Skip to main content

डॉक्‍टरों की सलाह नहीं मानी, बाल काटे, जमकर बहाया पसीना; जानें क्‍यों विनेश फोगाट ने 53 से 50 KG किया था वजन

पेरिस ओलंपिक 2024 में बुधवार को भारत को बड़ा झटका लगा। भारत की झोली में अब तक 3 पदक आए थे और चौथे पदक पर मुहर लग चुकी थी। महिला फ्री स्टाइल 50 किलो ग्राम में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट फाइनल में पहुंच चुकी थीं। ऐसे में देशवासी उनसे गोल्‍ड या सिल्‍वर मेडल की आस लगाए बैठे थे। हालांकि, ओलंपिक के 12वें दिन सुबह-सुबह भारत की उम्‍मीदों को झटका लगा।


विनेश फोगाट का वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया

गोल्‍ड मेडल मैच से पहले विनेश फोगाट का वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया। ऐसे में वह डिस्क्वालिफाई हो गईं। विनेश फोगाट पहली बार 50 किग्रा में चुनौती पेश कर रही थीं। इससे पहले वह 53 किग्रा में खेलती थी। तो आखिरी ऐसी नौबत क्‍यों आन पड़ी कि विनेश को 53 से 50 किलो ग्राम वजन करना पड़ा। इसके लिए उन्‍हें काफी पापड़ बेलने पड़े। डॉक्‍टर्स ने उन्‍हें वजन कम नहीं करने की सलाह तक दी थी। उन्‍होंने अपने बाल काटे, जमकर पसीना बहाया और अपने को 50 KG कैटेगरी के लिए तैयार किया।

रोजाना प्रैक्टिस नहीं कर पाई थीं

दरअसल, विनेश फोगाट और भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्‍यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के बीच तकरार चल रही थी। विनेश ने लगातार सड़क पर उतरकर इसका विरोध किया था। इस कारण वह रोजाना प्रैक्टिस नहीं कर पाई थीं। इस बीच अंतिम पंघाल ने 53 किग्रा वर्ग में कोटा स्थान हासिल कर लिया था। लंबे समय से विनेश 53 किग्रा भार वर्ग में चुनौती पेश कर रही थीं। अब उनके पास ओलंपिक कोटा हासिल करने के लिए भार वर्ग बदलने के अलावा कोई विकल्‍प नहीं था।

वजन को मैनेज करना होगा

50 किग्रा वर्ग में कोटा हासिल करने के बाद विनेश ने कहा था, "मुझे अपने वजन को बेहतर ढंग से मैनेज करना होगा। मैंने काफी समय बाद अपना वजन कम कर 50 किलो तक किया है। ऐसे में जितना संभव हो मैं इसे उतना बनाए रखने की कोशिश करूंगी।"

विनेश ने पानी तक छोड़ दिया था

तीसरा ओलंपिक खेल रहीं विनेश ने अपना वजन 50 किलोग्राम करने के लिए कड़ी मेहनत की। जिस दिन सुबह क्वालीफाई करने के लिए उनका वजन होना था, उससे पहले वाली रात को विनेश ने पानी तक छोड़ दिया था। वह पूरी रात सोना बाथ में बैठकर पसीना बहाती रही थी। जब इतने से भी बात नहीं बनी तो कोच ने उनके बाल ही काट दिए थे।

डॉक्‍टर ने किया था मना  

बता दें कि फोगाट का सामान्य वजन करीब 56 किलोग्राम था। उन्होंने बताया, "50 किलोग्राम तक वजन करना एक बड़ा हेल्थ रिस्क था। डॉक्टर्स ने मुझे इतना कम वजन कम न करने की सलाह दी थी क्योंकि उन्हें डर था कि इससे इंजरी का खतरा बढ़ सकता है। हालांकि, यह मेरे लिए करो या मरो वाली स्थिति थी। अगर मैं स्वस्थ होकर घर पर बैठकर टीवी पर ओलंपिक देखती, तो मुझे बहुत पछतावा होता। इसलिए, मैंने यह जोखिम लेने का फैसला किया।"

Comments

Popular posts from this blog

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...

16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया!

कोर्ट की टिप्पणी ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में भी बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम के दरवाजे बंद होने वाले हैं?" मदुरै (तमिलनाडु): सोशल मीडिया की दुनिया बच्चों की मासूमियत के लिए अब एक बड़ा खतरा बनती जा रही है. अश्लील सामग्री की आसान पहुंच और रील की लत से बच्चों को बचाने के लिए अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगे सोशल मीडिया बैन का उदाहरण देते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से भारत में भी इसी तरह की पाबंदी लागू करने पर विचार करने को कहा है. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया वेबसाइटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है. न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के.के. रामकृष्णन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की. केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले पर अपने तर्क पेश किए. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी किया. पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में जारी आदेश के अनुसार, यह पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे विवादास्पद और अश्लील ...