Skip to main content

यूपी में जानलेवा साबित हो रहा मानसून,जानिए बाढ़ का कितना और कहां पड़ा असर

इन 16 जिलों में पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, बलरामपुर, कुशीनगर, बस्ती, शाहजहांपुर, बाराबंकी, सीतापुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, मुरादाबाद, बरेली, आज़मगढ़ और बलिया शामिल है. इन जिलों के कुछ गांवों में नदियों का पानी बढ़ने से बाढ़ आई है. इन 16 जिलों में 36 गांवों में नदियों की कटान का भी असर हुआ है.

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बाढ़ से 16 ज़िले प्रभावित हैं।नेपाल से छोड़े गए पानी से नेपाल से सटे ज़िलों में नदियों का पानी बढ़ने से बाढ़ से आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बाढ़ के हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी ज़िलों के अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों को बिना ढिलाई करने का निर्देश दिया है।बाढ़ से कुल 16 ज़िलों में ग्रामीण इलाकों में पानी आने से लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया है।

कहां-कहां है बाढ़ का असर

उत्तर प्रदेश में कुल 16 ज़िलों की 41 तहसीलों के 923 गांवों में बाढ़ का पानी घुसा है। इन 16 जिलों में पीलीभीत,

लखीमपुर खीरी,श्रावस्ती,बलरामपुर,कुशीनगर,बस्ती, शाहजहांपुर,बाराबंकी,सीतापुर,गोंडा,सिद्धार्थनगर,गोरखपुर, मुरादाबाद,बरेली,आज़मगढ़ और बलिया के कुछ गांवों में नदियों का पानी बढ़ने से बाढ़ आई है। इन 16 जिलों में 36 गांवों में नदियों की कटान का भी असर हुआ है।बाढ़ से अब तक कुल 18 लाख की आबादी पर असर हुआ है और 14 लोगों की मौत हुई है।

प्रशासन ने कितनी की मदद

योगी सरकार की तरफ से सभी 16 बाढ़ प्रभावित ज़िलों में प्रशासन को राहत पहुंचाने का स्पष्ट निर्देश दिया गया है।प्रशासन की तरफ से बाढ़ प्रभावित 923 गांवों में अब तक ढाई लाख लंच पैकेट्स, 11 हज़ार खाद्यान्न पैकेट्स और 109 जगहों पर लंगर की व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने कुल 764 नाव बाढ़ प्रभावित गांवों में लगाई है।साथ ही 756 जगहों पर लोगों के रहने के लिए शरण स्थली स्थापित की है। अब तक कुल 11 हज़ार से ज़्यादा लोगों को शरणालय तक पहुंचाया गया है,जिसमें वर्तमान में डेढ़ हज़ार से अधिक लोग वहीं रह रहे हैं।योगी सरकार की तरफ़ से 642 मेडिकल टीमों को बाढ़ प्रभावित इलाक़ों में तैनात किया गया है। लखनऊ में राहत आयुक्त जीएस नवीन कुमार लगातार राहत कार्यों पर काम कर रहे हैं।

सीएम योगी ने किया दौरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को निर्देश देने के अलावा तीन बाढ़ प्रभावित ज़िलों का दौरा किया है।साथ ही कुछ ज़िलों का हवाई सर्वेक्षण भी किया है।सीएम ने बुधवार को लखीमपुर खीरी,गुरुवार को बलरामपुर और श्रावस्ती का दौरा किया।तीनों ज़िलों में सीएम ने पहले हवाई सर्वेक्षण किया फिर ख़ुद गांवों में जाकर लोगों को राहत सामग्री पहुंचाई। सीएम ने प्रशासन से खाने पीने की व्यवस्था के अलावा मेडिकल सुविधा,रहने की व्यवस्था,पशुओं के चारे,भूसे समेत अन्य सुविधाएं समय से पहुंचाने को कहा है।राहत आयुक्त कार्यालय के साथ-साथ बाढ़ पर मंत्रालय और सीएम कार्यालय लगातार नज़र बनाए हुए है।

VIDEO:

Comments

Popular posts from this blog

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...