Skip to main content

भारत के बाबू को पाकिस्तानी लड़की ने प्यार में दिया धोखा, मिलने गया था पाकिस्तान, पहुंच गया जेल

फेसबुक पर बनी फ्रेंड से शादी करने के लिए भारतीय युवक बाबू अवैध रूप से पाकिस्तान पहुंच गया. जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.


प्यार अगर दिल से हो तो किसी भी देश का बॉर्डर एक-दूसरे से मिलने से नहीं रोक पाता. जी हां…ऐसा ही हुआ है भारत और पाकिस्तान के दो प्रेमियों के बीच, लेकिन लड़के को पाक पहुंचने के बाद धोखा मिला. दरअसल, भारत के शख्स को फेसबुक पर बनी दोस्त से प्यार हो गया. शादी करने की चाहत में वह अवैध रूप से पाकिस्तान पहुंच गया. जब वह पड़ोसी देश पहुंचा तो लड़की मुकर गई. उसने स्थानीय पुलिस से कहा है कि वह उससे शादी नहीं करना चाहती. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के रहने वाले बादल बाबू के साथ प्यार में धोखा हो गया. बाबू के माता-पिता को उसके पाकिस्तान में गिरफ्तार होने की जानकारी मीडिया के जरिए मिली.

बाबू नौकरी करने के लिए गांव से गया था दिल्ली

पाकिस्तानी लड़की के मुकरने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. वह फिलहाल जेल में है. बादल के माता-पिता खबर सुनकर चौंक गए. उनके मुताबिक, बाबू नौकरी करने के लिए गांव से दिल्ली गया था. बताया जा रहा है कि बाबू की उम्र करीब 20-25 साल की है. उसे 28 दिसंबर को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मंडी बहाउद्दीन जिले (लाहौर से लगभग 240 किलोमीटर दूर) में अवैध रूप से इंट्री करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया.

बाबू अवैध रूप से घुस गया था पाकिस्तान

पाकिस्तानी पुलिस ने बाबू की फेसबुक दोस्त 21 वर्षीय सना रानी का बयान दर्ज किया है. इसने कहा है कि वह उससे शादी नहीं करना चाहती है. पाकिस्तानी पंजाब के पुलिस के अधिकारी नासिर शाह ने बताया, “पुलिस को दिए गए अपने बयान में सना रानी ने कहा है कि बाबू और वह पिछले दो साल से अधिक समय से फेसबुक पर फ्रेंड हैं. लेकिन वह उससे शादी नहीं करना चाहती है.” लड़की के बयान के बाद बाबू को गिरफ्तार कर लिया गया. बाबू अवैध रूप से सीमा पार कर मंडी बहाउद्दीन में सना रानी के मौंग गांव पहुंचा था.

सीमा हैदर और सचिन के प्यार की चर्चा काफी हुई

पाकिस्तान की सीमा हैदर को भारत के सचिन से पबजी खेलते-खेलते प्यार हो गया था. इसके बाद वह भारत पहुंच गई थी. अभी भी दोनों खुशी-खुशी रह रहे हैं. 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Live Media Digtal Network पर। मथुरा, आगरा (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे 


Comments

Popular posts from this blog

लापता वकील अर्चना तिवारी का कांस्टेबल से क्या था कनेक्शन? सिर्फ टिकट बुकिंग तक बातचीत या

मध्य प्रदेश से 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से बरामद किया गया। मामले की जांच की जा रही है। 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को बरामद कर लिया गया है। वह मध्य प्रदेश से लापता हो गईं थी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भारत-नेपाल सीमा के पास से उनको बरामद किया गया है। लखीमपुर खीरी में मिली अर्चना तिवारी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार देर रात अर्चना तिवारी को बरामद किया गया। भोपाल राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के SP राहुल कुमार लोढ़ा ने एक वीडियो मैसेज के जरिए उनकी बरामदगी की पुष्टि की। जीआरपी की एक टीम ने उन्हें लखीमपुर खीरी में रिसीव किया है और उन्हें बुधवार को भोपाल लाया जाएगा। लोढ़ा ने कहा, "7 अगस्त से लापता अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बरामद कर लिया गया है। भोपाल लाए जाने के बाद, हम उनसे पूछताछ करेंगे और फिर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।" कटनी ट्रेन में यात्रा करते समय हुईं थी लापता कटनी निवासी अर्चना तिवारी मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ में वकील के रूप में प्रैक्टिस कर रही थीं। साथ ही सिविल जज परीक...

GST हो गया कम, अब दिवाली-छठ पर झूम जाएगा मन, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता...

New  GST  Rate: सितंबर 2025 की बैठक में बड़े बदलाव किए गए। अब सभी तरह की ब्रेड (पराठा, रोटी, खाखरा, पिज्जा ब्रेड) पर  जीएसटी  पूरी तरह  खत्म  कर दिया गया है। कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक  सस्ते  होंगे, इन पर 5% टैक्स लगेगा। हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस (5 लाख तक) और कुछ रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी राहत मिली। त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर इस बार मन झूम उठेगा. सरकार ने जीएसटी अब कम कर दिए हैं. जीएसटी स्लैब में बदलाव से आम दिन चर्या की बहुत सी चीजें सस्ती हो जाएंगी. नई दिल्ली: बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई. इस बैठक में ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. अब जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को समाप्त कर दिया गया है. इन स्लैब में अधिकांश जरूरी चीजें शामिल हैं. विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब होगा, जो 40 प्रतिशत है. पूरे देश में जीएसटी में बदलाव का फैसला 22 सितंबर से लागू ...

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...