Skip to main content

CM Yogi ने विपक्ष पर बोला हमला,कहा-तालिबानी कानून लागू करना चाहती है इंडी गठबंधन...

मुख्यमंत्री योगी ने सोमवार को म‌ऊ जिले की घोसी लोकसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी अरविंद राजभर के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया।इस दौरान सीएम ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला किया और कहा कि इनकी सोच नाकारात्मक है। 

सीएम योगी ने कहा कि माफिया सब मिट्टी में मिल गए। समाजवादी के नाकारात्मक सोच को कामयाब नहीं होने देंगे। ये तालिबानी कानून लाना चाहते हैं,ये भारत के संविधान का अपमान है,ऐसा नहीं होने देंगे,अब कुछ नहीं बचा।चार दिनों में घर- घर जाकर बुढ़ापे का सहारा छड़ी के पक्ष में मतदान के लिए लोगों से अपील करिए और एनडीए के प्रत्याशी को संसद तक पहुंचाएं।  

सीएम योगी ने कहा कि मतदाता से एक जून को जरूर मतदान करने के लिए अपील करें।अबकी पार 400 पार, जनता- जनार्दन का इस बार भी आशीर्वाद मिलेगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज देश ही नहीं प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है। सीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा है कि 4 जून को सरकार बनेगी। 70 साल के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा। 

सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का इंडी गठबंधन है। इनकी सोच नकारात्मक है।वो केवल नकारात्मक ही सोच सकते हैं। दलितों का विरोध करते हैं और ये पिछड़ों के हक को मारते हैं। इनका घोषणा पत्र कहता है कि उनकी सरकार बनेगी तो मुसलमान आरक्षण देने का काम करेंगे। ये सत्ता में आयंगे तो जनता पर वरासत टैक्स लगाएंगे। सीएम ने कहा कि आपके पुर्वजों ने जो संपत्ति बनाई है, वो इनके द्वारा उस संपत्ति को आधा ले लिया जाएगा और रोहंगिया, बांग्लादेशियों को दे दिया जाएगा। क्या आप ऐसा होने देंगे क्या। 

श्री अयोध्या धाम और काशी के बाद अब हम मथुरा की तरफ जा रहे हैं. हम ही जाएंगे: CM Yogi

सीएम योगी ने कहा कि ये कहते हैं पर्सनल कानून लागू करेंगे। इसका मतलब है तालीबानी शासन। बेटी स्कूल नहीं जा पाएगी, महिलाएं बाजार नहीं जा पाएंगी। तीन तलाक को फिर से चालू करवाएंगे। बुर्के के अंदर महिलाओं के दुबक कर रहना पड़ेगा। भारत में तालिबानी कानून लागू नहीं होने दिया जाएगा। ये भारत के संविधान का अपमान है। भारत बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान से चलेगा। यहां पर तालिबानी कानून नहीं आने दिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...