Skip to main content

भाजपा की दूसरी लिस्ट जल्द आने की संभावना ,सुल्तानपुर लोक सभा सीट है अहम

दूसरी लिस्ट जारी होने मे बचा थोडा समय, दोवेदारो की बेचैनी बढ़ी

सुलतानपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी जल्द ही दूसरी लिस्ट जारी करेगी। भाजपा के संसदीय बोर्ड के सदस्य और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को संकेत दिया कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची को बुधवार को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है। भाजपा ने दो मार्च को 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी।

बुधवार को दूसरी लिस्ट फाइनल हो जायेगी ,येदियुरप्पा ने बताया कि वह बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी जा रहे हैं। छह मार्च को दिल्ली में एक बैठक है। संभवतः कर्नाटक सहित (लोकसभा उम्मीदवारों की) दूसरी सूची को अंतिम रूप दिया जा सकता है। उसी के मद्देनजर मैं दिल्ली जा रहा हूं। मेरा मानना है कि बुधवार को सूची फाइनल हो जायेगी। शीर्ष नेतृत्व नेता सूची पर अंतिम निर्णय लेंगे।प्रेस वार्ता में जब उनसे यह पूछा गया कि क्या उम्मीदवारों की दूसरी सूची में कर्नाटक के सभी 28 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम होंगे? येदियुरप्पा ने बताया कि संभवतः कोई देरी नहीं होगी। सभी सीटों की घोषणा हो सकती है।

पहली लिस्ट में विवादित नेताओं का टिकट कटा

बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में भी उन सांसदों का टिकट काट दिया था, जो विवादों में थे या विवादित बयान दे रहे थे, इनमें भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, दक्षिणी दिल्ली से सांसद रमेश बिधूड़ी और पश्चिम दिल्ली सीट के सांसद प्रवेश वर्मा , पीलीभीत से वरूण गांधी, सुल्तानपुर से मेनका संजय गांधी, कैसरगंज सीट से बाहुबली नेता बृज भूषण शरण सिंह जैसे नेताओं के नाम शामिल हैं।

सुलतानपुर सीट है अहम, यहा आज तक नही खुला सपा का खाता,फिर से कब्जे के लिए हर कोशिश में बीजेपी

वैसे जिले की सल्तनत पर लंबे समय तक कांग्रेस का कब्जा रहा है, लेकिन रायबरेली और अमेठी की तरह कभी इसे VVIP सीट की दर्जा नहीं मिल सकी। इस सीट पर कांग्रेस से लेकर जनता दल, बीजेपी और बसपा जीत का परचम लहराने में कामयाब रही हैं, लेकिन समाजवादी पार्टी इस सीट पर कभी भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक दलों की निगाहें इस पर हैं। हालांकि, अभी इस सीट से किसी में दल ने अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया है। वर्तमान में इसी सीट से बीजेपी की मेनका गांधी सांसद हैं। इससे पहले उनके पुत्र वरुण गांधी यहां से सांसद थे। 2024 के चुनाव में भी बीजेपी इस सीट को हर हाल में अपने पाले में रखना चाहती है।

बताते चले कि लोकसभा सीट सुल्तानपुर में अब तक 17 चुनाव हो चुके हैं। जिसमें से सबसे अधिक सत्ता कांग्रेस के हाथ में रही। कांग्रेस ने आठ बार इस सीट पर जीत दर्ज की। जबकि बीजेपी को पांच बार सफलता मिली। इस सीट पर सपा का अब तक खाता नहीं खुला है। बसपा यहां से दो बार जीती है। जनता दल एक बार, जनता पार्टी एक बार और निर्दलीय एक बार जीते।

इस बार शीर्ष नेतृत्व से जिलेवासीयो की मांग है स्थानीय प्रत्याशी मैदान मे उतारे

इस बार जिले की आवाम ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व से गुहार लगाई है कि इस बार किसी स्थानीय को ही प्रत्याशी घोषित किया जाए, फिलहाल निर्णय शीर्ष नेतृत्व को लेना है जिले मे चर्चा है कोई कह रहा है कैबिनेट मंत्री राजेश्वर सिंह, कोई कह रहा सोनम किन्नर, तो कोई कह रहा वरिष्ठ भाजपाई व पूर्व विधायक बाबू सूर्यभान सिंह के सुपुत्र व वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर रूपेश सिंह होगें। 

CAA को लेकर शशि थरूर ने कह दी बड़ी बात. #pmmodi ने कर दिया खेला...

लेकिन इन सब के बीच संघ के वरिष्ठ सदस्य व भाजपा नेता डाक्टर वेद प्रकाश सिंह ऊर्फ राजू भैया ने ग्रैंड एंट्री  कर के सब की धड़कने बढ़ा दी है, सूत्र बताते है कि पहली लिस्ट जारी होने के काफी पहले से डाक्टर वेद प्रकाश सिंह ऊर्फ राजू भैया संघ व भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के लगातार संपर्क मे बने हुए है। जिले की सीमा पर स्थित श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूटशन कलान के प्रबंध निदेशक है डॉक्टर वेद प्रकाश सिंह उर्फ राजू भैया ।

Comments

Popular posts from this blog

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...

16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया!

कोर्ट की टिप्पणी ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में भी बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम के दरवाजे बंद होने वाले हैं?" मदुरै (तमिलनाडु): सोशल मीडिया की दुनिया बच्चों की मासूमियत के लिए अब एक बड़ा खतरा बनती जा रही है. अश्लील सामग्री की आसान पहुंच और रील की लत से बच्चों को बचाने के लिए अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगे सोशल मीडिया बैन का उदाहरण देते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से भारत में भी इसी तरह की पाबंदी लागू करने पर विचार करने को कहा है. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया वेबसाइटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है. न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के.के. रामकृष्णन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की. केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले पर अपने तर्क पेश किए. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी किया. पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में जारी आदेश के अनुसार, यह पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे विवादास्पद और अश्लील ...