Skip to main content

अयोध्या से उठी सपा अयोध्या में ही फंस गई

लोकसभा चुनाव 2024 में फैजाबाद लोकसभा से समाजवादी पार्टी जीत के साथ उभरी।


सपा की विजय की चर्चा देश और विदेश में हुई।भारतीय जनता पार्टी अयोध्या विधानसभा से जीती थी,लेकिन अन्य चार विधानसभा से हार गई थी।लोकसभा हुए अभी दो महीना ही हुआ है। फैजाबाद लोकसभा से सपा की जीत के जश्न पर ग्रहण लग गया है। सपा जिस फैजाबाद लोकसभा सीट जीतकर उठी वहीं फंस गई है।

अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भदरसा में पिछड़ी जाति की 12 वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर अयोध्या के साथ यूपी में राजनीति चरम पर है। दुष्कर्म का मुख्य आरोपी भदरसा सपा नगर अध्यक्ष मोईद खान के जेल जाने के बाद से विपक्ष खामोश है तो वहीं सत्ता पक्ष हमलावर है।इसलिए राजनीति पर असर पड़ना भी लाजमी है। फैजाबाद सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने चुनाव जीतने के बाद मिल्कीपुर विधानसभा सीट से इस्तीफा दिया है।मिल्कीपुर विधानसभा में उपचुनाव होना है।इसलिए गर्माई अयोध्या की राजनीति के बीच उपचुनाव पर पड़ने वाले असर का आंकलन भी शुरू हो गया है।

मिल्कीपुर के उपचुनाव से सरगर्मी हुई तेज

सपा अयोध्या की जीत से देश और विदेश तक एक बड़ा संदेश देने की कोशिश थी,लेकिन भदरसा सपा नगर अध्यक्ष और सपा सांसद अवधेश प्रसाद के करीबी मोईद खान सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी बने तो सामाजिक और राजनीतिक दोनों सरगर्मियां तेज हो गई।दुष्कर्म मामले में राजनीति और ज्यादा तेज इसलिए हो गई है,क्योंकि चर्चा है कि मिल्कीपुर उपचुनाव में सपा सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद सपा के प्रत्याशी हो सकते हैं।

इंडिया गठबंधन ने मनाया था जीता का जश्न

फैजाबाद से अवधेश प्रसाद की जीत के बाद इंडिया गठबंधन ने पूरे देश में जश्न मनाया था।संसद की अगली सीट पर सपा मुखिया अखिलेश यादव और कांग्रेस की बागडोर संभालने वाले नेता विपक्ष राहुल गांधी के बीच में अवधेश प्रसाद को हीरो की तरह बैठाया गया।यहां तक कि अवधेश प्रसाद को अयोध्या का राजा तक बता दिया गया।

दुष्कर्म मामले ने पलट दिया समीकरण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीड़िता की मां से मुलाकात करने के बाद अयोध्या की राजनीतिक पृष्ठभूमि बदल चुकी है। दो महीने से जीत का जश्न मना रही सपा अपनों के कारण कटघरे में खड़ी है।राजनीति की इस कहानी में तड़का बुलडोजर का भी लग गया है।तालाब और दलितों की जमीन पर अवैध कब्जा कर खड़े किए गए मोईद खान के साम्राज्य पर बुलडोजर भी चल रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...

16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया!

कोर्ट की टिप्पणी ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में भी बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम के दरवाजे बंद होने वाले हैं?" मदुरै (तमिलनाडु): सोशल मीडिया की दुनिया बच्चों की मासूमियत के लिए अब एक बड़ा खतरा बनती जा रही है. अश्लील सामग्री की आसान पहुंच और रील की लत से बच्चों को बचाने के लिए अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगे सोशल मीडिया बैन का उदाहरण देते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से भारत में भी इसी तरह की पाबंदी लागू करने पर विचार करने को कहा है. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया वेबसाइटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है. न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के.के. रामकृष्णन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की. केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले पर अपने तर्क पेश किए. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी किया. पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में जारी आदेश के अनुसार, यह पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे विवादास्पद और अश्लील ...