Skip to main content

12 दर्जन पूजा पंडालो में विराजी मां भगवती, आज से भव्य पूजा महोत्सव का होगा शुभारंभ

 दशहरा भरत मिलाप भंडारे जागरण महा आरती व विसर्जन शोभा यात्रा होंगे महोत्सव के मुख्य आकर्षण, सामाजिक संगठन केंद्रीय पूजा व्यवस्था के पदाधिकारी गणेश पूजा व्यवस्था समिति के कार्यकर्ता देंगे महत्वपूर्ण योगदान, तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटा प्रशासन, पीडब्लूडी बिजली विभाग नगर पालिका का काम अंतिम चरण में।

...सुल्तानपुर का दुर्गा पूजा महोत्सव धीरे-धीरे नए क्लेवर मे सजने लगा है कलश स्थापना के साथ शहर के लगभग 10 दर्जन पूजा पंडालो में मां की आराधना शुरू हो गई थी। विधिवत पूजा अर्चना के बाद मां सप्तमी की तिथि तक अपने पंडाल में पहुंच चुकी है जहाँ वे अपने विभिन्न स्वरूपों के दर्शन देगी। मां की अगवानी को लेकर समितियो के आयोजकों ने विविध आयोजन किया वहीं जिले के लाखों श्रधालु मां की पहली झलक पाने को बेताब दिख रहे है।बुधवार को देर शाम पूजा पंडालो में नेत्र प्रतिष्ठा के कार्यक्रम चलते रहे।महाअष्टमी से मां दुर्गा विभिन्न स्वरूपों में जिले वासियों को दर्शन देंगी इस दौरान पूजा पंडालो पर दुख दूरियां 56 भोग जागरण डांडिया महाराष् के कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। शहर के सैकड़ो स्थान पर भंडारे का भी आयोजन होना है जो अगले सप्ताह भर श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर देगा। पूजा पंडाल के इर्द-गिर्द शानदार विद्युत सजावट बरबस श्रद्धालुओं का मन मोह लेगी रामलीला मैदान में राम कथा का मंचन देखने के लिए सैकड़ो की तादात में नगर वासी पहुंच रहे हैं अपने बच्चों को सनातन संस्कृति से परिचित कराने के लिए यहां भारी भीड़ उमड़ रही है महिलाओं की भी खासी तादाद यहां देखने को मिलती है।महालक्ष्मी पूजा समिति शाहगंज चौराहे का इस बार 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया जा रहा है आसपास के भवनो को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है आगामी 12 अक्टूबर शनिवार को दशहरे का कार्यक्रम पांच रास्ता स्थित ओवर ब्रिज पर धूमधाम से मनाया जाएगा। वहीं रविवार को श्री राम भरत मिलाप समिति द्वारा शाहगंज चौराहे पर भव्य मंचन किया जाएगा जहां देर रात प्रभु श्री राम का भरत से मिलन का कार्यक्रम संपन्न होगा यहां राष्ट्रीय कलाकार राकेश्वर रामेश्वर मालवीय शानदार भजन संध्या के गवाह बनेंगे। शहर के मिलन मैरिज हाल में पत्रकार अनिल द्विवेदी द्वारा जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जहां जागरण सम्राट धर्मेंद्र पांडेय बंकू सिस्टर के साथ आकर्षक जागरण का कार्यक्रम पेश करेगे वही पयागीपुर चौराहे पर मां विंध्यवासिनी के धाम में राजेश तिवारी रतन महामाई का गुणगान करेंगे।शाहगंज चौराहे पर महालक्ष्मी पूजा समिति के 50 में वर्ष में भव्य जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें मां का गुणगान करने के लिए राजवीर श्रीवास्तव व बालाजी म्यूजिकल ग्रुप राष्ट्रीय स्तर के कलाकार प्रतिभाग करेंगे।महिषासुर मर्दिनी की झांकियां को देखने के लिए लोग इंतजार में है शहर में कई भव्य पंडाल बनाए जा रहे हैं बाटा गली स्थित पार्वती माता पूजा समिति में इस बार नेपाल के प्रसिद्ध बाबा पशुपतिनाथ धाम के दर्शन होंगे।नवयुवक दल अंबे दल जेएमडी ग्रुप कामाख्या दल अपने ऐतिहासिक भंडारे के आयोजन से महोत्सव में चार चांद लगाने को तैयार है।प्रसिद्ध सामाजिक संस्था अंकुरण फाउंडेशन घर सुल्तानपुर जिला सुरक्षा संगठन उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति आजाद समाज सेवा समिति परशुराम युवा वाहिनी मिशन परशुराम चौक विश्व हिंदू परिषद आदि संस्थाएं मेले में विविध कैंपों का आयोजन करने के लिए अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे रही है। पूजा समिति के पंडालो की अनुमति को लेकर सभी की सूची फाइनल हो गई है जिसकी स्थानीय प्रशासन द्वारा अनुमति दी जा चुकी है। केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडे बजरंगी सुनील श्रीवास्तव जिले भर में होने वाले महोत्सव की तैयारी की समीक्षा कर रहे हैं। पीडब्लूडी बिजली विभाग व जिला प्रशासन से तालमेल बनाकर नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल अनिल द्विवेदी आशीष पांडे सनी संजय तिवारी आनंद शुक्ला दिनेश चौरसिया राजदेव शुक्ला आदि पदाधिकारी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं।गणेश पूजा व्यवस्था समिति के नारायण कसौधन प्रिंस अग्रहरि समीर मयंक हिमांशु गुप्ता मोहित साहू आदि दर्जनों पदाधिकारी दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान शहर में व्यवस्था व सुरक्षा को लेकर अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार है। जिला प्रशासन भी महोत्सव को लेकर काफी संजीदा है जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना व पुलिस अधीक्षक सोमेंन वर्मा संयुक्त रूप से अपने मातहत अफसरो को मिनट 2 मिनट का कार्यक्रम देकर लगातार इसकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं।एसपी सोमेंन वर्मा के अनुसार सुरक्षा से किसी भी हालत में खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा शासन की गाइडलाइन के अनुसार सारे आयोजन संपन्न कराए जाएंगे किसी भी प्रकार की समस्या के निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है अफवाह फैलाने वालों पर सोशल मीडिया पर असामाजिक व धार्मिक टिप्पणियों को लेकर नजर बनाई जा रही है सद्भाव बिगड़ने वालों को किसी भी हाल में बक्सा नहीं जाएगा। डीजे संचालकों को लेकर शहर भर से मिली सैकड़ो शिकायतों के बाद जिला प्रशासन सख्ती के अंदाज में है जिसको लेकर परिवहन विभाग के अधिकारियों ने भी जांच शुरू कर दी है। मानक विहीन वाहनों की चेकिंग जारी है और सभी डीजे संचालकों को अपने वाहनों के कागजात दुरुस्त करने व प्रशासन से डीजे बजाने की अनुमति रखने के लिए निर्देशित किया जा चुका है।

Comments

Popular posts from this blog

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...