Skip to main content

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में 26 राज्यों और 8 केंद्र शासित राज्यों के परीक्षार्थी होंगे शामिल,कल से शुरू होगी परीक्षा

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 23, 24, 25, 30, 31 अगस्त 2024 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. UP Police Exam 2024: 26 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के अभ्यर्थी होंगे शामिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 23 अगस्त से 31 अगस्त तक होगी।परीक्षा प्रदेश के 67 जिले के 1175 केंद्रों पर होगी।परीक्षा में उत्तर प्रदेश के साथ-साथ 26 राज्य और आठ केंद्र शासित राज्यों के परीक्षार्थी शामिल होंगे।यूपी के अलावा अन्य राज्यों के लगभग 6,30,481 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे।

जानें किस राज्य के कितने परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

इस परीक्षा में मध्य प्रदेश,राजस्थान,हरियाणा,दिल्ली, झारखंड,उत्तराखंड,पश्चिम बंगाल समेत 26 राज्यों के परीक्षार्थी शामिल होंगे।यूपी के बाद बिहार के परीक्षार्थी इस परीक्षा में सबसे अधिक संख्या में शामिल होंगे।

जानें किस राज्य से कितने परीक्षार्थी होंगे शामिल

बिहार 2,67,296

मध्य प्रदेश 98,400

राजस्थान 97,276

हरियाणा 74,767

दिल्ली 42,260

झारखंड 17,112

उत्तराखंड 14,627

पश्चिम बंगाल 5512

पंजाब 3404

महाराष्ट्र 3151 परीक्षार्थी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे।

31 अगस्त तक होगी परीक्षा

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 20 अगस्त 2024 को 23 अगस्त को होने वाली परीक्षा के लिए यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है।यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 23, 24, 25, 30, 31 अगस्त को यूपी के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।परीक्षा दो पालियों में होगी।पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

पिछली बार फरवरी में हुई इस परीक्षा में धांधली सामने आने के बाद परीक्षा रद्द कर दी गयी थी।इस परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए परीक्षा के आयोजन में कई बड़े बदलाव किए गए हैं।

फ्री बस सेवा और टाइम मेनेजमेंट के लिए वॉल क्लॉक

परीक्षार्थियों की सुविधा और बेहतर टाइम मैनेजमेंट के लिए, यूपीपीआरपीबी vs सभी परीक्षा केंद्रों के सभी कक्षों में दीवार घड़ी (वॉल क्लॉक) लगाए जाने का फैसला लिया है।परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए परीक्षार्थीयों को फ्री बस सेवा की सुविधा भी दी गई है।ऐसे में परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर बिल्कुल फ्री में पहुंच सकते हैं।फ्री बस सर्विस का लाभ लेने के लिए परीक्षार्थीयों को जरूरी कागजात अपने साथ ले जाने होंगे। परीक्षार्थियों को बस कंडक्टर को अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा।इसके बाद वह इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

परीक्षार्थियों का होगा KYC वेरिफिकेशन

सबसे पहले तो यह जान लीजिए कि परीक्षा में इस बार कोई भी गड़बड़ी और नकल रोकने के लिए सिविल पुलिस के साथ एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को भी लगाया गया है।पेपर लीक से बचने के लिए आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का उपयोग किया जाएगा।इसके अलावा परीक्षा केंद्र में जो भी परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे उनका KYC वेरिफिकेशन कराया जाएगा। परीक्षार्थियों का बायोमीट्रिक अटेंडेंस और आधार कार्ड भी लिया जाएगा।

हर तरफ होगी CCTV की नजर

हर परीक्षार्थी पर पुलिस और बोर्ड की हर समय नजर रहेगी। परीक्षा केंद्र का ऐसा कोई कोना नहीं होगा जहां सीसीटीवी न हो। सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।हर परीक्षा केंद्र पर एक कंट्रोल रूम होगा।जिले के सभी कंट्रोल रूम को जिलास्तर के मुख्य जिला कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। सभी जिलों के कंट्रोल रूम पर स्टेट कंट्रोल रूम से नजर रखी जाएगी।कंट्रोल रूम पर अपर जिलाधिकारी स्तर का अफसर तैनात रहकर नजर रखेगा।

चिह्नित हॉटस्पॉट्स पर ड्रोन कैमरों से चेकिंग की व्यवस्था

अपर पुलिस महानिदेशक एसटीएफ,यातायात,रेलवे, डायल-112 के साथ सभी जोन के एडीजी,पुलिस कमिश्नर, आईजी,डीआईजी,एसएसपी और एसपी को अपने-अपने जिलों में अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा को सकुशल कराने के लिए परीक्षा केन्द्रों के रास्तों पर सीसीटीवी कैमरों से विशेष नजर रखी जाएगी। अति संवेदनशील स्थानों पर नए सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं। चिन्हित हॉटस्पॉट्स पर ड्रोन कैमरों से चेकिंग की व्यवस्था की गई है।

Comments

Popular posts from this blog

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...

16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया!

कोर्ट की टिप्पणी ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में भी बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम के दरवाजे बंद होने वाले हैं?" मदुरै (तमिलनाडु): सोशल मीडिया की दुनिया बच्चों की मासूमियत के लिए अब एक बड़ा खतरा बनती जा रही है. अश्लील सामग्री की आसान पहुंच और रील की लत से बच्चों को बचाने के लिए अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगे सोशल मीडिया बैन का उदाहरण देते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से भारत में भी इसी तरह की पाबंदी लागू करने पर विचार करने को कहा है. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया वेबसाइटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है. न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के.के. रामकृष्णन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की. केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले पर अपने तर्क पेश किए. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी किया. पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में जारी आदेश के अनुसार, यह पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे विवादास्पद और अश्लील ...