Skip to main content

‘बकवास दुनिया और बकवास लोग…’, सुसाइड से पहले 8 पन्नों में लिखा दर्द; फिजियोथेरेपिस्ट अंशु की कहानी

लड़की के आत्महत्या की ये कहानी मध्य प्रदेश के मंदसौर की है. यहां एक लड़की ने अपने प्रेमी से मिले धोखे के बाद आत्महत्या कर ली. दुनिया छोड़ने से पहले वो अपने पीछे कई कहानियां छोड़ गई. उसने सोशल मीडिया पर अपने दर्द को बयां किया और फिर उससे भी दिल नहीं भरा तो 8 पन्नों में आपबीती लिखकर मौत को गले लगा लिया. फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली लड़की फिजियोथेरेपिस्ट थी. लड़की ने 8 पन्नों का सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने अपने बॉयफ्रेंड पर धोखा देने का आरोप लगाया है. मृतक लड़की मंदसौर के पिपलियामंडी की थी.

‘अलविदा… बकवास दुनिया और बकवास लोग, कहा था न तुम्हारे बिना जी नहीं पाऊंगी. आखिर तुमने मुझे मार ही डाला…’ 8 पन्नों के सुसाइड नोट की ये लाइनें उस लड़की के दर्द को बयां कर रही हैं, जिसने इन्हें लिखकर मौत को गले लगा लिया. लड़की के आत्महत्या की ये कहानी मध्य प्रदेश के मंदसौर की है. यहां एक लड़की ने अपने प्रेमी से मिले धोखे के बाद आत्महत्या कर ली. दुनिया छोड़ने से पहले वो अपने पीछे कई कहानियां छोड़ गई. उसने सोशल मीडिया पर अपने दर्द को बयां किया और फिर उससे भी दिल नहीं भरा तो 8 पन्नों में आपबीती लिखकर मौत को गले लगा लिया.

फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली लड़की फिजियोथेरेपिस्ट थी. लड़की ने 8 पन्नों का सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने अपने बॉयफ्रेंड पर धोखा देने का आरोप लगाया है. मृतक लड़की की पहचान मंदसौर के पिपलियामंडी नगर की रहने वाली अंशु मेघवाल के रूप में हुई है. सुसाइड नोट से पता चलता है कि लड़की ने प्यार में मिले धोखे के की वजह से ऐसा कदम उठाया.

सुसाइड नोट में बॉयफ्रेंड से धोखे का जिक्र

मृतका ने सुसाइड करने से पहले नोट लिखा, जिसमें प्यार में मिले धोखे का जिक्र किया है. उसने सुसाइड के पहले सोशल मीडिया पर भी चार पोस्ट किए. एक में बॉयफ्रेंड के साथ फोटो और बाकी तीन में सुसाइड नोट पोस्ट किया है. उसने नोट में अपने दर्द को जाहिर किया है. लड़की ने दुनिया को अलविदा करते हुए लिखा कि बकवास लोगों को बाय-बाय, कहा था न तुम्हारे बिना जी नहीं पाऊंगी. आखिर तुमने मुझे मार ही डाला.

अंशु नर्सिंग की पढ़ाई पूरी कर फिजियोथेरेपिस्ट का कोर्स कर रही थी. वहीं, आरोपी जितेंद्र नागदा मंदसौर में लॉ प्रैक्टिस करता है. दोनों काफी समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे. आरोपी ने मृतका से शादी करने का वादा किया था. मृतका के परिजनों ने बताया कि 5 महीने पहले जितेंद्र ने शादी कर ली थी. वह अंशु को छोड़कर चला गया था. बीते सोमवार को जितेंद्र, अंशु से मिलने आया था. उसने कहा कि घरवालों के दबाव में आकर उसने शादी की है. वह अपनी पत्नी को तलाक देकर मृतका से जल्द ही शादी कर लेगा.

परिजनों ने बताया कि उसी दिन आरोपी का भाई आकर मृतका पर जितेंद्र को फंसाने का आरोप लगाने लगा. इसके बाद मृतका के परिजनों और आरोपी के भाई के बीच विवाद हुआ. बवाल बढ़ने के बाद आरोपी ने मृतका से शादी करने के लिए मना कर दिया. इसी बात से दुखी होकर लड़की ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया.

मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने शव को हाईवे पर रखकर चक्का जाम कर दिया. परिजनों ने आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उसके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की. पिपलिया मंडी के थाना प्राभारी कपिल सौराष्ट्रीय ने बताया कि मृतका के सुसाइड नोट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Comments

Popular posts from this blog

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...