Skip to main content

गजब:समधी को समधन से हुआ प्यार,बच्चों की शादी से पहले दोनों घर से हुए फरार,दोनों परिवारों में मचा हड़कंप.

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है।यहां बेटे की शादी से पहले समधी(दूल्हे का पिता)का दिल अपनी समधन (दुल्हन की मां) पर आ गया।बातचीत के बाद समधी और समधन ऐन शादी से पहले घर से फरार हो गए।इसके बाद दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया।दुल्हन के पिता ने समधी पर एफआईआर दर्ज करवाई है।ये मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।


पूरा मामला जिले के गंज डुंडवारा थाना क्षेत्र का है।यहां एक गांव में रहने वाले पप्पू की बेटी की शादी शकील के बेटे से तय हुई थी।शकील का पप्पू के घर आना-जाना था।शादी की तय तारीख भी करीब आ रही थी,लेकिन इसी दौरान समधी ने ऐसा कांड कर डाला कि दोनों परिवार हैरान रह गए।शकील अपनी समधन मतलब पप्पू की पत्नी को भगा ले गया।समधी शकील 10 बच्चों का पिता है तो समधन 6 बच्चों की मां है। समधी और समधन दोनों घर से फरार हैं।

पीड़ित पप्पू ने आरोप लगाया है कि शकील उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले गया है।पप्पू ने शकील पर पत्नी का अपहरण करने की तहरीर दी है।पुलिस सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। क्षेत्र में इस घटना को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।समधी और समधन में प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है।

पत्नी के गायब होने के मामले में पीड़ित पप्पू ने कहा कि मेरी पत्नी को शकील किडनैप करके ले गया है।मेरी बेटी का रिश्ता उसके बेटे के साथ होने वाला था।उसका घर आना-जाना था। इसी बीच वो बहाने से मेरी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पत्नी का अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है।

सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि थाना गंज डुंडवारा का एक मामला सामने आया है।शिकायतकर्ता पप्पू ने 8 जून को सूचना दी कि उसकी पत्नी लापता है।सूचना पर तत्काल पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली।इसके बाद पप्पू द्वारा 11 जुलाई को पुनः प्रार्थना पत्र दिया गया,जिसमें गणेशपुर निवासी शकील को आरोपित किया गया कि वही उसकी पत्नी को भगा कर ले गया है।फिलहाल इस केस में नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...