Skip to main content

"बेखौफ हुई बेगम, शौहर के साथ दरिंदगी" "मुकदमा दर्ज, पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार"

शौहर के साथ ऐसी हैवानियत: नशे की गोलियां खिलाकर की बर्बरता...गुप्तांग पर चलाया चाकू, फिर सिगरेट से दागती रही; वजह जान पुलिस भी सन्न !!

#यूपी के #बिजनौर में शाैहर के साथ बीवी उत्पीड़न करती थी। ये बात पति ने परिवारवालों से की। घर वालों ने उसके कमरे में एक खुफिया कैमरा लगा दिया !!

29 अप्रैल की रात को जो कैमरे में घटना कैद हुई उससे सब हैरत में पड़ गए। और इसके बाद पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है !!

महिला ने शौहर के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। हाथ पैर बांध कर उसके गुप्तांग को जलती हुई सिगरट से दागा। चाकू से गुप्तांग को काटने का प्रयास किया। शक होने पर पहले से ही स्वजन की ओर से लगाए गए खुफिया कैमरे में घटना कैद हो गई !!

वीडियो देखकर हर किसी की पैरों तले जमीन खिसक गई। अजीब घटना पुलिस के पास पहुंची तो मुकदमा दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने वीडियो कब्जे में ले लिए। घटना 29 अप्रैल की रात की है !!

"निकाह के बाद अलग रहने लगा था"

क्षेत्र के गांव चक महदूद सानी निवासी मन्नान जैदी का निकाह 17 नवम्बर-23 को प्रेम प्रसंग के चलते गांव शफियाबाद, थाना स्योहारा निवासी स्व. खुर्शीद अहमद की पुत्री के साथ हुई थी। निकाह के बाद वह अपनी बीवी की जिद पर अपने परिवार से अलग होकर किराए के मकान में रहने लगा। निकाह के बाद उसे पता चला कि उसकी बीबी का स्वभाव सही नहीं है। वह शराब, सिगरेट आदि का सेवन करती है !!

वह उसके साथ लड़ाई-झगड़ा, शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने लगी। साथ ही उसे जान से मारने की फिराक में लग गई। युवक ने स्वजन से अपनी परेशानी बताई !!

"नशीला पदार्थ पिलाकर हदें कीं पार"

उनका आरोप है कि 29 अप्रैल-24 की मध्य रात्रि उसकी बीृवी उसके पास आई और दूध में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। जब वह बदहवास हो गया तो उसने उसके हाथ पैर बांधकर इंसानियत की सारी हदें पार कर दी। उसने हैवानियत दिखाते हुए उसे जान से मारने की नियत से उसका गला दबाया और चाकू से गुप्तांग काटने का प्रयास किया। इतना ही नहीं सिगरेट पीकर जलती हुई सिगरेट से उसके गुप्तांग को जलाया और उसके नाजुक अंग से छेड़छाड़ की। वह तड़पता व चिल्लाता रहा !!

"पत्नी ने दी कार्रवाई की धमकी"

पीड़ित का कहना है कि उसकी पत्नी उसे कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने व झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दे रही है। घटना की सीसीटीवी फुटेज देखकर पुलिस हरकत में आ गई है । थाना प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। साक्षी के तौर पर वीडियो कब्जे में ले ली गई है !!

"पत्नी के नींद आने पर वह स्वयं हो गया था बंधनमुक्त"

घटना वाली रात को भी महिला नशे की हालत में थी। इस बीच रात में किसी समय उसे नींद आ गई। इसके बाद रात में किसी तरह उसका पर हाथ पैर खोले !!

"मानसिक तनाव में पीड़ित"

बीबी द्वारा की गई हैवानियत के बाद से पीड़ित मानसिक तनाव में है। उसने जिस लड़की से प्रेम किया, उसके बाद उससे शादी की। शादी के बाद उसने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए इस तरह की घटना को अंजाम दिया। कि युवक सोच भी नहीं सकता था कि उसकी प्रेमिका बनी पत्नी उसके साथ इस तरह की घिनौनी घटना को अंजाम देगी !!
Bijnor की जालिम पत्नी | सिगरेट से जलाए पति के गुप्तांग | CCTV से खुला राज तो महिला हुई गिरफ्तार.

Comments

Popular posts from this blog

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...