Skip to main content

यूपी करीब पहुंचा मानसून, 13 से अधिक शहरों में कल से भारी बरसात की चेतावनी; यलो अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में मानसून पूर्व बरसात जारी है। इस बीच मानसून एक्सप्रेस मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अधिकतर भागों को भिगोते हुए प्रदेश की दक्षिणी सीमा (सोनभद्र) के काफी करीब पहुंच चुकी है। 

मौसम विभाग अगले 48 घंटे के भीतर किसी भी वक्त मानसून के प्रदेश में प्रवेश की घोषणा कर सकता है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, मानसून एक्सप्रेस के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, 25 जून से पूर्वी उत्तर प्रदेश जबकि 26 जून से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वर्षा के क्षेत्रफल व तीव्रता में वृद्धि के साथ कहीं-कहीं पर भारी बरसात हो सकती है।

रविवार को इन शहरों में हुई बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को 12 से अधिक शहरों में बरसात रिकार्ड हुई है। जिन शहरों में बारिश हुई है, उनमें आगरा, अलीगढ़, बहराइच, बरेली, फुरसतगंज, गोरखपुर, हमीरपुर, झांसी, कानपुर, मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी व आसपास के इलाके शामिल हैं।

पारे में कोई विशेष बढ़ोतरी नहीं

बरसात, पुरवा हवा के असर के चलते प्रदेश के विभिन्न शहरों के तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 36 डिग्री से 41.3 डिग्री के बीच रहा। कानपुर, इटावा, प्रयागराज, बस्ती, फतेहगढ़, आगरा में पारा 40 डिग्री से 41.3 डिग्री के बीच रहा। शेष हिस्सों में 40 से नीचे रहा।

आज और कल भारी वर्षा की संभावना वाले इलाके

आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, अम्बेडकरनगर और आसपास।

मेघ गर्जन-वज्रपात व तेज झोंकेदार हवा को लेकर अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, सीतापुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर व आसपास के इलाके।

इन इलाकों में अभी लू जैसे हालात

बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद व आसपास के इलाकों में गर्मी और लू जैसे हालात परेशान करते रहेंगे।

81 फीसदी कम बरसात हुई, अब सारा दारोमदार मानसून पर

मौसम विभाग अगले 48 घंटे के भीतर प्रदेश में मानसून के आने के आसार जता रहा है। वहीं, सोमवार से लखनऊ में छिटपुट बरसात की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 25 जून से बरसात की तीव्रता में वृद्धि होने के आसार भी हैं। यूं तो सामान्य बरसात के आसार हैं पर प्री मानसून बारिश ने जून में जिस तरह से तरसाया है, उससे सारा दारोमदार मानसून की बारिश पर हो गया है। मौसम विभाग में दर्ज एक जून से 21 जून तक के बारिश के आंकड़ों को देखें तो लखनऊ में कुल 7.8 मिमी बरसात हुई है। सामान्य बरसात का औसत 41 मिमी है। यानी सामान्य से 81 फीसदी कम बरसात दर्ज हुई। मौसम विभाग मार्च से मानसून आने से पहले तक होने वाली बरसात को प्री-मानसूनी बरसात मानता है। इस लिहाज से भी इसके आंकड़े देखें तो 2024 में अब तक प्री मानसूनी बरसात 21.2 मिमी हुई है। सामान्य बरसात 26.1 मिमी है। इस अवधि में भी 19 फीसदी कम बरसात हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

लापता वकील अर्चना तिवारी का कांस्टेबल से क्या था कनेक्शन? सिर्फ टिकट बुकिंग तक बातचीत या

मध्य प्रदेश से 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से बरामद किया गया। मामले की जांच की जा रही है। 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को बरामद कर लिया गया है। वह मध्य प्रदेश से लापता हो गईं थी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भारत-नेपाल सीमा के पास से उनको बरामद किया गया है। लखीमपुर खीरी में मिली अर्चना तिवारी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार देर रात अर्चना तिवारी को बरामद किया गया। भोपाल राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के SP राहुल कुमार लोढ़ा ने एक वीडियो मैसेज के जरिए उनकी बरामदगी की पुष्टि की। जीआरपी की एक टीम ने उन्हें लखीमपुर खीरी में रिसीव किया है और उन्हें बुधवार को भोपाल लाया जाएगा। लोढ़ा ने कहा, "7 अगस्त से लापता अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बरामद कर लिया गया है। भोपाल लाए जाने के बाद, हम उनसे पूछताछ करेंगे और फिर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।" कटनी ट्रेन में यात्रा करते समय हुईं थी लापता कटनी निवासी अर्चना तिवारी मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ में वकील के रूप में प्रैक्टिस कर रही थीं। साथ ही सिविल जज परीक...

GST हो गया कम, अब दिवाली-छठ पर झूम जाएगा मन, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता...

New  GST  Rate: सितंबर 2025 की बैठक में बड़े बदलाव किए गए। अब सभी तरह की ब्रेड (पराठा, रोटी, खाखरा, पिज्जा ब्रेड) पर  जीएसटी  पूरी तरह  खत्म  कर दिया गया है। कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक  सस्ते  होंगे, इन पर 5% टैक्स लगेगा। हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस (5 लाख तक) और कुछ रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी राहत मिली। त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर इस बार मन झूम उठेगा. सरकार ने जीएसटी अब कम कर दिए हैं. जीएसटी स्लैब में बदलाव से आम दिन चर्या की बहुत सी चीजें सस्ती हो जाएंगी. नई दिल्ली: बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई. इस बैठक में ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. अब जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को समाप्त कर दिया गया है. इन स्लैब में अधिकांश जरूरी चीजें शामिल हैं. विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब होगा, जो 40 प्रतिशत है. पूरे देश में जीएसटी में बदलाव का फैसला 22 सितंबर से लागू ...

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...