Skip to main content

अतुल सुभाष का आखिरी पोस्ट : जब आप पढ़ रहे होंगे, मैं मर चुका होऊंगा, ट्रंप और मस्क से क्या मदद मांगी...

यूपी के जौनपुर जिले में रहने वाले 34 वर्षीय अतुल सुभाष ने बेंगलुरू में आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले अतुल ने सोशल मीडिया पर एक 1.21 घंटे का वीडियो शेयर किया.

अतुल के शव के पास से 24 पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। जानकारी के अनुसार, अतुल ने अपने सोशल मीडिया पर किए अंतिम पोस्ट में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और एलन मस्क से भारतीय पुरुषों के लिए न्याय की अपील की थी।

क्या था अतुल का आखिरी पोस्ट

दरअसल, अतुल सुभाष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुसाइड से पहले आखिरी पोस्ट शेयर किया था। इसमें उन्होंने, अपनी गहरी हताशा व्यक्त की थी। उन्होंने अपने आखिरी पोस्ट में लिखा, "जब आप यह पढ़ रहे होंगे, मैं मर चुका होऊंगा। भारत में पुरुषों का कानूनी नरसंहार हो रहा है।" आगे उन्होंने एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रम्प को टैग करते हुए लिखा, “एक मृत व्यक्ति आपसे आग्रह कर रहा है कि आप woke ideologies, गर्भपात और DEI (डाइवर्सिटी, इक्विटी, इनक्लूजन) के खिलाफ खड़े हों, ताकि लाखों जिंदगियां बचाई जा सकें।” 

90 मिनट का Video. 24 पन्नों का सुसाइड नोट. बेबस पति की आपबीती. खोलेगा System और Wife की पोल. अतुल सुभाष का हत्यारा कौन? सिस्टम या पत्नी

पुरुषों के खिलाफ हो रहा कानूनी अत्याचार

अतुल ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि जब यह संदेश पढ़ा जाएगा, तब तक वह दुनिया में नहीं होंगे और भारत में पुरुषों के खिलाफ हो रहे कानूनी अत्याचारों को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि भारत में अभिव्यक्ति की आजादी को फिर से बहाल किया जाए और अन्य मुद्दों पर ध्यान दिया जाए।

पत्नी और फैमिली कोर्ट की जज पर लगाए आरोप

अतुल सुभाष ने सुसाइड से पहले वीडियो जारी कर अपनी पत्नी और उसके परिवार पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उन्होंने जौनपुर की फैमिली कोर्ट की जज रीता कौशिक को भी इस स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया, क्योंकि उनका कहना था कि जज ने उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया और उन्हें न्याय नहीं मिला।

इस कंपनी पर लोगों का फूटा गुस्सा

दूसरी तरफ, सोशल मीडिया पर लोग अब अतुल के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं और उनकी पत्नी की नौकरी छिनने की अपील कर रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने Accenture कंपनी को टैग किया और मांग की कि अतुल की पत्नी को तुरंत नौकरी से निकाल दिया जाए। एक यूजर ने कंपनी को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया, जबकि दूसरे ने सीधा सवाल उठाया कि क्या Accenture हत्यारों को नौकरी देती है? अतुल की पत्नी को नौकरी से निकालने की मांग के बीच Accenture ने अपने एक्स (Twitter) अकाउंट को प्राइवेट कर लिया है।

पुलिस ने इनके खिलाफ दर्ज की शिकायत

पूरे मामले की जांच करते हुए, बेंगलुरु पुलिस ने सुभाष के भाई बिकास कुमार की शिकायत पर उनकी पत्नी निकिता सिंघानिया, मां निशा सिंघानिया, भाई अनुराग सिंघानिया और चाचा सुशील सिंघानिया के खिलाफ FIR दर्ज की है। अतुल ने अपने सुसाइड नोट और 1.21 घंटे के वीडियो में अपनी पत्नी और उसके परिवार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे, जिसमें उन्होंने बताया कि वह लगातार उत्पीड़न का शिकार हो रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने जज रीता कौशिक पर भी आरोप लगाए, क्योंकि उनका कहना था कि जज ने उनके पक्ष में फैसला नहीं दिया और उन्हें न्याय से वंचित रखा।

Comments

Popular posts from this blog

लापता वकील अर्चना तिवारी का कांस्टेबल से क्या था कनेक्शन? सिर्फ टिकट बुकिंग तक बातचीत या

मध्य प्रदेश से 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से बरामद किया गया। मामले की जांच की जा रही है। 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को बरामद कर लिया गया है। वह मध्य प्रदेश से लापता हो गईं थी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भारत-नेपाल सीमा के पास से उनको बरामद किया गया है। लखीमपुर खीरी में मिली अर्चना तिवारी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार देर रात अर्चना तिवारी को बरामद किया गया। भोपाल राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के SP राहुल कुमार लोढ़ा ने एक वीडियो मैसेज के जरिए उनकी बरामदगी की पुष्टि की। जीआरपी की एक टीम ने उन्हें लखीमपुर खीरी में रिसीव किया है और उन्हें बुधवार को भोपाल लाया जाएगा। लोढ़ा ने कहा, "7 अगस्त से लापता अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बरामद कर लिया गया है। भोपाल लाए जाने के बाद, हम उनसे पूछताछ करेंगे और फिर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।" कटनी ट्रेन में यात्रा करते समय हुईं थी लापता कटनी निवासी अर्चना तिवारी मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ में वकील के रूप में प्रैक्टिस कर रही थीं। साथ ही सिविल जज परीक...

GST हो गया कम, अब दिवाली-छठ पर झूम जाएगा मन, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता...

New  GST  Rate: सितंबर 2025 की बैठक में बड़े बदलाव किए गए। अब सभी तरह की ब्रेड (पराठा, रोटी, खाखरा, पिज्जा ब्रेड) पर  जीएसटी  पूरी तरह  खत्म  कर दिया गया है। कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक  सस्ते  होंगे, इन पर 5% टैक्स लगेगा। हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस (5 लाख तक) और कुछ रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी राहत मिली। त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर इस बार मन झूम उठेगा. सरकार ने जीएसटी अब कम कर दिए हैं. जीएसटी स्लैब में बदलाव से आम दिन चर्या की बहुत सी चीजें सस्ती हो जाएंगी. नई दिल्ली: बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई. इस बैठक में ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. अब जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को समाप्त कर दिया गया है. इन स्लैब में अधिकांश जरूरी चीजें शामिल हैं. विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब होगा, जो 40 प्रतिशत है. पूरे देश में जीएसटी में बदलाव का फैसला 22 सितंबर से लागू ...

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...