Skip to main content

नाबालिग लड़की को अपहरण कर पांच लाख में बेचा, खरीदार ने कई बार बनाए शारीरिक संबंध

मानव तस्करी-देहव्यापार में लिप्त गिरोह ने 17 वर्षीय किशोरी गुजरात में सौदा कर दिया। खरीदार किशोरी को बंधक बनाकर कईं दिनों तक शौषण करता रहा। मौका देख किशोरी आरोपित के चुंगल से निकली और 20 किमी पैदल रास्ता तय कर इंदौर आई। 

इंदौर। गुरुवार रात हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की मदद से थाने पहुंचकर दलालों सहित सात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने दो महिलाओं सहित सात को गिरफ्तार कर लिया है। घटना चंदननगर थाना अंतर्गत गीतानगर कालोनी की है। पुलिस ने 17 वर्षीय किशोरी के बयान पर आयशा उर्फ कोमल और उसके पति मोहम्मद आदिल उर्फ गोलू पठान,जीवन,विमला,धर्मेंद्र,रवि,प्रकाश के विरुद्ध अपहरण,दुष्कर्म,पाक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

ऐसे दिया घटना को अंजाम

एडिशनल डीसीपी जोन-4 आनंद यादव के मुताबिक आयशा वर्ग विशेष की किशोरी की परिचित है। 5 नवंबर को रात करीब 9 बजे पति गोलू के साथ किशोरी के घर आई और कहा कि बेटमा तक चलना है।

राजमोहल्ला में धर्मेंद्र,विमला,जीवन और रवि कार लेकर खड़े थे। 9 नवंबर को रात में बगैर बताए घर से भाग कर ट्रेन में बैठी और सीधे इंदौर आ गई।

गुरुवार रात हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी सुमित हार्डिया,राजकुमार टेटवाल,प्रवीण यादव,मानसिंह राजावत को घटना बताई और बयान दर्ज करवाकर गिरोह के सात सदस्यों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करवाया।

पुलिस ने शुक्रवार सुबह तक आरोपित आयशा,मोहम्मद आदिल,जीवन,रवि,विमला और धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित प्रकाश की तलाश में टीम रवाना की गई है।

पांच लाख में खरीदा है, मुंह बंद रखना पड़ेगा

किशोरी ने बताया प्रकाश उससे दोगुना उम्र का है। उसने बंधक बना लिया था।

दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी को धमकाया और कहा कि पांच लाख रुपये में खरीदा है। चार लाख रुपये आरोपितों को दे चुका था।

किशोरी ने स्वजन से बात करना चाही लेकिन प्रकाश फोन नहीं देता था। तीन दिन बाद वह करीब 20 किमी तक पैदल चलकर जामनगर आई। 

अनजान लोगों से फोन और रुपये मांगे। जामनगर से ट्रेन पकड़ कर इंदौर पहुंची और मां व दोस्त को घटना बताई। 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आयशा और उसका पति लुटेरी दुल्हन गैंग गिरोह का सरगना है।

आरोपित शादी करवा कर दुल्हन के माध्यम से खरीदार के घर से रुपये व सोना लेकर गायब हो जाती है।

Comments

Popular posts from this blog

लापता वकील अर्चना तिवारी का कांस्टेबल से क्या था कनेक्शन? सिर्फ टिकट बुकिंग तक बातचीत या

मध्य प्रदेश से 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से बरामद किया गया। मामले की जांच की जा रही है। 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को बरामद कर लिया गया है। वह मध्य प्रदेश से लापता हो गईं थी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भारत-नेपाल सीमा के पास से उनको बरामद किया गया है। लखीमपुर खीरी में मिली अर्चना तिवारी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार देर रात अर्चना तिवारी को बरामद किया गया। भोपाल राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के SP राहुल कुमार लोढ़ा ने एक वीडियो मैसेज के जरिए उनकी बरामदगी की पुष्टि की। जीआरपी की एक टीम ने उन्हें लखीमपुर खीरी में रिसीव किया है और उन्हें बुधवार को भोपाल लाया जाएगा। लोढ़ा ने कहा, "7 अगस्त से लापता अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बरामद कर लिया गया है। भोपाल लाए जाने के बाद, हम उनसे पूछताछ करेंगे और फिर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।" कटनी ट्रेन में यात्रा करते समय हुईं थी लापता कटनी निवासी अर्चना तिवारी मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ में वकील के रूप में प्रैक्टिस कर रही थीं। साथ ही सिविल जज परीक...

GST हो गया कम, अब दिवाली-छठ पर झूम जाएगा मन, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता...

New  GST  Rate: सितंबर 2025 की बैठक में बड़े बदलाव किए गए। अब सभी तरह की ब्रेड (पराठा, रोटी, खाखरा, पिज्जा ब्रेड) पर  जीएसटी  पूरी तरह  खत्म  कर दिया गया है। कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक  सस्ते  होंगे, इन पर 5% टैक्स लगेगा। हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस (5 लाख तक) और कुछ रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी राहत मिली। त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर इस बार मन झूम उठेगा. सरकार ने जीएसटी अब कम कर दिए हैं. जीएसटी स्लैब में बदलाव से आम दिन चर्या की बहुत सी चीजें सस्ती हो जाएंगी. नई दिल्ली: बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई. इस बैठक में ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. अब जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को समाप्त कर दिया गया है. इन स्लैब में अधिकांश जरूरी चीजें शामिल हैं. विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब होगा, जो 40 प्रतिशत है. पूरे देश में जीएसटी में बदलाव का फैसला 22 सितंबर से लागू ...

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...