Skip to main content

संभल की गलियां सूनी... छावनी में तब्दील शहर! तनावपूर्ण हालात के बीच तीसरी माैत!

संभल जामा मस्जिद के दोबारा सर्वे पर बवाल, गाड़ी में लगाई आग, पथराव में SP के PRO घायल, संभल में ऐतिहासिक शाही जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने का दावा किए जाने के बाद आज यहां दोबारा करीब दो घंटे तक सर्वे किया गया। सुबह-सुबह सर्वे टीम जामा मस्जिद पर पहुंची।मस्जिद के दोबारा सर्वे के बारे में पता चलते ही मस्जिद के पीछे बड़ी संख्‍या में मुस्लिम समाज के लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ ने जमकर हंगामा मचाया और फिर पथराव शुरू कर दिया।

पत्‍थर लगने से एसपी के पीआरओ घायल हो गए। भीड़ ने प्रशासन की एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। मौके पर तैनात भारी पुलिस बल ने स्थिति को संभालने की कोशिश की। पुलिस ने हल्‍का बल प्रयोग कर स्थिति को काबू में कर लिया है। मौके पर आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े। कई लोग हिरासत में लिए गए हैं। इसके पहले 19 नवम्‍बर को मस्जिद का सर्वे किया गया था। संभल जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद मामले की अगली सुनवाई 29 नवम्‍बर को होनी है जिसमें प्रारंभिक सर्वे की रिपोर्ट पेश की जानी है।

मस्जिद के चारों ओर बैरियर लगाकर पुलिस ने पूरा इलाका सील कर दिया है। मस्जिद के पीछे अब भी भारी भीड़ जुटी है। मौके पर डीएम डा.राजेन्‍द्र पैंसिया, एसपी कृष्‍ण कुमार विश्‍नोई और एडीएम सहित जिले के सभी बड़े अफसर मौजूद हैं। अंदर कोर्ट कमिश्‍नर रमेश राधव की अगुवाई में सुबह साढ़े सात बजे से करीब दो घंटे तक सर्वे का काम चला। सर्वे के बाद टीम यहां से निकल गई है। उधर, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। उधर जामा मस्जिद की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

हालात को देखते हुए शनिवार को ही मस्जिद परिसर के दोनों ओर चार-चार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। कोतवाली प्रभारी अनुज तोमर ने बताया कि सुरक्षा-व्यवस्था मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया गया है। सभी कैमरों की रिकॉर्डिंग कोतवाली में स्थापित डीवीआर से जुड़ी हुई है। वहां से इन कैमरों की 24 घंटे मॉनिटरिंग की जाएगी। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। मस्जिद को लेकर हाल में किए गए दावे और सर्वे के बाद स्थानीय प्रशासन ने मस्जिद की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कदम उठाए हैं। यह सुनिश्चित किया गया है कि क्षेत्र में किसी तरह का तनाव न बढ़े और शांति व्यवस्था बनी रहे। इसके लिए पुलिस ने क्षेत्र में पेट्रोलिंग भी तेज कर दी है।

उधर, कैला देवी मंदिर के महंत ऋषि राज गिरी ने कहा है कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता के साथ कोई खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महंत ऋषि राज गिरी ने दावा किया कि वर्तमान जामा मस्जिद की जगह कभी हरिहर मंदिर हुआ करता था। इसे साबित करने के लिए उन्होंने सिविल कोर्ट में वाद दायर किया है। उनका कहना है कि उनके पास इस ऐतिहासिक तथ्य को प्रमाणित करने के लिए ठोस साक्ष्य और हजारों सनातनी गवाह हैं। महंत ने कहा यह केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और इतिहास का प्रतीक है। इस स्थल का सच सामने लाना हर सनातनी का कर्तव्य है।

See VIDEO:-

सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने जामा मस्जिद पर वाद दायर करने वाले याचिकाकर्ताओं को शरारती तत्व कहा था, जिस पर महंत ने पलटवार करते हुए कहा कि ऐसे बयान केवल धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग भारत के इतिहास और भूगोल से अनजान हैं, वे धार्मिक स्थलों पर राजनीति करने का प्रयास कर रहे हैं। महंत ने न्यायालय से अपील की है कि जामा मस्जिद की ऐतिहासिकता की जांच पूरी होने तक वहां नमाज पढ़ने पर रोक लगाई जाए।

डीजीपी बोले-पथराव करने वालों की पहचान कर ऐक्‍शन लेगी पुलिस

संभल में पथराव की घटना पर डीजीपी यूपी प्रशांत कुमार ने एएनआई से कहा कि कोर्ट के आदेश पर संभल में सर्वे कराया जा रहा है। कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव किया है। पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस, पथराव करने वालों की पहचान करेगी और उचित कानूनी कार्रवाई करेगी।

Comments

Popular posts from this blog

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...

16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया!

कोर्ट की टिप्पणी ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में भी बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम के दरवाजे बंद होने वाले हैं?" मदुरै (तमिलनाडु): सोशल मीडिया की दुनिया बच्चों की मासूमियत के लिए अब एक बड़ा खतरा बनती जा रही है. अश्लील सामग्री की आसान पहुंच और रील की लत से बच्चों को बचाने के लिए अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगे सोशल मीडिया बैन का उदाहरण देते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से भारत में भी इसी तरह की पाबंदी लागू करने पर विचार करने को कहा है. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया वेबसाइटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है. न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के.के. रामकृष्णन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की. केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले पर अपने तर्क पेश किए. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी किया. पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में जारी आदेश के अनुसार, यह पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे विवादास्पद और अश्लील ...