Skip to main content

योगी कैबिनेट की बैठक में लिया बड़ा फैसला...

किसानों के लिए मुआवजे से लेकर मेट्रो के सेकेंड फेज सहित इन प्रस्तावों पर लगी मुहर...

लखनऊ। लोकसभा चुनाव सिर पर है।चुनावी बिगुल जल्द बज सकता है।इसी बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लोक भवन‌ में कैबिनेट की बैठक हुई।कैबिनेट बैठक में अहम फैसले लिए गए हैं।बैठक में किसानों से लेकर मेट्रो तक के काम पर सरकार ने कई अहम फैसले लिए।

जानें किन प्रस्तावों पर लगी मुहर

1- किसानों को निजी नलकूपों से सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दिए जाने का फैसला। ग्रामीण क्षेत्र में 14.73 लाख, शहरी क्षेत्रों में 5188 नलकूप हैं। 1.5 करोड़ किसानों को लाभ मिलेगा। 1 अप्रैल 2023 से कोई बिल नहीं देना होगा। पहले के बकाए के लिए ओटीएस आयेगी। 2023-24 में बिजली माफ करने के लिए बजट।

2- ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी। 2023 में भारत सरकार ने मिशन बनाया। 2070 तक कार्बन उत्सर्जन जीरो करने का लक्ष्य। अगले पांच वर्षों में प्रतिवर्ष एक मिलियन टन ग्रीन हाइड्रोजन पैदा होगी। इस क्षेत्र में निवेश करने वाले निवेशकों को 5045 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी। पहले 5 उद्योगों को 40 प्रतिशत तक की छूट। एनर्जी बैंकिंग की भी सुविधा मिलेगी। इंट्रा स्टेट ट्रांसफर चार्ज पर 100 परसेंट की छूट। इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी में 100 प्रतिशत की छूट। सरकारी कंपनियों को एक रुपये प्रति एकड़ की दर पर लीज पर जमीन। निजी निवेशकों को 15000 रुपये प्रतिवर्ष की दर पर लीज।

3- एनटीपीसी के सहयोग से अनपरा में 800 मेगावाट की दो इकाइयां स्थापित करने के लिए मंजूरी। परियोजना की कुल लागत होगी 8624 करोड़ रुपये। 50 महीने में पहली यूनिट चालू होगी और उसके अगले 6 महीने में दूसरी यूनिट भी चालू होगी। इसमें राज्य सरकार और एनटीपीसी 30% धनराशि इक्विटी के जरिये लगाएंगे और 70 प्रतिशत धनराशि ऋण ली जाएगी।

4 - मातृभूमि अर्पण योजना को मंजूरी। विदेश में रहने वाले लोग अपने गांव या शहर में सामुदायिक उपयोग के लिए विकास कार्य करवा सकेंगे। 40 प्रतिशत धनराशि राज्य सरकार देगी, 60 प्रतिशत प्रवासी देगा। नगरीय विकास को मिलेगी मदद। सीएम इसकी गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन होंगे।

5 - कुशीनगर में कृषि विश्वविद्यालय बनाया जाएगा। रिसर्च की भी सुविधा मिलेगी। दिसंबर 2026 तक विश्वविद्यालय तैयार होगा।

6 - प्रदेश के चार कृषि विश्वविद्यालयों और रहमानखेड़ा, लखनऊ स्थित बागवानी संस्थान में एक-एक इनक्यूबेशन सेंटर स्थापित किया जाएगा। वैल्यू एडिशन और रोजगार बढ़ाने के काम आएगा। 11.95 करोड़ रुपये एक इनक्यूबेशन सेंटर पर खर्च होगा।

7 - मक्का की खेती बढ़ाने के लिए त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम सभी जिलों में चलाया जाएगा। 4 साल में 146 करोड़ का खर्च होगा। 11 लाख मीट्रिक टन मक्का उत्पादन बढ़ाया जाएगा। किसानों को बीज दिया जाएगा। साथ ही यंत्र भी दिया जायेगा।

8 - लखनऊ में चारबाग से वसंतकुंज तक मेट्रो रेल फेज 1बी परियोजना को मंजूरी। 11.865 किलोमीटर लंबी होगी। 30 जून 2027 तक पूरी होगी। 12 स्टेशन होंगे।

9 - बोडाकी मल्टी मॉडल हब परियोजना का विस्तार होगा।

10 - यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण क्षेत्र में प्रस्तावित इंटरनेशनल फिल्म सिटी के निर्माण के लिए ग्लोबल टेंडर के माध्यम से बिडर के चयन पर मुहर।

