Skip to main content

Maha Kumbh 2025 से पहले यूपी को मिलेगा सबसे बड़ा तोहफा, गंगा एक्सप्रेस-वे का 80 फीसदी काम पूरा

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट गंगा एक्सप्रेस-वे किसी प्रदेश में बनने वाला अब तक का दूसरा सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे है।गंगा एक्सप्रेस-वे का काम तेजी से हो रहा है।इसी साल के अंत तक इसका काम पूरा हो सकता है। 


इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की दिशा में गंगा एक्सप्रेस-वे एक मील का पत्थर साबित होगा।

12 जिलों और 518 गांवों से होकर गुजरेगा गंगा एक्सप्रेस-वे

महाकुंभ 2025 से पहले दिसंबर 2024 तक गंगा एक्सप्रेस-वे का काम पूरा हो जाएगा।सीएम योगी ने पहले ही गंगा एक्सप्रेस-वे का काम महाकुंभ-2025 से पहले करने का संकल्प लिया था।मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाले 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे से पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी के बीच की दूरी काफी कम और यात्रा आसान हो जाएगी। गंगा एक्सप्रेस-वे प्रदेश के 12 जिलों और 518 गांवों से होकर गुजरेगा।गंगा एक्सप्रेस-वे 36,230 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। गंगा एक्सप्रेस-वे को शुरुआत में सिक्स लेन का बनाया जा रहा है और आगे चलकर इसे आठ लेन का किया जाएगा।

82 फीसदी से अधिक पूरा हो चुका है काम

गंगा एक्सप्रेस-वे को चार ग्रुप में बनाया जा रहा है।मेरठ से बदायूं का निर्माण कार्य मेसर्स आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर कर रही है।बदायूं से हरदोई,हरदोई से उन्नाव और उन्नाव से प्रयागराज का निर्माण कार्य मेसर्स अदाणी इन्फ्रास्ट्रक्चर द्वारा किया जा रहा है। अब तक लगभग 82 फीसदी से अधिक काम पूरा हो चुका है।गंगा एक्सप्रेस-वे पर शाहजहांपुर के जलालाबाद के पास एक हवाई पट्टी भी होगी। इस हवाई पट्टी की लंबाई साढ़े तीन किलोमीटर है।इसका मकसद आपात स्थिति में बड़े बोइंग विमान को उतारने की है।गंगा एक्सप्रेस-वे पर दो मुख्य जबकि अन्य स्थानों पर 15 रैम्प टोल प्लाजा होंगे।

बता दें कि 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेस-वे मेरठ से शुरु होकर हापुड़,बुलंदशहर,अमरोहा,सम्भल,बदायूं, शाहजहांपुर,हरदोई,उन्नाव,रायबरेली,प्रतापगढ़ होते हुए प्रयागराज में खत्म होगा।गंगा एक्सप्रेस-वे पर दो महत्वपूर्ण नदियां गंगा और रामगंगा पर पुल का निर्माण भी किया जाएगा।इसके अलावा भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों की लैंडिंग-टेक ऑफ के लिए शाहजहांपुर में 3.5 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी भी बनायी जाएगी।गंगा एक्सप्रेस-वे पर कुल 18 फ्लाईओवर और 8 रोड ओवर ब्रिज बनेंगे।गंगा एक्सप्रेस-वे का मेरठ और प्रयागराज में मुख्य टोल प्लाजा होगा।इसके अलावा 12 अतिरिक्त रैम्प टोल प्लाजा होंगे।गंगा एक्सप्रेस-वे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे,यमुना एक्सप्रेस-वे और लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे को जोड़ेगा।गंगा एक्सप्रेस-वे के तैयार होने के बाद मेरठ और प्रयागराज के बीच ट्रैवल टाइम कम हो जाएगा और दोनों शहरों के बीच 11 घंटे के बजाय सिर्फ 8 घंटे में सफर पूरा होगा।इससे समय और ईंधन की बड़ी बचत होगी।

Comments

Popular posts from this blog

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...