Skip to main content

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सांसद मेनका गांधी को भेजा पत्र, प्रधानमंत्री ने फोन से की बात, जीत की दी अग्रिम शुभकामनाएं

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दोपहर सुलतानपुर38 लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी व लोकसभा में सबसे वरिष्ठ सांसद मेनका संजय गांधी को पत्र भेजा है। साथ ही उन्होंने मेनका गांधी से फ़ोन पर बात कर जीत की  अग्रिम शुभकामनाएं दीं है।


पीएम मोदी ने जारी पत्र में कहा है कि

मेरी साथी कार्यकर्ता मेनका गांधी जी, आपको यह पत्र लिखते हुए आशा करता हूं कि आप सकुशल होंगी।

लोकसभा में कार्यकाल की दृष्टि से वरिष्ठतम सदस्य हैं। एक जनप्रतिनिधि के रुप में, आप सदैव लोगों की आशाओं और अभिलाषाओं को साकार करने में सफल रही हैं। सुल्तानपुर से सांसद के रूप में आपके कार्यकाल के दौरान बहुमुखी विकास हुआ है जिसमें अंतरराष्ट्रीय खेल प्रशिक्षण संस्थान, कृषि विज्ञान केंद्र, चिकित्सा सुविधाएं, सड़क और रेल सेवाओं के माध्यम से कनेक्टिविटी का विस्तार जैसे प्रयास शामिल हैं। आपके पास केंद्र सरकार में मेरे सहयोगी सहित विभित्र मंत्री पदों पर कार्य करने का व्यापक प्रशासनिक अनुभव भी है। पशु अधिकारों और पर्यावरण संबंधी विषयों के प्रति आपकी निष्ठा सराहनीय है और यह नए भारत के युवाओं के लिए प्रेरणा का काम करती है। निश्चित रूप से सुल्तानपुर की जनता प्रचंड बहुमत के साथ आपका पुनः स्वागत करने के लिए तैयार है।

मुझे विश्वास है कि जनता जनार्दन के आशीर्वाद से आप संसद पहुंचेंगी। निश्चित ही, वर्ष 2047 तक विकसित भारत के की यात्रा में एक टीम के रूप में हम अपने प्रयासों में कोई कमी नहीं रहने देंगे।

चुनाव के अब तक के उत्साहजनक रुझान बताते हैं कि विकास से जुड़े हमारे विजन को भारत की जनता इस चुनाव में खुद आगे बढ़कर समर्थन दे रही है।

वहीं, दूसरी ओर, कांग्रेस पार्टी और इंडी अलायंस को गरीब, किसान, महिलाओं और अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ी जातियों समेत समाज के सभी वर्गों द्वारा खारिज किया जा रहा है। हताशा में अब यह गठबंधन विभाजन, भेदभाव और भ्रष्टाचार की राजनीति की ओर बढ़ रहा है।

दशकों तक कांग्रेस के कुशासन के कारण जो समस्याएं उत्पन्न हुई थीं, उन्हें पिछले 10 वर्षों में हमने दूर करने के लिए दिन-रात काम किया है।

अब हम एक ऐसे विकसित भारत के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम उठाने को तैयार हैं, जिसमें सभी देशवासियों की आशाएं और आकांक्षाएं पूरी होंगी। इसलिए यह कोई साधारण चुनाव नहीं, बल्कि हमारे देश के भविष्य को दिशा देने वाला चुनाव है।

पीएम मोदी ने कहा कि

इन दिनों गर्मियां काफी बढ़ गई हैं। इसलिए मेरी लोगों से अपील है कि वे धूप तेज होने से पहले, सुबह-सुबह ही मतदान केंद्रों पर जाकर मतदान कर आएं।

साथ ही, कार्यकर्ताओं से मेरी अपील है कि उनका फोकस पूरी तरह हर एक बूथ पर जीत हासिल करने का हो। इस तरह हम संसदीय क्षेत्रों में जीत सुनिश्चित कर पाएंगे।

आप सभी मतदाताओं को मेरी ओर से यह विश्वास प्रदान करें कि मोदी का पल-पल देशवासियों के नाम है। आपको चुनाव में विजयी होने की शुभकामनाएं।

आपका

नरेन्द्र मोदी

Comments

Popular posts from this blog

GST हो गया कम, अब दिवाली-छठ पर झूम जाएगा मन, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता...

New  GST  Rate: सितंबर 2025 की बैठक में बड़े बदलाव किए गए। अब सभी तरह की ब्रेड (पराठा, रोटी, खाखरा, पिज्जा ब्रेड) पर  जीएसटी  पूरी तरह  खत्म  कर दिया गया है। कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक  सस्ते  होंगे, इन पर 5% टैक्स लगेगा। हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस (5 लाख तक) और कुछ रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी राहत मिली। त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर इस बार मन झूम उठेगा. सरकार ने जीएसटी अब कम कर दिए हैं. जीएसटी स्लैब में बदलाव से आम दिन चर्या की बहुत सी चीजें सस्ती हो जाएंगी. नई दिल्ली: बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई. इस बैठक में ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. अब जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को समाप्त कर दिया गया है. इन स्लैब में अधिकांश जरूरी चीजें शामिल हैं. विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब होगा, जो 40 प्रतिशत है. पूरे देश में जीएसटी में बदलाव का फैसला 22 सितंबर से लागू ...

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...

थकान के कारण रात में गहरी नींद में सो रहे थे 50 श्रद्धालु, नींद खुली चीख पड़े...

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर हुए हादसे को याद कर घायल और अन्य श्रद्धालु सिहर जा रहे हैं। वह बस यही कह रहे कि अयोध्या में दर्शन करने के बाद सभी 50 श्रद्धालु सामूहिक भोजन किए।  इसके बाद अपनी-अपनी सीट पर बैठे और थकान के कारण गहरी नींद में चले गए। रात करीब ढाई बजे अचानक धमाका जैसी आवाज और झटका लगने पर उनकी नींद खुल गई। इसके बाद उन्हें कुछ समझ में नहीं आया। किसी के ऊपर सामान गिरा था तो कोई खिड़की में फंस गया था। घायल वीपेन मंडल, वीरेंद्र मंडल ने बताया कि वे 50 लोगों समूह सात सितंबर को छत्तीसगढ़ से निकले। 10 दिन के इस धार्मिक भ्रमण के लिए प्रति व्यक्ति 8-8 हजार रुपये का पैकेज था। साथ में खाना और खाना बनाने वाले भी थे। सभी श्रद्धालु पहले अमर कंटक, मैहर देवी, चित्रकूट, वृंदावन रविवार अयोध्या पहुंचे थे। जहां रामलला का दर्शन किया और अन्य मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की। इसके बाद ऑटो से अयोध्या घूमे और मोबाइल में तस्वीर भी कैद की।     रात खाना खाने के बाद हम सभी बस में बैठ गए। वह सोमवार को सुबह तक वाराणसी पहुंचते। जहां श्रीकाशी ...