Skip to main content

यूपी में टूटेगा इंडिया गठबंधन,सपा प्रत्याशियों के नामों का ऐलान होते ही तिलमिलाई कांग्रेस

समाजवादी पार्टी ने उप चुनाव के 6 प्रत्याशी आज अचानक घोषित कर दिए। करहल सीट से तेज प्रताप यादव को टिकट दिया गया है हरियाणा में कांग्रेस की हार के एक दिन बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में बड़ा दांव खेला है।अखिलेश यादव ने यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर 6 सीटों पर सपा प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है।अब कहा जा रहा है कि सपा के इस फैसले से कांग्रेस तिलमिला गई है।

लखनऊ। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक अखिलेश यादव ने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करने से पहले उनसे बातचीत नहीं की।कांग्रेस सपा के साथ मिलकर उपचुनाव लड़ना चाहती थी। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक अखिलेश यादव ने करहल,कटेहरी, मिल्कीपुर,सीसामऊ,फूलपुर और मझवां सीट पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है।कांग्रेस इन 6 में से 2 सीटों पर लड़ना चाहती थी।यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय खुद मझवां सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे।राय हाल ही में मझवां सीट से प्रभारी भी घोषित हुए थे।वहीं उपचुनाव में कांग्रेस की मांग 5 सीटों पर लड़ने की थी,लेकिन अब अखिलेश यादव ने 6 सीटों पर सपा प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर कांग्रेस के अरमानों पर पानी फेर दिया है।कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में अखिलेश यादव कुंदरकी और मीरापुर सीट पर भी प्रत्याशी के नाम का ऐलान करेंगे।सपा कांग्रेस के लिए सिर्फ गाजियाबाद सदर सीट छोड़ने के मूड में है।

कांग्रेस की तरफ से अभी तक इसको लेकर कोई टिप्पणी नहीं की गई है।कहा जा रहा है कि कांग्रेस वेट एंड वाच की स्थिति में है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी सपा ने कांग्रेस को पहले कम सीटें देने की घोषणा की थी,लेकिन बाद में अखिलेश यादव 17 सीट देने को तैयार हो गए थे।कांग्रेस अब बड़े स्तर पर इस विवाद को सुलझाने का प्रयास कर सकती है। यूपी में 2024 में इंडिया गठबंधन सबसे ज्यादा सफल रहा था।

एक सवाल यह भी है कि विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को कन्फिडेंस में लिए बिना अखिलेश यादव ने सपा प्रत्याशियों के नामों का ऐलान क्यों किया है।कहा जा रहा है कि अखिलेश यादव हरियाणा में सीट न मिलने और महाराष्ट्र में पेच फंसने से यह दांव खेला है।सपा महाराष्ट्र में कम से कम 12 सीटों पर लड़ना चाहती है।हाल ही में सपा की तरफ से कांग्रेस को इस बाबत सूची दी गई है।कांग्रेस ने अब तक इस पर सपा को कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया है।ऐसे में सपा भी अपना दांव खेल रही है।

करहल से तेज प्रताप यादव,मिल्कीपुर से अजीत प्रसाद, कटेहरी से शोभावती वर्मा, सीसमाऊ से नसीम सोलंकी, फूलपुर से मुस्तफा सिद्दीकी और मझवां से ज्योति बिंद को सपा ने प्रत्याशी बनाया गया है।सपा ने कुंदरकी,खैर,मीरापुर और गाजियाबाद सदर सीट पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान नहीं किया है।सपा सूत्रों के मुताबिक अगर कांग्रेस एक सीट लेने को राजी नहीं होती है तो सपा अकेले ही सभी सीटों पर मैदान में उतरेगी।

Comments

Popular posts from this blog

लापता वकील अर्चना तिवारी का कांस्टेबल से क्या था कनेक्शन? सिर्फ टिकट बुकिंग तक बातचीत या

मध्य प्रदेश से 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से बरामद किया गया। मामले की जांच की जा रही है। 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को बरामद कर लिया गया है। वह मध्य प्रदेश से लापता हो गईं थी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भारत-नेपाल सीमा के पास से उनको बरामद किया गया है। लखीमपुर खीरी में मिली अर्चना तिवारी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार देर रात अर्चना तिवारी को बरामद किया गया। भोपाल राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के SP राहुल कुमार लोढ़ा ने एक वीडियो मैसेज के जरिए उनकी बरामदगी की पुष्टि की। जीआरपी की एक टीम ने उन्हें लखीमपुर खीरी में रिसीव किया है और उन्हें बुधवार को भोपाल लाया जाएगा। लोढ़ा ने कहा, "7 अगस्त से लापता अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बरामद कर लिया गया है। भोपाल लाए जाने के बाद, हम उनसे पूछताछ करेंगे और फिर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।" कटनी ट्रेन में यात्रा करते समय हुईं थी लापता कटनी निवासी अर्चना तिवारी मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ में वकील के रूप में प्रैक्टिस कर रही थीं। साथ ही सिविल जज परीक...

GST हो गया कम, अब दिवाली-छठ पर झूम जाएगा मन, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता...

New  GST  Rate: सितंबर 2025 की बैठक में बड़े बदलाव किए गए। अब सभी तरह की ब्रेड (पराठा, रोटी, खाखरा, पिज्जा ब्रेड) पर  जीएसटी  पूरी तरह  खत्म  कर दिया गया है। कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक  सस्ते  होंगे, इन पर 5% टैक्स लगेगा। हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस (5 लाख तक) और कुछ रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी राहत मिली। त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर इस बार मन झूम उठेगा. सरकार ने जीएसटी अब कम कर दिए हैं. जीएसटी स्लैब में बदलाव से आम दिन चर्या की बहुत सी चीजें सस्ती हो जाएंगी. नई दिल्ली: बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई. इस बैठक में ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. अब जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को समाप्त कर दिया गया है. इन स्लैब में अधिकांश जरूरी चीजें शामिल हैं. विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब होगा, जो 40 प्रतिशत है. पूरे देश में जीएसटी में बदलाव का फैसला 22 सितंबर से लागू ...

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...