Skip to main content

28 साल पहले माता - पिता की हुई थी हत्या.. चाचा का पूरा परिवार खत्म करके लिया बदला, 5 मर्डर मिस्ट्री का खुलासा...

27 साल पुराने खून का बदला, 5 लोगों का कत्ल – पुलिस के लिए पहेली बना मामला! चाचा सहित परिवार के 5 सदस्यों की हत्या करने वाले भतीजे विशाल व प्रशांत गुप्ता को अरेस्ट कर लिया हैं। दरअसल 28 साल पहले राजेंद्र ने विशाल के माता - पिता की सोते समय हत्या कर दी थी। तभी से वह हत्या का बदला लेने की फिराक मे था। 3 माह पहले उसने चाचा राजेंद्र गुप्ता,चाची नीतू के साथ उनके नवनेन्द्र, सुबेन्द्र व गौरांगी की हत्या कर दी थी। तभी से विशाल व प्रशांत वांटेड थे। अब पकडे गए.

स्पेशल रिपोर्ट: पवन विश्वकर्मा, 
स्टेट हेड, 
उत्तर प्रदेश 

वाराणसी में सामूहिक हत्याकांड: भेलूपुर में 4-5 नवंबर 2024 की रात एक ही परिवार के पांच लोगों की निर्मम हत्या ने पूरे शहर को दहला दिया! 

मुख्य आरोपी विशाल गुप्ता और उसके भाई प्रशांत ने अपने माता-पिता और दादा की हत्या का बदला लेने के लिए अपने चाचा, चाची और तीन चचेरे भाई-बहनों को मौत के घाट उतार दिया। लेकिन इस केस ने पुलिस के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर दी थी!

पुलिस क्यों थी इस केस में क्लूलेस?

1. कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं: हत्याकांड आधी रात को अंजाम दिया गया, जिससे किसी ने कुछ नहीं देखा।

2. बिना सुराग के फरार: आरोपी हत्या के बाद मुगलसराय से पटना, फिर कोलकाता और मुंबई तक भागता रहा।

3. नकली पहचान: विशाल ने दो फर्जी आईडी बनाई और अपने भाई प्रशांत से संपर्क में रहा, जिससे पुलिस को ट्रेस करने में दिक्कत आई।

4. प्लानिंग इतनी शातिर थी कि पुलिस चौंक गई: दो साल पहले ही बदले की साजिश रच ली गई थी, बिहार से हथियार और सिम कार्ड खरीदे गए थे।

5. हत्या का मकसद साफ नहीं था: शुरुआती जांच में पुलिस इसे लूटपाट या दुश्मनी का मामला समझ रही थी, लेकिन विशाल ने खुद कबूला कि यह खून 1997 की हत्या का बदला था!

क्यों बनी यह खबर इतनी बड़ी सनसनी?

बदले की आग में 5 हत्याएं – पूरे परिवार को खत्म कर दिया गया! पुलिस 3 महीने तक गुमराह रही – आरोपी बेखौफ घूमता रहा। फिल्मी स्टाइल में फरारी – विशाल ने होटल में रुकने की बजाय स्टेशन पर सोकर खुद को छिपाए रखा। पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे – "अगर चाचा बच जाते तो हम भी नहीं बचते!" यह केस इतना शातिर और चौंकाने वाला था कि पुलिस को भी इस गुत्थी को सुलझाने में तीन महीने लग गए!

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Live Media Digtal Network पर। Cities News अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे! 

Comments

Popular posts from this blog

GST हो गया कम, अब दिवाली-छठ पर झूम जाएगा मन, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता...

New  GST  Rate: सितंबर 2025 की बैठक में बड़े बदलाव किए गए। अब सभी तरह की ब्रेड (पराठा, रोटी, खाखरा, पिज्जा ब्रेड) पर  जीएसटी  पूरी तरह  खत्म  कर दिया गया है। कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक  सस्ते  होंगे, इन पर 5% टैक्स लगेगा। हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस (5 लाख तक) और कुछ रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी राहत मिली। त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर इस बार मन झूम उठेगा. सरकार ने जीएसटी अब कम कर दिए हैं. जीएसटी स्लैब में बदलाव से आम दिन चर्या की बहुत सी चीजें सस्ती हो जाएंगी. नई दिल्ली: बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई. इस बैठक में ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. अब जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को समाप्त कर दिया गया है. इन स्लैब में अधिकांश जरूरी चीजें शामिल हैं. विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब होगा, जो 40 प्रतिशत है. पूरे देश में जीएसटी में बदलाव का फैसला 22 सितंबर से लागू ...

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...

थकान के कारण रात में गहरी नींद में सो रहे थे 50 श्रद्धालु, नींद खुली चीख पड़े...

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर हुए हादसे को याद कर घायल और अन्य श्रद्धालु सिहर जा रहे हैं। वह बस यही कह रहे कि अयोध्या में दर्शन करने के बाद सभी 50 श्रद्धालु सामूहिक भोजन किए।  इसके बाद अपनी-अपनी सीट पर बैठे और थकान के कारण गहरी नींद में चले गए। रात करीब ढाई बजे अचानक धमाका जैसी आवाज और झटका लगने पर उनकी नींद खुल गई। इसके बाद उन्हें कुछ समझ में नहीं आया। किसी के ऊपर सामान गिरा था तो कोई खिड़की में फंस गया था। घायल वीपेन मंडल, वीरेंद्र मंडल ने बताया कि वे 50 लोगों समूह सात सितंबर को छत्तीसगढ़ से निकले। 10 दिन के इस धार्मिक भ्रमण के लिए प्रति व्यक्ति 8-8 हजार रुपये का पैकेज था। साथ में खाना और खाना बनाने वाले भी थे। सभी श्रद्धालु पहले अमर कंटक, मैहर देवी, चित्रकूट, वृंदावन रविवार अयोध्या पहुंचे थे। जहां रामलला का दर्शन किया और अन्य मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की। इसके बाद ऑटो से अयोध्या घूमे और मोबाइल में तस्वीर भी कैद की।     रात खाना खाने के बाद हम सभी बस में बैठ गए। वह सोमवार को सुबह तक वाराणसी पहुंचते। जहां श्रीकाशी ...