Skip to main content

योगी, अखिलेश, मुलायम और मायावती किस मुख्यमंत्री के राज में यूपी में सबसे ज्यादा एनकाउंटर..!!

उत्तर प्रदेश का बहराइच जिला इस वक्त सुर्खियों में है। जो इस वक्त गूगल पर बहराइच हिंसा, बहराइच एनकाउंटर के नाम से भी सर्च किया जा रहा है। जिसके पीछे की वजह है वहां हुई हिंसा और उसके बाद आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़। 

बहराइच हिंसा के चार दिन यूपी पुलिस ने दो आरोपियों का हाफ एनकाउंटर किया। आरोपियों के नाम मोहम्मद सरफराज और तालीम हैं। दावा किया जा रहा है कि इसमें सरफराज वही है जिसने रामगोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या की थी। लेकिन जैसे ही बहराइच एनकाउंट की खबर सामने आई। विपक्ष ने योगी सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया। सपा नेता अखिलेश यादव ने कहा कि यह एनकाउंटर नहीं, हत्याएं हो रही हैं! कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि योगी सरकार हमेशा से फर्जी एनकाउंटर करती रही है।ऐसे में जब यूपी में एनकाउंटर की बात चल रही है तो यहां यह भी जानना जरूरी हो जाता है कि योगी, अखिलेश, मुलायम और मायावती किस मुख्यमंत्री के राज में यूपी में सबसे ज्यादा एनकाउंटर हुए। हालांकि जब इसके आंकड़े निकाले गए तो पता चला कि सबकी सरकार में पुलिस एनकाउंटर हुए हैं। बस किसी के आंकड़े ज्यादा हैं तो किसी के कम हैं।

एनकाउंटर के मामले में मुलायम सरकार रही नंबर एक.!

ऐसे में हम यहां बात फुल एनकाउंटर की करें तो मुलायम सिंह यादव सरकार के कार्यकाल 29 अगस्त 2003 से 13 मई 2007 तक 499 अपराधी एनकाउंटर में मारे गए। वहीं मायावती की 13 मई 2007 से 14 मार्च 2012 वाली सरकार में 261 अपराधी मारे गए। अखिलेश की 15 मार्च 2012 से 19 मार्च 2017 वाली सरकार में 40 अपराधी एनकाउंटर में मारे गए। वहीं योगी सरकार में 19 मार्च 2017 से अब तक 210 अपराधी एनकाउंटर में मारे गए हैं। इस तरह से जहां मुलायम सिंह की सरकार में सबसे ज्यादा एनकाउंटर हुए तो वहीं अखिलेश सरकार में सबसे कम।

मेरा एक ही लक्ष्य है, सलमान खान को मारना! Lawrence Bishnoi

सीएम योगी के पहले कार्यकाल में मारे गए 117 अपराधी वहीं देशभर में अपराधियों को ठिकाने लगाने में उत्तर प्रदेश की एसटीएफ ज्यादा एक्टिव नजर आती है। यह हम नहीं कह रहे बल्कि गृह मंत्रालय के आंकड़े बता रहे हैं। बात अगर योगी सरकार के पिछले पांच साल 2017 से 2022 की करें तो यूपी देश का दूसरा ऐसा राज्य था, जहां सबसे ज्यादा एनकाउंटर हुए। इनमें से 117 अपराधियों की एसटीएफ की गोली लगने के बाद मौत हो गई थी। वहीं राजस्थान में आठ, मध्य प्रदेश में 13, बिहार में 22 अपराधी एनकाउंटर में मारे गए थे।

Comments

Popular posts from this blog

शादी का जश्न, रिसेप्शन की तैयारी और सुहागरात को मौत हैरान कर देगी प्रदीप और शिवानी की यह कहानी...

