Skip to main content

वाराणसी में थानाध्यक्ष को पब्लिक ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा: सादी वर्दी में बोलते रहे-मैं SO हूं, कार से खींचकर मारा; ऑटो में मारी थी टक्कर

राजातालाब थानाध्यक्ष अजीत वर्मा परिवार के साथ वाराणसी की तरफ जा रहे थे। उनकी कार काफी रफ्तार में थी। उसी समय बड़ागांव थानाक्षेत्र के भटौली गांव निवासी देवी शंकर राय (55) तिराहे पर ऑटो लेकर अचानक बाबतपुर की तरफ मुड़ने लगा। इसी दौरान कार से ऑटो में पीछे से टक्कर लग गई।

वाराणसी में शनिवार को राजातालाब के थानाध्यक्ष को भीड़ ने बीच सड़क जमकर पीटा। इस दौरान वो सादी वर्दी में परिवार के साथ जा रहे थे। तभी उनकी कार में ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो में बैठा ड्राइवर घायल हो गया

थोड़ी ही देर में भीड़ जमा हो गई। लोगों उनसे कहा-'बाहर निकल।' नहीं निकलने पर कॉलर पकड़कर जबरन खींचा। वो कह रहे थे-मैं SO हूं। लेकिन, किसी ने उनकी सुनी नहीं। जमकर पीटा। ये घटना हरहुआ तिराहे पर हुई।

विस्तार से जानिए पूरा मामला...

राजातालाब थानाध्यक्ष अजीत वर्मा परिवार के साथ वाराणसी की तरफ जा रहे थे। उनकी कार काफी रफ्तार में थी। उसी समय बड़ागांव थानाक्षेत्र के भटौली गांव निवासी देवी शंकर राय (55) तिराहे पर ऑटो लेकर अचानक बाबतपुर की तरफ मुड़ने लगा। इसी दौरान कार से ऑटो में पीछे से टक्कर लग गई। ऑटो चालक घायल हो गया। इससे कार का एक हिस्सा टूट गया। साथ ही ऑटो के आगे का पार्ट उखड़ गया।

उसमें बैठी सवारियों को मामूली चोट आई। जबकि ड्राइवर घायल हो गया। ये नजारा देख कुछ देर में आसपास के कई लोग इकट्‌ठा हो गए। अजीत वर्मा सादी वर्दी में थे। उन्होंने कहा कि मैं SO हूं। लेकिन, सादी वर्दी में होने की वजह से पब्लिक ने उनकी एक नहीं सुनी।

जानकारी पर पुलिस फोर्स पहुंची

चौराहे पर जुटी भीड़ ने कार की खिड़की से घसीटकर उसे बाहर खींचा। बुरी तरह पीटकर चोटिल कर दिया। मारपीट की जानकारी मिलने के बाद एडीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल, एसीपी पिंडरा प्रतीक कुमार, एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव और बड़ागांव सहित कई थानों की फोर्स पहुंच गई।

ऑटो चालक की हालत नाजुक

घायल ऑटो चालक को दीनदयाल मंडलीय चिकित्सालय में भेजा गया। हालत नाजुक होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। ऑटो चालक के परिजनों का कहना है कि पुलिस वाले लापरवाही से गाड़ी चला रहे थे। पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। वहीं, थानाध्यक्ष ने अज्ञात के खिलाफ मारने-पीटने की तहरीर दी।

Comments

Popular posts from this blog

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...

16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया!

कोर्ट की टिप्पणी ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में भी बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम के दरवाजे बंद होने वाले हैं?" मदुरै (तमिलनाडु): सोशल मीडिया की दुनिया बच्चों की मासूमियत के लिए अब एक बड़ा खतरा बनती जा रही है. अश्लील सामग्री की आसान पहुंच और रील की लत से बच्चों को बचाने के लिए अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगे सोशल मीडिया बैन का उदाहरण देते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से भारत में भी इसी तरह की पाबंदी लागू करने पर विचार करने को कहा है. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया वेबसाइटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है. न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के.के. रामकृष्णन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की. केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले पर अपने तर्क पेश किए. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी किया. पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में जारी आदेश के अनुसार, यह पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे विवादास्पद और अश्लील ...