11 - लखनऊ और उसके पड़ोसी जिलों को राज्य राजधानी क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र एवं अन्य क्षेत्रीय विकास प्राधिकरणों का गठन अध्यादेश, 2024 को मंजूरी।

12 - निजी व्यक्तियों और संस्थाओं को नहीं आवंटित की जाएगी नजूल भूमि। सार्वजनिक प्रयोजन के लिए सिर्फ सरकार कर सकेगी नजूल भूमि का उपयोग। नजूल भूमि को फ्री होल्ड करने के लिए जिन लोगों ने पहले से धनराशि जमा की है उन्हें उनकी रकम ब्याज सहित वापस कर दी जाएगी।

13 - आयुष डीजी पद को मंजूरी। सचिव स्तर के आईएएस अफसर को मिलेगी तैनाती। आयुष महानिदेशक के अधीन होंगे विभाग के तीनों निदेशालय और दोनों बोर्ड।

14 - पीलीभीत मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कॉलेज बनेगा। इसकी स्थापना के लिए नगर पालिका पीलीभीत की 4500 वर्ग मीटर भूमि चिकित्सा शिक्षा विभाग को हस्तांतरित करने का निर्णय।

15 - प्रयागराज में राज्य सरकार की ओर से अति विशिष्ट व्यक्तियों के लिए अतिथि गृह बनाया जाएगा। इसके लिए प्रयागराज के सिविल लाइंस क्षेत्र में 10000 वर्ग मीटर नजूल भूमि राज्य संपत्ति विभाग को स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया।

16 - केजीएमयू में जनरल सर्जरी की नई बिल्डिंग बनेगी।

Comments

Popular posts from this blog

GST हो गया कम, अब दिवाली-छठ पर झूम जाएगा मन, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता...

New  GST  Rate: सितंबर 2025 की बैठक में बड़े बदलाव किए गए। अब सभी तरह की ब्रेड (पराठा, रोटी, खाखरा, पिज्जा ब्रेड) पर  जीएसटी  पूरी तरह  खत्म  कर दिया गया है। कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक  सस्ते  होंगे, इन पर 5% टैक्स लगेगा। हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस (5 लाख तक) और कुछ रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी राहत मिली। त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर इस बार मन झूम उठेगा. सरकार ने जीएसटी अब कम कर दिए हैं. जीएसटी स्लैब में बदलाव से आम दिन चर्या की बहुत सी चीजें सस्ती हो जाएंगी. नई दिल्ली: बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई. इस बैठक में ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. अब जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को समाप्त कर दिया गया है. इन स्लैब में अधिकांश जरूरी चीजें शामिल हैं. विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब होगा, जो 40 प्रतिशत है. पूरे देश में जीएसटी में बदलाव का फैसला 22 सितंबर से लागू ...

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...

थकान के कारण रात में गहरी नींद में सो रहे थे 50 श्रद्धालु, नींद खुली चीख पड़े...

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर हुए हादसे को याद कर घायल और अन्य श्रद्धालु सिहर जा रहे हैं। वह बस यही कह रहे कि अयोध्या में दर्शन करने के बाद सभी 50 श्रद्धालु सामूहिक भोजन किए।  इसके बाद अपनी-अपनी सीट पर बैठे और थकान के कारण गहरी नींद में चले गए। रात करीब ढाई बजे अचानक धमाका जैसी आवाज और झटका लगने पर उनकी नींद खुल गई। इसके बाद उन्हें कुछ समझ में नहीं आया। किसी के ऊपर सामान गिरा था तो कोई खिड़की में फंस गया था। घायल वीपेन मंडल, वीरेंद्र मंडल ने बताया कि वे 50 लोगों समूह सात सितंबर को छत्तीसगढ़ से निकले। 10 दिन के इस धार्मिक भ्रमण के लिए प्रति व्यक्ति 8-8 हजार रुपये का पैकेज था। साथ में खाना और खाना बनाने वाले भी थे। सभी श्रद्धालु पहले अमर कंटक, मैहर देवी, चित्रकूट, वृंदावन रविवार अयोध्या पहुंचे थे। जहां रामलला का दर्शन किया और अन्य मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की। इसके बाद ऑटो से अयोध्या घूमे और मोबाइल में तस्वीर भी कैद की।     रात खाना खाने के बाद हम सभी बस में बैठ गए। वह सोमवार को सुबह तक वाराणसी पहुंचते। जहां श्रीकाशी ...