Skip to main content

सीएम योगी दीपोत्सव पर रामनगरी में बिताएंगे रात,भव्य राम मंदिर में बेहद खास होगा उत्सव

अयोध्या।रामनगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहला दीपोत्सव इस बार बेहद खास होगा।दीपोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 घंटे रामनगरी में रहेंगे। 30 अक्तूबर को सीएम दोपहर 2:20 बजे रामकथा पार्क पहुंचेंगे।रात्रि विश्राम के बाद 31 अक्तूबर को सीएम सुबह 10:20 बजे गोरखपुर के लिए रवाना होंगे।

दीपोत्सव के मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत 30 अक्तूबर को सुबह 9 बजे साकेत महाविद्यालय से शोभायात्रा निकलने के साथ होगी।दीपोत्सव में शामिल होने के लिए सीएम योगी हेलीकॉप्टर से रामकथा पार्क हेलीपैड पर दोपहर 2:20 बजे पहुंचेंगे।सीएम यहां पर प्रदर्शनी और शोभायात्रा का अवलोकन करेंगे।रामलला और सीता के स्वरूपों का रामकथा पार्क हेलीपैड पर आगमन दोपहर 2:40 बजे होगा।

पूजा,आरती के बाद होगा राम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक

हेलीपैड स्थल के पास बने मंच पर भरत मिलाप और रामलला,लक्ष्मण,भरत,शत्रुघ्न,हनुमान और वशिष्ठ मुनि के प्रतिरूपों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा दोपहर 2:50 बजे होगी।रामलला और सीता के स्वरूप रथ पर बैठकर हेलीपैड स्थल से रामकथा पार्क में स्थित मंच पर दोपहर तीन बजे आसन ग्रहण करेंगे। इसके बाद रामलला और सीता के स्वरूपों की पूजा, आरती और रामलला का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक होगा।

गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा दीप प्रज्ज्वलन

रामकथा पार्क में विभिन्न कार्यक्रम दोपहर 3.15 से शाम 5.55 बजे तक होंगे।सीएम योगी रामकथा पार्क से सरयू आरती के लिए शाम 5.55 बजे रवाना होंगे। नयाघाट पर शाम छह से 6.20 बजे तक सरयू आरती में शामिल होंगे। राम की पैड़ी पर बने मंच पर शाम 6.25 बजे आगमन होगा। यहां पर शाम 6.25 से 7.25 बजे तक दीपोत्सव के मुख्य कार्यक्रम दीप प्रज्ज्वलन का गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड, प्रोजेक्शन मैपिंग, लेजर शो और अतिथियों का संबोधन होगा।

सरयू होटल में रात्रि विश्राम करेंगे सीएम योगी

यहां से आतिशबाजी के अवलोकन के लिए सीएम योगी फिर से सरयू घाट स्थित मंच पर शाम 7.30 बजे पहुंचेंगे। ग्रीन एवं डिजिटल फायर वर्क्स का अवलोकन करने के बाद राम की पैड़ी से रामकथा पार्क के लिए शाम 7.45 बजे रवाना होंगे। रामकथा पार्क में रामलीला का अवलोकन शाम 7.50 से 9.30 तक करेंगे। सीएम सरयू होटल में रात्रि विश्राम करेंगे। 

हेलीपैड से गोरखपुर के लिए होंगे रवाना

31 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से 8.30 तक रामलला और हनुमानगढ़ी में सीएम योगी दर्शन- पूजन करेंगे। सुबह 8.35 से 8.55 बजे तक मणिरामदास छावनी और बड़ा भक्तमाल में संतों से सीएम मुलाकात करेंगे।सुबह नौ से 10 बजे तक कारसेवकपुरम में साधु-संतों के साथ जलपान करेंगे। इसके बाद सुबह 10.20 बजे रामकथा पार्क के हेलीपैड से गोरखपुर के लिए रवाना होंगे।

Comments

Popular posts from this blog

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...