Skip to main content

एक तरफ पुल दूसरी तरफ कर्नाटक एक्सप्रेस.अफवाह ने कैसे ली 11 की जान, पुष्पक हादसे की पूरी कहानी

कहा जा रहा है कि इस अफवाह के बाद लोगों ने ट्रेन का चेन पुलिंग कर दिया. अब तक जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक पुष्पक एक्प्रेस को रोकने के बाद बोगी से लोग कूदने लगे. इसी दौरान दूसरी पटरी से कर्नाटक एक्सप्रेस आ गई. कूदने के दौरान जो लोग कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आए, वो वहीं मारे गए.

लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस बुधवार को शाम 5 बजकर 47 मिनट पर जलगांव के पासे हादसे की शिकार हो गई. दरअसल, जैसे ही ट्रेन महाराष्ट्र के भुजवल स्टेशन से निकलकर जलगांव के परांडे स्टेशन पर पहुंची, वैसे ही ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैल गई. कहा जा रहा है कि इस अफवाह के बाद लोगों ने ट्रेन का चेन पुलिंग कर दिया.अब तक जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक पुष्पक एक्प्रेस को रोकने के बाद बोगी से लोग कूदने लगे. इसी दौरान दूसरी पटरी से कर्नाटक एक्सप्रेस आ गई. कूदने के दौरान जो लोग कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आए, वो वहीं मारे गए.

घटना के बाद कुछ देर तक दोनों ही ट्रेन में अफरातफरी मच गई. हालांकि, बाद में सिचुएशन कंट्रोल कर दोनों ट्रेन को स्टेशन से रवाना कर दिया गया. इस पूरे हादसे में 11 लोगों के मरने और 40 लोगों के घायल होने की खबर है.

अनुमान है कि अफवाह की वजह से 50 से ज्यादा लोग ट्रेन से कूदे थे. इनमें से वे लोग हादसे के शिकार हो गए, जो चेन पुलिंग के बाद ट्रैक के दाएं ओर कूदे थे. कुछ लोगों के पुल के बीच में कूदने से भी मरने की बात कही जा रही है.

थर्ड एसी में आग की अफवाहें?

वायरल वीडियो में मरने वाले लोगों के शव को ट्रेन के थर्ड एसी के पास देखा जा रहा है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि आग की अफवाह पहले थर्ड एसी में ही फैली है. जहां हादसा हुआ है, वहां से एक छोटी नदी भी गुजरती है. पुल होने की वजह से भी कुछ लोगों के मरने की बात कही जा रही है.

घटना के बाद डीआरएम भुजवल के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. जांच के बाद शवों को स्थानीय अस्पताल भेजा जा रहा है. यहां से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों से संपर्क किया जाएगा.

20 मिनट बाद ट्रेन घटनास्थल से रवाना

नेशनल ट्रेन सिस्टम के मुताबिक घटनास्थल से ट्रेन को रवाना कर दिया गया है. घटना की वजह से यह ट्रेन परांडे में करीब 20 मिनट तक रूकी रही, लेकिन सिग्नल और किसी बड़े खतरे को न देखते हुए ट्रेन को मुंबई के लिए रवाना कर दिया गया है.

ट्रेन शाम के 5 बजकर 47 मिनट के आसपास परांडे स्टेशन पर पहुंची थी. कहा जा रहा है कि घटना भी उसी वक्त घटित हुई है. पुष्पक एक्स्प्रेस लखनऊ से मुंबई के लिए रोजाना चलती है. यह ट्रेन करीब 15 स्टेशन से होकर गुजरती है.

यह ट्रेन महाराष्ट्र के भुजवल, मनमाड, नासिक रोड, इगातपुरी, कल्याण, दादर और छत्रपति शिवाजी ट्रमिनल पर रुकती है. बात अगर राज्यों की करें तो यूपी की राजधानी से निकलने वाली पुष्पक मध्य प्रदेश होते हुए महाराष्ट्र जाती है.

साजिश एंगल से भी जांच करेगी रेलवे

रेलवे का कहना है कि पूरे घटना को साजिश एंगल से भी जांच की जा सकती है. एक यूजर्स ने जलगांव को लेकर रेलवे से कहा है कि यहां पर हाल ही में महाकुंभ में जा रहे लोगों पर पथराव हुआ था, इसलिए इस घटना की भी साजिश से इनकार नहीं किया जा सकता है.

रेलवे ने इसको लेकर डीआरएम भुजवल से जांच की बात कही है. डीआरएम भुजबल अब हर एंगल से हादसे की जांच करेंगे.

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Live Media Digtal Network पर। Cities News अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे 

Comments

Popular posts from this blog

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...