Skip to main content

अब राशन कार्ड धारकों को नहीं मिलेगी यह चीज, सरकार ने नियम में कर दिया बड़ा बदलाव

भारत सरकार देश के नागरिकों के लिए बहुत सारी योजना चलाती है. इन योजनाओं का लाभ देश के करोड़ों लोगों को मिलता है. सरकार की ज्यादातर योजनाएं गरीबों और जरूरतमंद लोगों के लिए होती है. भारत में अभी भी कई लोग ऐसे हैं. जिनके पास खाने तक के लिए पर्याप्त पैसे और साधन नहीं होते.

सरकार ऐसे लोगों को कम कीमत पर राशन मुहैया करवाती है. इसके लिए राशन कार्ड की जरूरत होती है. तभी सरकार की कम कीमत राशन स्कीम का लाभ लिया जा सकता है. भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए अब नियमों में बदलाव कर दिया है. जिसके चलते अब राशन कार्ड धारकों को यह चीज नहीं मिलेगी. 

अब नहीं मिलेगा चावल

पहले सरकार की ओर से राशन कार्ड धारकों को हर महीने फ्री चावल दिया जाता था. लेकिन अब सरकार ने राशन कार्ड स्कीम में अब चावल देना बंद कर दिया अब राशन वितरण केंद्रों पर राशन कार्ड धारकों को राशन कार्ड पर फ्री चावल नहीं दिया जाएगा. सरकार ने इस सुविधा को बंद कर दिया. बता दें देश के 90 करोड़ लोग राशन कार्ड पर कम कीमत राशन की सुविधा का लाभ ले रहे हैं. उन सभी को अब चावल मिलना बंद हो जाएगा.

चावल की जगह मिलेंगी यह चीजें

सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के जरिए नागरिकों के खाने में पोषण स्तर को बढ़ाने और उनकी सेहत में सुधार लाने के यह फैसला लिया है. अब सरकार की ओर से जब चावल देना बंद कर दिया गया है. तो वहीं इसकी जगह पर और पोषण से भरपूर चीजें इसमें दी जाएंगी. चावल की जगह सरकार की ओर से अब गेहूं, दालें, चना, चीनी, नमक, सरसों का तेल, आटा, सोयाबीन, और मसाले दिए जाएंगे.

ई-केवाईसी जरूरी है

अगर आप राशन कार्ड धारक हैं और आप सरकार की राशन योजना के तहत कम कीमत पर या फ्री राशन ले रहे हैं. तो फिर आपके लिए जरूरी है कि आप ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा करवा लें. इसके लिए आप अपने नजदीकी राशन दुकान पर जाकर अंगूठा लगाकर सत्यापन करवा सकते हैं. सरकार की ओर से जारी किए गए आदेश में इस बात को साफ किया गया है कि जो लोग ई-केवाईसी नहीं करवाएंगे उनके नाम राशन कार्ड से काट दिए जाएंगे. बता दें ई-केवाईसी की तारीख को 31 दिसंबर 2024 तक बढ़ा दिया गया.

बहराइच हिंसा:

Comments

Popular posts from this blog

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...