Skip to main content

पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला का टिकट कटने से जौनपुर में किसको होगा फायदा,क्या कहती है सियासी गणित

उत्तर प्रदेश की जौनपुर लोकसभा सीट को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है।बहुजन समाज पार्टी जौनपुर से अपना प्रत्याशी बदल दिया है।बसपा ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह का टिकट काटकर पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया है।


धनंजय सिंह की पत्नी का टिकट कटने के बाद तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं।इस सवालों में एक सवाल ये भी है कि श्रीकला के चुनाव न लड़ने पर किसको फायदा होगा और किसको नुकसान होगा।

जौनपुर में किसका दबदबा

जौनपुर लोकसभा में राजपूत, ब्राह्मण और यादव मतदाताओं का दबदबा है। यहां से कांग्रेस ने 6, भाजपा 4, जनता दल 3 और जनसंघ ने एक बार जीत मिली है।इसके अलावा सपा और बसपा को 2-2 बार जीत मिली है। 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा का गठबंधन था। जौनपुर से बसपा ने जीत दर्ज की थी।बसपा के श्याम सिंह यादव ने जीत दर्ज की थी।

जानें कैसा है जातीय समीकरण

जौनपुर लोकसभा में राजपूत मतदाताओं का दबदबा है। जौनपुर से 11 बार राजपूत उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। जबकि यादव उम्मीदवारों ने 4 और  ब्राह्मण उम्मीदवारों ने 2 बार जीत दर्ज की है।जौनपुर लोकसभा में ब्राह्मण मतदाता की संख्या सबसे अधिक है। लगभग ढाई लाख ब्राह्मण मतदाता हैं। लगभग दो लाख राजपूत मतदाता हैं।सवा दो लाख यादव और मुस्लिम मतदाता हैं।अनुसूचित मतदाताओं की संख्या भी लगभग सवा दो लाख है।

टिकट कटने से किसको होगा फायदा

बता दें कि बसपा मुखिया मायावती ने पहले धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह को प्रत्याशी बनाया था।वैसे तो धनंजय सिंह खुद चुनाव लड़ना चाहते थे,लेकिन रंगदारी और अपहरण के एक केस में सजा हो गई।धनंजय सिंह की पत्नी के चुनाव लड़ने से जौनपुर में चुनावी मुकाबला त्रिकोणात्मक हो गया था।धनंजय की पत्नी के चुनाव लड़ने पर भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह को काफी नुकसान पहुंचने का अनुमान था, क्योंकि धनंजय सिंह का उस इलाके में एक स्ट्रॉन्ग होल्ड रहा है।अब धनंजय सिंह के परिवार के मैदान में न होने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि राजपूत वोटों में बिखराव काम होगा। इसका सीधा फायदा भाजपा प्रत्याशी को होता हुआ दिख रहा है।

बता दें कि जौनपुर लोकसभा के तहत 5 विधानसभा सीटें आती हैं।इसमें

बदलापुर,शाहगंज,जौनपुर सदर,मल्हनी और मुंगरा बादशाहपुर शामिल हैं।इसमें से तीन सीटों पर एनडीए और दो सीटों पर सपा का कब्जा है।बदलापुर विधानसभा से भाजपा से रमेश चंद्र मिश्रा, शाहगंज से निषाद पार्टी के रमेश, जौनपुर सदर से भाजपा के गिरिश यादव ने जीत हासिल की है।मल्हनी से सपा के लक्की यादव और मुंगरा बादशाहपुर से सपा के पंकज को जीत मिली है।साल 2004 में सपा से पारसनाथ यादव और साल 2009 में बसपा से धनंजय सिंह ने जीत हासिल की।साल 2014 में भाजपा के कृष्ण प्रताप सिंह को जीत मिली,लेकिन साल 2019 में बसपा के श्याम सिंह यादव को जीत मिली।

Comments

Popular posts from this blog

लापता वकील अर्चना तिवारी का कांस्टेबल से क्या था कनेक्शन? सिर्फ टिकट बुकिंग तक बातचीत या

मध्य प्रदेश से 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से बरामद किया गया। मामले की जांच की जा रही है। 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को बरामद कर लिया गया है। वह मध्य प्रदेश से लापता हो गईं थी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भारत-नेपाल सीमा के पास से उनको बरामद किया गया है। लखीमपुर खीरी में मिली अर्चना तिवारी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार देर रात अर्चना तिवारी को बरामद किया गया। भोपाल राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के SP राहुल कुमार लोढ़ा ने एक वीडियो मैसेज के जरिए उनकी बरामदगी की पुष्टि की। जीआरपी की एक टीम ने उन्हें लखीमपुर खीरी में रिसीव किया है और उन्हें बुधवार को भोपाल लाया जाएगा। लोढ़ा ने कहा, "7 अगस्त से लापता अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बरामद कर लिया गया है। भोपाल लाए जाने के बाद, हम उनसे पूछताछ करेंगे और फिर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।" कटनी ट्रेन में यात्रा करते समय हुईं थी लापता कटनी निवासी अर्चना तिवारी मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ में वकील के रूप में प्रैक्टिस कर रही थीं। साथ ही सिविल जज परीक...

GST हो गया कम, अब दिवाली-छठ पर झूम जाएगा मन, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता...

New  GST  Rate: सितंबर 2025 की बैठक में बड़े बदलाव किए गए। अब सभी तरह की ब्रेड (पराठा, रोटी, खाखरा, पिज्जा ब्रेड) पर  जीएसटी  पूरी तरह  खत्म  कर दिया गया है। कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक  सस्ते  होंगे, इन पर 5% टैक्स लगेगा। हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस (5 लाख तक) और कुछ रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी राहत मिली। त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर इस बार मन झूम उठेगा. सरकार ने जीएसटी अब कम कर दिए हैं. जीएसटी स्लैब में बदलाव से आम दिन चर्या की बहुत सी चीजें सस्ती हो जाएंगी. नई दिल्ली: बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई. इस बैठक में ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. अब जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को समाप्त कर दिया गया है. इन स्लैब में अधिकांश जरूरी चीजें शामिल हैं. विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब होगा, जो 40 प्रतिशत है. पूरे देश में जीएसटी में बदलाव का फैसला 22 सितंबर से लागू ...

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...