अयोध्या में एक शादी होती है. दूल्हा पूरी बारात के साथ दुल्हन को लेकर वापस घर लौट आता है. घर में जश्न का माहौल था. पूजा हो रही थी. अगले दिन रिसेप्शन था. लिहाजा, तैयारियां जोरो पर थीं. देर शाम तक घर में गीतों का कार्यक्रम चलता रहा. फिर सब अगले दिन की तैयारी में जल्द सो गए. अगली सुबह घरवाले सोकर उठे और रिसेप्शन की तैयारी में जुट गई. लेकिन दूल्हा और दुल्हन के कमरे का दरवाजा नहीं खुला. घरवालों ने आवाज़ दी. दरवाजा कई बार खटखटाया. लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला. फिर कमरे का दरवाजा तोड़ा गया और कमरे का अंदर का मंजर देखकर सबके होश उड़ गए. शादी के बाद घर लौटी बारात अयोध्या के रहने वाले प्रदीप की शुक्रवार 7 मार्च को शादी थी. प्रदीप धूमधाम से अपनी बारात लेकर अपने घर शहादतगंज से डीलीसरैया 7 मार्च की शाम पहुंचा था. रात बारात वहीं ठहरी थी. इसके बाद अगली सुबह शनिवार 8 मार्च को 11 बजे दुल्हन शिवानी की विदाई होती है. लगभग दो घंटे का सफर तय कर प्रदीप अपनी दुल्हन को दोपहर एक बजे लेकर घर पहुंचता है. रिसेप्शन की तैयारी घर पर धूमधाम से दुल्हन का स्वागत होता है. फिर शाम 7 बजे घर में ही पूजा होती है. चूंकि दुल्हन ...

लापता वकील अर्चना तिवारी का कांस्टेबल से क्या था कनेक्शन? सिर्फ टिकट बुकिंग तक बातचीत या

मध्य प्रदेश से 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से बरामद किया गया। मामले की जांच की जा रही है। 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को बरामद कर लिया गया है। वह मध्य प्रदेश से लापता हो गईं थी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भारत-नेपाल सीमा के पास से उनको बरामद किया गया है। लखीमपुर खीरी में मिली अर्चना तिवारी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार देर रात अर्चना तिवारी को बरामद किया गया। भोपाल राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के SP राहुल कुमार लोढ़ा ने एक वीडियो मैसेज के जरिए उनकी बरामदगी की पुष्टि की। जीआरपी की एक टीम ने उन्हें लखीमपुर खीरी में रिसीव किया है और उन्हें बुधवार को भोपाल लाया जाएगा। लोढ़ा ने कहा, "7 अगस्त से लापता अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बरामद कर लिया गया है। भोपाल लाए जाने के बाद, हम उनसे पूछताछ करेंगे और फिर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।" कटनी ट्रेन में यात्रा करते समय हुईं थी लापता कटनी निवासी अर्चना तिवारी मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ में वकील के रूप में प्रैक्टिस कर रही थीं। साथ ही सिविल जज परीक...

GST हो गया कम, अब दिवाली-छठ पर झूम जाएगा मन, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता...

New  GST  Rate: सितंबर 2025 की बैठक में बड़े बदलाव किए गए। अब सभी तरह की ब्रेड (पराठा, रोटी, खाखरा, पिज्जा ब्रेड) पर  जीएसटी  पूरी तरह  खत्म  कर दिया गया है। कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक  सस्ते  होंगे, इन पर 5% टैक्स लगेगा। हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस (5 लाख तक) और कुछ रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी राहत मिली। त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर इस बार मन झूम उठेगा. सरकार ने जीएसटी अब कम कर दिए हैं. जीएसटी स्लैब में बदलाव से आम दिन चर्या की बहुत सी चीजें सस्ती हो जाएंगी. नई दिल्ली: बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई. इस बैठक में ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. अब जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को समाप्त कर दिया गया है. इन स्लैब में अधिकांश जरूरी चीजें शामिल हैं. विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब होगा, जो 40 प्रतिशत है. पूरे देश में जीएसटी में बदलाव का फैसला 22 सितंबर से लागू ...