाल गुप्ता नंदी की पत्नी अभिलाषा गुप्ता के नाम की चर्चा है। अभिलाषा महापौर रही हैं।गाजियाबाद से जनरल वीके सिंह की जगह अनिल अग्रवाल या अनिल जैन को भाजपा प्रत्याशी बना सकती है। रायबरेली से सपा के बागी विधायक मनोज पांडेय को प्रत्याशी बना सकती है।कैसरगंज से मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का टिकट कटना तय माना जा रहा है। बृजभूषण की पत्नी केतकी देवी सिंह या लड़के करण भूषण सिंह को टिकट मिल सकता है।

इसके अलावा कांग्रेस छोड़़कर भाजपा में आए वाराणसी के पूर्व सांसद राजेश मिश्रा को भदोही से भाजपा प्रत्याशी बना सकती है।पीलीभीत से चर्चा है कि वरुण गांधी की नेतृत्व से बात हुई है।ऐसे में वरूण गांधी को दोबारा मौका दिया जा सकता है। वहीं इन लोकसभा सीटों पर जो नामों का पैनल है, उनमें बलदेव औलख या जितिन प्रसाद और संजय गंगवार का नाम है।कहा जा रहा है कि सुलतानपुर से एक बार फिर मेनका गांधी को चुनाव लड़ाया जा सकता है।

सहारनपुर से पूर्व मंत्री सुरेश राणा के नाम की चर्चा है।देवरिया से रमापति राम त्रिपाठी मौजूदा सांसद को दोबारा मौका दिया जा सकता है।मिर्ज़ापुर से अनुप्रिया पटेल फिर से लड़ सकती हैं।घोसी से ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविन्द राजभर चुनाव लड़ सकते हैं।बलिया से मौजूदा सांसद बीरेंद्र सिंह मस्त का टिकट कटना तय माना जा रहा है। बलिया से नीरज शेखर या आनन्द स्वरूप शुक्ला को टिकट मिल सकता है। कानपुर से सत्यदेव पचौरी का टिकट काटकर उनकी बेटी नीतू सिंह को भाजपा टिकट दे सकती है। ग़ाज़ीपुर से मनोज सिन्हा के लड़के अभिनव सिन्हा को भाजपा टिकट दे सकती है।

बरेली से सन्तोष गंगवार का टिकट उम्र की वजह से कटना तय माना जा रहा है। संतोष गंगवार की जगह भाजपा महापौर सतीश गौतम, हरिशंकर गंगवार या योगी सरकार के मंत्री स्वतन्त्र देव को चुनावी मैदान में उतार सकती है।बाराबांकी से हालांकि मौजूदा सांसद उपेंद्र रावत का टिकट घोषित किया गया था, लेकिन एक अश्लील वीडियो सामने आने के बाद पार्टी उनका टिकट काट सकती है। उपेंद्र रावत की जगह प्रियंका रावत या फिर सूत्रों की मानें तो कांग्रेस के बड़े नेता पीएल पुनिया के लड़के तनुज पुनिया को भाजपा  उतार सकती है। मैनपुरी लोकसभा से भाजपा योगी सरकार में मंत्री जयवीर सिंह को चुनावी मैदान उतार सकती है।+

जीरो टॉलरेंस पर बड़ा सवाल।बनते ही टूटा टाटिया नगर पुल का स्लैब। सवा साल में छटवीं बार टूटा स्लैब

Comments

Popular posts from this blog

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...

16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया!

कोर्ट की टिप्पणी ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में भी बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम के दरवाजे बंद होने वाले हैं?" मदुरै (तमिलनाडु): सोशल मीडिया की दुनिया बच्चों की मासूमियत के लिए अब एक बड़ा खतरा बनती जा रही है. अश्लील सामग्री की आसान पहुंच और रील की लत से बच्चों को बचाने के लिए अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगे सोशल मीडिया बैन का उदाहरण देते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से भारत में भी इसी तरह की पाबंदी लागू करने पर विचार करने को कहा है. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया वेबसाइटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है. न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के.के. रामकृष्णन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की. केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले पर अपने तर्क पेश किए. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी किया. पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में जारी आदेश के अनुसार, यह पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे विवादास्पद और अश्लील ...