Skip to main content

नियमों को ताक पर रखकर पार्किंग के नाम पर हो रही लाखों की अवैध वसूली...

आमजन के साथ "नगर पालिका" और "जीएसटी विभाग" को भी लगा रहे चपत, लाल और नीला का पुलिसिया रंग का बैनर लगाकर हो रही वसूली,क्षेत्राधिकारी नगर को एक अदद दरख़्वास्त की दरकार

(सुल्तानपुर) शहर में पार्किंग के नाम पर लाखों की अवैध वसूली हो रही हैं। शॉपिंग मॉल के नीचे मनमाफिक नियम बनाकर दोपहिया वाहन से 20 ₹ और चार पाहिया से 50₹ रुपये पार्किंग शुल्क लिया जा रहा है।उपभोक्तओं को जबरन रसीद दी जा रही।उस रसीद पर संबंधित फर्म का भी नाम नही है।भेद न खुले इसके लिए वाहन लेकर लौटने वाले ग्राहकों से उसके हिस्से की स्लिप ले ली जाती है।

यहाँ बेसमेंट में काउंटर लगाकर ठेकेदार कर रहे मनमानी वसूली।प्रतिदिन हजारों लोग बस स्टेशन(एसबीआई बैंक के नीचे), गंदा नाला, दरियापुर तिराहा समेत विभिन्न पार्किंग स्थलों पर गाड़ी पार्क करते है।  शहर में प्राइवेट और सरकारी मिलाकर डेढ़ दर्जन पार्किंग स्थल हैं।यह वसूली करोड़ो के करीब पहुँचती है।

जीएसटी विभाग को लग रहा लाखो का चूना

{सुल्तानपुर}शहर में पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली से जीएसटी विभाग को लाखों का चूना लग रहा है। तकरीबन प्रतिदिन गाड़ियां बेसमेंट में खड़ी करके काउंटर पर बैठे ठेकेदार उनसे करते हैं वसूली!जिसके कारण जीएसटी विभाग को भी लाखों का चूना लग रहा है ।यहाँ कौन सी फॉर्म वसूली कर रही है, स्लिप और पोस्टर पर उसका कहीं कोई जिक्र नहीं है । 

पुलिस विभाग का लाल और नीली पट्टिका लगाकर हो रही है वसूली 

(सुलतानपुर) शहर में जितने भी अवैध पार्किंग बेसमेंट में चल रहे हैं उनपर लगे लाल नीली पट्टिका लगे बैनर से शुल्क का विवरण लिखा गया है ।मानो उसे वसूली पर पुलिस विभाग की मुहर यानी सहमति मिली हो!सीओ सिटी शिवम मिश्रा कहते हैं यदि कोई एप्लीकेशन उन्हें दी जाए तो वह जाँच कर अग्रिम कार्रवाई करेंगे! वहीं नगर पालिका ईओ लाल चन्द्र ने प्रकरण को न तो वैध बताया और न ही अवैध।अंत मे उन्होंने कहा मालूम करके बाद में बताते हैं।

#Video: अरब सागर में भारत का दबदबा, Indian Navy का बजा डंका...

Comments

Popular posts from this blog

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...

16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया!

कोर्ट की टिप्पणी ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में भी बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम के दरवाजे बंद होने वाले हैं?" मदुरै (तमिलनाडु): सोशल मीडिया की दुनिया बच्चों की मासूमियत के लिए अब एक बड़ा खतरा बनती जा रही है. अश्लील सामग्री की आसान पहुंच और रील की लत से बच्चों को बचाने के लिए अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगे सोशल मीडिया बैन का उदाहरण देते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से भारत में भी इसी तरह की पाबंदी लागू करने पर विचार करने को कहा है. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया वेबसाइटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है. न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के.के. रामकृष्णन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की. केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले पर अपने तर्क पेश किए. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी किया. पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में जारी आदेश के अनुसार, यह पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे विवादास्पद और अश्लील ...