Skip to main content

उदयपुर में CA टॉपर छात्रा की तालाब में मिली लाश, हत्या की आशंका पर हंगामा, उसी जगह लड़के की लाश मिलने से सनसनी

राजस्थान के उदयपुर जिले से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां एक पोखर से एक छात्रा की लाश मिली. छात्रा CA की टॉपर थी. छात्रा की हत्या की आशंका पर जमकर हंगामा भी हुआ.

पुलिस इस मामले की जांच में ही जुटी थी कि उसी पोखर से एक युवक की लाश भी मिली. जिससे मामला उलझ गया है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. 

मृतका ध्रुवी सीए की टॉपर छात्रा थी

दरअसल उदयपुर के बड़ी तालाब में शुक्रवार सुबह एक युवती का शव मिला. मृतका की पहचान सुरजपोल थाना क्षेत्र निवासी ध्रुवी बाफना के रूप में हुई. बताया गया कि ध्रुवी सीए की टॉपर छात्रा थी. वो भूपालपुरा थाना क्षेत्र स्थित ऑफिस में इंटर्नशिप कर रही थी. गुरुवार शाम से ही छात्रा लापता थी. 

हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा

ध्रुवी की लाश मिलने के बाद हत्या की आशंका जताते हुए परिजनों और समाज के लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया. यहीं नहीं मामले में पुलिस परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही बरतने के भी आरोप लगाए. आक्रोशित लोगों ने पुलिस अधिकारियों से इस्तीफे की मांग तक की.

बड़ी तालाब में मिला युवती का शव

बताया जाता है कि मामला सुबह उस समय सामने आया जब बड़ी गांव की तरफ रहने वाले लोगों ने नाई थाना पुलिस को सूचना दी कि बड़ी तालाब में एक लड़की का शव है. पुलिस मौके पर पहुंची और सिविल डिफेंस टीम को बुलाया. जिके बाद सिविल डिफेंस टीम ने शव को निकाला और पुलिस की सहायता से महाराणा भूपाल चिकित्सालय को मोर्चरी में रखवाया.

हॉस्पिटल में युवती के परिजनों का हंगामा

इसके बाद युवती की पहचान गुरुवार शाम से लापता चल रही सीए छात्रा ध्रुवी के रूप में हुई. जिसके बाद परिजन और भाजपा कार्यकर्ता सहित समाज के कई लोग हॉस्पिटल पहुंचे और हंगामा खड़ा कर दिया. मृतका के मामा और भाजपा कार्यकर्ता वैभव भंडारी ने पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगाया.

सीए इंटर्नशिप कर रही थी ध्रुवी

उन्होंने कहा कि ध्रुवी सीए इंटर्नशिप कर रही है. शाम को ऑफिस से घर नहीं पहुंची तो भूपालपुरा थाने गए क्योंकि उसी क्षेत्र में ध्रुवी का ऑफिस है. थाने वालों ने गुमशुदगी दर्ज कर सुबह आने की कहा. कार्रवाई नहीं होने पर उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा को भी रात में कॉल किया.

विधायक ने रात में एसपी को किया था फोन

विधायक ने एसपी योगेश गोयल को कॉल किया. एसपी ने लोकेशन भेजी. लेकिन स्थिति यह कि थाने वालों के पास गाड़ी नहीं, हमारी गाड़ी में हमारे साथ तलाशने निकले. इधर-उधर तलाशने नहीं निकला. सुबह 6 बजे कॉल आया कि बड़ी में एक लड़की की लाश मिले, देखा तो ध्रुवी थी.

उसी पोखर से मिला अभिषेक नामक युवक की लाश

लड़की के मामा ने कहा कि पुलिस रात को ही समय पर कार्रवाई करती तो मिल सकती थी. परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई करने मांग भी की. हालांकि पुलिस इस मामले की छानबीन कर ही रही थी कि उदयपुर के बड़ी तालाब से अभिषेक नामक एक युवक की लाश मिली.

अभिषेक और ध्रुवी एक-दूसरे के परिचित

इधर चर्चा है कि अभिषेक और ध्रुवी एक-दूसरे के परिचित थे. ध्रुवी के परिजनों ने अभिषेक पर ही उसकी हत्या की आशंका जताई थी. लेकिन अब एक ही पोखर से दोनों की लाश मिलने के बाद मामला सुसाइड की ओर से बढ़ता नजर रहा है. हालांकि आधिकारिक रूप से अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. 

Comments

Popular posts from this blog

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...