Skip to main content

महाकुंभ जाम स्पेशल स्टोरी....आंखों देखी

माघी पूर्णिमा स्नान के बाद दूसरे दिन भी जाम रहा सुल्तानपुर जिले का हाईवे, लखनऊ वाराणसी मार्ग हो या प्रयाग अयोध्या मार्ग मुख्य मार्गों पर लाखों वाहनों की लगी रही कतारे,पयागीपुर चौराहे पर नगर कोतवाल नारद मुनि सिंह यातायात निरीक्षक एसपी सिंह समेत दर्जनों पुलिसकर्मी व्यवस्था बनाने में बहा रहे पसीना.

सुलतानपुर. हाईवे के किनारे के ग्राम वासियों सामाजिक संगठनों ने शुरू किया सेवा का अभियान, संयुक्त सेवा समिति के बैनर तले अखिल विश्व गायत्री परिवार घर सुल्तानपुर फाउंडेशन व अंकुरण फाउंडेशन के सदस्यों ने गनपत सहाय महाविद्यालय में भोजन व पानी की कराई व्यवस्था, समाज सेवी राज्जन सिंह नितिन मिश्रा शिवाकांत पांडेय अंबरीश मिश्रा दाऊ जी कसौधन अंजनी अग्रहरि दिनकर प्रताप सिंह अभिषेक सिंह हिमांशु श्रीवास्तव अनुराग गुप्ता अंकित गुप्ता समेत दर्जनों कार्यकर्ता कर रहे सेवा, रोटेरियन नीरव पांडेय श्रद्धालुओं को कर रहे निशुल्क जल बिस्किट का वितरण वही दे रहे आवश्यक दवाइयां, वहीं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पंडित राम शब्द मिश्रा ने यात्रियों के लिए खोला अपना टाटा सर्विस सेंटर.. कांग्रेस नेता दिलीप मिश्रा के संयोजन में सैकड़ो की संख्या में निशुल्क आराम कर रहे दर्शनार्थी,भोजन स्नान समेत आराम करने की कराई गयी व्यवस्था.

 पार्टी के निर्देश के बाद जागे भाजपाई 

जिला अध्यक्ष आर ए वर्मा की मौजूदगी मे कृपा शंकर मिश्रा ने पयागीपुर चौराहे पर कराया बिस्किट पानी का वितरण, स्थानीय सभासद गिरीश मिश्रा ने सैकड़ो श्रद्धालुओं को कराया भोजन, भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष चंदन नारायण सिंह के संयोजन में भी यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाएं ,भोजन के इंतजाम,  घासीपुर में लाल बहादुर दूबे के नेतृत्व में सैकड़ो दर्शनार्थियों को कराया गया जलपान, सौरमऊ में अंबुज मिश्रा ने किया भंडारे का आयोजन,  सभासद अखिलेश मिश्रा के संयोजन में होती रही श्रद्धालुओं की सेवा,

महाकुंभ मेला में फिर लगी आग, सेक्टर-18 शंकराचार्य रोड पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

नागरिक सुविधाओं को लेकर संजीदा दिख रहा जिला प्रशासन, डीपीआरओ अभिषेक शुक्ल के निर्देश पर एडियो पंचायत प्रकाश मिश्रा ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के मुजेस गांव में यात्रियों के लिए कराई व्यवस्था, रुकने आराम करने जलपान व भोजन के साथ पार्किंग की भी कराई व्यवस्था,पंचायत महकमें के सेवा भाव से मुदित हुए दर्शनार्थियो के जाम में फंसे होने पर लगा मरहम,नगर पालिका ने गनपत शाह विद्यालय रामनरेश त्रिपाठी सभागार व ट्रांसपोर्ट नगर में  बनाया अस्थाई रैन बसेरा,स्वागत शिविर बनाकर गायब हुए जिम्मेदार, स्वयंसेवी संगठनों ने संभाली जिम्मेदारी ,नगर पालिका के सफाई कर्मी गनपत सहाय विद्यालय में मुस्तैदी से दे रहे अपने कर्तव्य को अंजाम

वही वीडियो दूबेपुर व एडियो पंचायत मौके से गायब

ना तो गनपत सहाय विद्यालय में दिख रही इनकी कोई व्यवस्था न ही महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज उतुरी में दिख रहा कोई सरकारी इंतजाम,कूरेभार में दिख रही सरकारी व्यवस्थाएं वही दूबेपुर ब्लॉक की कमजोर व्यवस्थाओं की चर्चा आम,महाराणा प्रताप में एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह की देखरेख में चलती रही व्यवस्थाएं,श्रद्धालुओं द्वारा स्वयं बनाया जा रहा अपना भोजन,जनता की सेवा के लिए पार्टी के निर्देश के बावजूद गायब रहे जन प्रतिनिधि. जिले वासियो में बने चर्चा का विषय...

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Live Media Digtal Network पर। Cities News अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे! 

Comments

Popular posts from this blog

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...

16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया!

कोर्ट की टिप्पणी ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में भी बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम के दरवाजे बंद होने वाले हैं?" मदुरै (तमिलनाडु): सोशल मीडिया की दुनिया बच्चों की मासूमियत के लिए अब एक बड़ा खतरा बनती जा रही है. अश्लील सामग्री की आसान पहुंच और रील की लत से बच्चों को बचाने के लिए अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगे सोशल मीडिया बैन का उदाहरण देते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से भारत में भी इसी तरह की पाबंदी लागू करने पर विचार करने को कहा है. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया वेबसाइटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है. न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के.के. रामकृष्णन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की. केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले पर अपने तर्क पेश किए. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी किया. पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में जारी आदेश के अनुसार, यह पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे विवादास्पद और अश्लील ...