Skip to main content

भारतीय सेना के डेयरडेविल्स ने रचा कीर्तिमान, कर्तव्य पथ पर बनाया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारतीय सेना की मोटरसाइकिल राइडर डिस्प्ले टीम "डेयरडेविल्स" ने 20 जनवरी 2025 को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर एक असाधारण उपलब्धि हासिल करते हुए चलती मोटरसाइकिलों पर सबसे ऊंचे मानव पिरामिड का विश्व रिकॉर्ड बनाया. इस अद्वितीय प्रदर्शन में 7 मोटरसाइकिलों पर 40 लोगों की टीम ने 20.4 फीट ऊंचे पिरामिड का निर्माण किया.

गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर जोर शोर से तैयारियां की जा रही है. हरसाल एक से बढ़कर एक कलाबाजियां देखने को मिलती हैं. इनमें जांबाज मोटरसाइकिल सवार भी शानदार करतब दिखाते हैं. इन्हें डेयरडेविल्स के नाम से जाना जाता है.इस बार भी कर्तव्य पथ पर डेयर डेविलस का शो होना है. भारतीय सेना के सिंगनल रेजिमेंट के डेयरडेविल्स एक हैरतअंगेज कारनामा दिखाने वाले हैं. लेकिन समारोह से पहले टीम ने नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया है.

भारतीय सेना की मोटरसाइकिल राइडर डिस्प्ले टीम “डेयरडेविल्स” ने 20 जनवरी 2025 को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर एक असाधारण उपलब्धि हासिल करते हुए चलती मोटरसाइकिलों पर सबसे ऊंचे मानव पिरामिड का विश्व रिकॉर्ड बनाया. इस अद्वितीय प्रदर्शन में 7 मोटरसाइकिलों पर 40 लोगों की टीम ने 20.4 फीट ऊंचे पिरामिड का निर्माण किया और विजय चौक से इंडिया गेट तक 2 किलोमीटर की दूरी तय की.

33 विश्व रिकॉर्ड्स का दावा

“डेयरडेविल्स” भारतीय सेना की सिग्नल कोर की टीम है, जिसका शानदार प्रदर्शन और अंतरराष्ट्रीय ख्याति की लंबी विरासत है. इस नवीनतम उपलब्धि के साथ, टीम अब 33 विश्व रिकॉर्ड्स का दावा करती है, जिनमें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज रिकॉर्ड्स शामिल हैं.


1,600 से अधिक मोटरसाइकिल प्रदर्शन

1935 में अपनी स्थापना के बाद से, डेयरडेविल्स ने भारत भर में 1,600 से अधिक मोटरसाइकिल प्रदर्शन किए हैं. टीम ने गणतंत्र दिवस परेड, सेना दिवस परेड और विभिन्न मिलिट्री टैटू जैसे प्रतिष्ठित आयोजनों में दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है. उनकी समर्पित मेहनत और असाधारण कौशल भारतीय सेना की ताकत और प्रतिभा कोउजागरकरतेहैं.

भारतीय सेना की डेयरडेविल्स टीम सिग्नल कॉर्प्स का हिस्सा है. इस टीम ने पूर्व में भी कई उपलब्धियां हासिल की. डेयरडेविल्स टीम को विजय चौक से सेना की सिग्नल कॉर्प्स के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल केवी कुमार ने हरी झंडी दिखाई. डेयरडेविल्स का यह रिकॉर्ड उनके साहस, अनुशासन और उत्कृष्टता का एक और प्रमाण है.

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Live Media Digtal Network पर। Cities News अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे 

Comments

Popular posts from this blog

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...