Skip to main content

अलर्ट! भीषण चक्रवाती तूफान SARA आएगा; 150KM स्पीड से चलेंगी हवाएं

 15-30 इंच बारिश की चेतावनी चक्रवाती तूफान हेलेन के बाद एक और चक्रवाती तूफान SARA अमेरिका में तबाही मचाने को तैयार है और अगले हफ्ते फ्लोरिडा के तट से टकरा सकता है।

कैरेबियन सागर में उठा यह उष्णकटिबंधीय तूफान इस समय होंडुरास से 165 मील दूर पूर्व-दक्षिणपूर्व में निकारागुआ के पास है।अब यह तूफान मैक्सिको की खाड़ी की ओर 12 मील प्रति घंटे की रफ्तार से बड़ रहा है। इससे आगे यह तूफान पश्चिम दिशा में बढ़ेगा और अगले सप्ताह तक फ्लोरिडा के तट से टकराया। यह फ्लोरिडा तक सीधे न आकर टैम्पा और फोर्ट मेयर्स के रास्ते आ सकता है।

तूफान से बारिश-बाढ़-भूस्खलन की चेतावनी

नेशनल हरिकेन सेंटर (NHC) की ओर से जारी किए अलर्ट के अनुसार, SARA तूफान के कारण आंधी-तूफान आने, भारी बारिश होने, बाढ़ और भूस्खलन होने का खतरा है। समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें भी उठ सकती हैं। इसलिए होंडुरास, बे आइलैंड, निकारागुआ, फ्लोरिड, टैम्पा और आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।

चक्रवाती तूफान आने से होंडुरास में इस समय 40 मील (65 किलोमीटर) प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रहीं हैं। फ्लोरिडा में पहुंचने तक इन हवाओं की रफ्तार 100 से 150 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। उत्तरी होंडुरास के कुछ इलाकों में 30 इंच बारिश होने के आसार हैं। पूर्वी मैक्सिको से लेकर निकारागुआ तक मध्य अमेरिका के इलाकों में 15 इंच बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वानुमान है कि सारा तूफान मध्य अमेरिका और मैक्सिको के युकाटन द्वीप तक पहुंचते-पहुंचते सुस्त पड़ जाएगा।

हर साल 6 महीने तूफानों का सीजन होता

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चक्रवाती तूफान सारा साल 2024 में अटलांटिक महासागर में उठने वाला 18वां तूफान है। अटलांटिक महासागर में उठने वाले तूफानों का सीजन हर साल 1 जून से 30 नवंबर तक जारी रहता है। इस अवधि में उत्तरी अटलांटिक महासागर में उष्ण कटिबंधीय और उपोष्ण कटिबंधीय चक्रवात बनते हैं। साल 2024 में अब तक 17 तूफान अटलांटिक महासागर में उठ चुके हैं और 18वां तूफान दस्तक दे चुका है।

मई 2024 में राष्ट्रीय महासागरीय एवं वायुमंडलीय प्रशासन ने पूर्वानुमान लगाया था कि इस साल 17 से 25 चक्रवाती तूफान आएंगे और इनमें से ज्यादातर तबाही मचाएंगे। यह लगातार 8वां साल है, जब 14 से ज्यादा तूफान आ चुके हैं। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पिछले सीजन में जो अल नीनो पैटर्न लागू हुआ था, उसने तूफानों को दबा दिया होगा। साल 2023 में अटलांटिक महासागर के गर्म तापमान ने अल नीनो के प्रभाव को कम कर दिया। इसलिए इस साल इतने चक्रवाती तूफान आ रहे हैं, जिस कारण इस साल खूब तबाही मची।

Comments

Popular posts from this blog

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...

16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया!

कोर्ट की टिप्पणी ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में भी बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम के दरवाजे बंद होने वाले हैं?" मदुरै (तमिलनाडु): सोशल मीडिया की दुनिया बच्चों की मासूमियत के लिए अब एक बड़ा खतरा बनती जा रही है. अश्लील सामग्री की आसान पहुंच और रील की लत से बच्चों को बचाने के लिए अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगे सोशल मीडिया बैन का उदाहरण देते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से भारत में भी इसी तरह की पाबंदी लागू करने पर विचार करने को कहा है. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया वेबसाइटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है. न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के.के. रामकृष्णन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की. केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले पर अपने तर्क पेश किए. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी किया. पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में जारी आदेश के अनुसार, यह पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे विवादास्पद और अश्लील ...