Skip to main content

पू्र्व सांसद धनंजय सिंह को सजा के बाद भाजपा नेता की हत्या, पत्नी श्रीकला को टिकट मिलते ही समर्थक का हत्या...

लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद उत्तर प्रदेश में राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हैं।मतदाताओं को अपने पाले में लाने के लिए राजनीतिक पार्टियां जी जान से जुटी हैं तो वहीं जौनपुर जिला सुर्खियों में है।

जौनपुर में एक महीने के अंदर दो हत्या हुई है। पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह को अपहरण और रंगदारी मामले में सजा के ठीक अगले दिन धनंजय सिंह के करीबी भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रमोद यादव की मार्च के महीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।धनंजय सिंह लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे।जेल जाने के बाद बसपा ने धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह को जौनपुर लोकसभा से टिकट दिया है। टिकट देने के कुछ ही घंटों के अंदर पूर्व में धनंजय सिंह की सुरक्षा में तैनात रहे उनके समर्थक अनीस खान की मंगलवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई।

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले धनंजय सिंह के दोनों करीबियों की हत्या से जौनपुर सुर्खियों में है।पुलिस की जांच पड़ताल में दोनों हत्याओं का कारण आपसी रंजिश बताई जा रही है।धनंजय सिंह के जेल जाते ही ठीक अगले दिन उनके करीबी भाजपा नेता प्रमोद यादव की हत्या को चुनावी रंजिश से जोड़कर सियासी रंग देने का प्रयास किया गया था, लेकिन पुलिस की जांच पड़ताल में हत्या का कारण कुछ और ही निकला है।

प्रमोद यादव की हत्या गांव में ही आपसी रंजिश की वजह से हुई थी।पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था।उस समय भी भाजपा नेता प्रमोद यादव की हत्या को धनंजय की दूसरी पत्नी के खिलाफ चुनाव लड़ने के एंगल से भी जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन मंगलवार को बसपा मुखिया मायावती ने जौनपुर लोकसभा से पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह को टिकट देकर भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह और इंडिया गठबंधन प्रत्याशी पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

श्रीकला सिंह को टिकट मिलने के कुछ ही घंटों के अंदर मंगलवार शाम धनंजय सिंह के कट्टर समर्थक सिकरारा थाना क्षेत्र के रीठी गांव में अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई।अनीस पूर्व में धनंजय सिंह की सुरक्षा में रह चुके थे। धनंजय सिंह के हर चुनाव में अनीस मजबूती से बूथ स्तर तक मजबूती से लगे रहते थे।

बसपा से द्वारा श्रीकला सिंह को टिकट मिलने के बाद जौनपुर की सियासत गर्म हो गई है।इसी बीच धनंजय सिंह के समर्थक की हत्या होने के बाद जौनपुर में हड़कंप मच गया है।अनीस की हत्या से अल्पसंख्यक समुदाय में काफी रोष है।अनीस की हत्या की भनक लगते ही धनंजय सिंह के समर्थक भारी संख्या में जिला अस्पताल पहुंच गए थे।

भाजपा नेता प्रमोद यादव और अनीस खान दोनों धनंजय सिंह के करीबी थे। धनंजय सिंह की सजा के ठीक अगले दिन प्रमोद यादव की हत्या होने पर उस समय भी सियासी रंग देने की कोशिश हुई थी, लेकिन पुलिस ने खुलासा करके स्पष्ट कर दिया था कि प्रमोद की हत्या के पीछे केवल आपसी रंजिश थी।

मंगलवार को अनीस की हत्या के समय को लेकर भी जौनपुर में एक अलग चर्चा है। बरहाल अनीस की हत्या के कुछ ही घंटों के अंदर पुलिस ने हत्या का कारण आपसी रंजिश बताते हुए आरोपियों का नाम सामने ला दिया है।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है। पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।मृतक अनीस पर भी हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज था।

बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह को जौनपुर लोकसभा से बसपा से टिकट मिलने के कुछ घंटे बाद और रामनवमी से ठीक एक दिन अनीस खान ही हत्या से जौनपुर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई।पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा ने तत्काल पुलिस टीमें गठित करके हत्या की असल वजह स्पष्ट कर दी है।पुलिस के मुताबिक अनीस की हत्या पड़ोसी से आपसी रंजिश और वर्चस्व को लेकर हुई है।
VIDEO:-

Comments

Popular posts from this blog

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...

16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया!

कोर्ट की टिप्पणी ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में भी बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम के दरवाजे बंद होने वाले हैं?" मदुरै (तमिलनाडु): सोशल मीडिया की दुनिया बच्चों की मासूमियत के लिए अब एक बड़ा खतरा बनती जा रही है. अश्लील सामग्री की आसान पहुंच और रील की लत से बच्चों को बचाने के लिए अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगे सोशल मीडिया बैन का उदाहरण देते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से भारत में भी इसी तरह की पाबंदी लागू करने पर विचार करने को कहा है. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया वेबसाइटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है. न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के.के. रामकृष्णन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की. केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले पर अपने तर्क पेश किए. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी किया. पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में जारी आदेश के अनुसार, यह पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे विवादास्पद और अश्लील ...