Skip to main content

13 साल की नाबालिक बच्ची से 4 दरिंदों ने तीन दिन तक किया दुष्कर्म...

बच्ची को अगवाकर डराया,बेहोशी हालत में चारबाग स्टेशन पर छोड़ा. गौरक्षा वाहिनी ने पुलिस को 24 घंटे में दरिंदों की गिरफ्तारी दी चेतावनी,करेंगे आंदोलन. राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह बोले. बच्ची को न्याय दिलाना हम सभी की जिम्मेदारी,जल्द से जल्द पुलिस करे दरिंदों की गिरफ्तारी...

स्पेशल रिपोर्ट: पवन विश्वकर्मा, 
स्टेट हेड, 
उत्तर प्रदेश 

सुल्तानपुर-जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता बच्ची के पिता अपने बच्चों की बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए शहर के एक मोहल्ले में किराए के मकान में बीते 5वर्षों से रहते हैं। बीते 20 जनवरी को 13 साल की कक्षा 6 की नाबालिक छात्रा को असलहे की नोक पर घर से अगवाकर 4 दरिंदों ने बारी-2 दुष्कर्म (गैंगरेप) किया। तीन दिन तक दुष्कर्म (गैंगरेप) करने के बाद बेहोशी की हालत में दरिंदों ने गाड़ी में डालकर तीसरे दिन बीते 23 जनवरी को लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के पास छोड़ दिया। पीड़िता बच्ची के पिता ने काफी खोजबीन के बाद नगर कोतवाली में सूचना देकर बच्ची की गुमशुदगी भी दर्ज कराई। एसपी ने नगर कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। वहीं राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी ने पुलिस को 24 घंटे में गिरफ्तारी न होने पर आन्दोलन की चेतावनी दी है।

मामला शहर के एक मोहल्ले का है। जहां का मिशान नाम के दरिंदे ने अपने तीन साथियों रंगबाज, साहिल और अज्जू के साथ सफेद रंग की गाड़ी से पीड़िता के घर पर गया। नाबालिग बच्ची को दरिंदों ने हथियार की नोक पर बीते 20 जनवरी को घर से अगवाकर गाड़ी में डालकर शहर के गभड़िया स्थित सुनसान इलाके में ले गए। जहां पर चारों दरिंदों ने 13 साल की नाबालिक बच्ची के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म (गैंगरेप) किया। बेहोशी की हालत में दरिंदों ने बच्ची को कार में डालकर लखनऊ के चारबाग स्टेशन के पास छोड़कर भाग गए।

गौरक्षा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी सर्वेश सिंह के हस्ताक्षेप के बाद दरिंदों पर दर्ज हो रहा एफआईआर....

नाबालिग बच्ची के साथ चार दरिंदों द्वारा बारी-बारी दुष्कर्म (गैंगरेप) की जघन्य अपराध की जानकारी मिलते ही राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी सर्वेश सिंह ने पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह को घटना की जानकारी देते हुए दरिंदों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की। श्री सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एसपी ने नगर कोतवाली पुलिस को पीड़िता के पिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि पीड़िता बच्ची के पिता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मोबाइल लोकेशन से मिशान तथा उसके साथी दरिंदों को पकड़ा, लेकिन बाद में सभी को छोड़ दिया था। पीड़िता और उसके माता-पिता लगातार न्याय के लिए थाने और पुलिस कार्यालय के चक्कर काट रहे थे,लेकिन केवल आश्वासन ही मिलता रहा। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने नगर कोतवाली पुलिस को चारों दरिंदों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। एसपी ने पीड़ित परिवार को जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। वहीं राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी सर्वेश सिंह ने कहा कि यह एक जघन्य आपराधिक घटना है। पुलिस ने तत्काल 24 घंटे में सभी चारों आरोपी दरिंदों को गिरफ्तार करके कार्रवाई नहीं की तो राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी सेवा संघ जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर आंदोलन करेगा।13 वर्षीय कक्षा 6 की नाबालिक बच्ची को न्याय दिलाने तक गौरक्षा वाहिनी संगठन संघर्ष करेगा। सभी चारों दरिंदों को फांसी होनी चाहिए। राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष उदय प्रकाश मिश्रा,जिला महामंत्री जयशंकर दूबे, कुड़वार ब्लाक प्रभारी गया बख्श दूबे,कुड़वार महामंत्री राणा प्रताप सिंह, जिला संयोजक राकेश सिंह दद्दू, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कसौधन, बृजेश श्रीवास्तव बंटू, धनपतगंज ब्लाक प्रभारी प्रदीप सिंह, कार्यालय प्रभारी अनुज प्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी रवि दूबे, तहसील प्रभारी आशीष द्विवेदी,अनिल अग्रहरि, जिलाध्यक्ष विनय सिंह बिन्नू आदि ने जघन्य अपराध पर नाराजगी जताते हुए पुलिस प्रशासन से दरिंदों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Live Media Digtal Network पर। Cities News अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे! 

Comments

Popular posts from this blog

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...

16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया!

कोर्ट की टिप्पणी ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में भी बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम के दरवाजे बंद होने वाले हैं?" मदुरै (तमिलनाडु): सोशल मीडिया की दुनिया बच्चों की मासूमियत के लिए अब एक बड़ा खतरा बनती जा रही है. अश्लील सामग्री की आसान पहुंच और रील की लत से बच्चों को बचाने के लिए अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगे सोशल मीडिया बैन का उदाहरण देते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से भारत में भी इसी तरह की पाबंदी लागू करने पर विचार करने को कहा है. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया वेबसाइटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है. न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के.के. रामकृष्णन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की. केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले पर अपने तर्क पेश किए. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी किया. पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में जारी आदेश के अनुसार, यह पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे विवादास्पद और अश्लील ...