Skip to main content

धूमधाम से मनाया गया 24वां श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव...

"श्री श्याम प्रभु खाटू वाले के भक्तों ने मनाया उत्सव" श्री श्याम प्रभु खाटू वाले के 24वें श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव में विकास झा और राशि पाटनी के मधुर भजनों पर भक्त झूम उठे । शहर के दरियापुर स्थित दुल्हन मैरिज लॉन में श्री श्याम सत्संग मंडल सुल्तानपुर के तत्वाधान में आयोजित फाल्गुन महोत्सव शनिवार की रात श्री श्याम प्रभु खाटू वाले के नाम रही । इस वर्ष बाहर से आए हुए कलाकारों द्वारा सजाए गए भव्य दरबार में बैठे खाटू नरेश की नयनाभिराम छवि को एक टक निहारते हुए श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर दर्शन एवं पूजन किया । 

सुल्तानपुर- श्री श्याम प्रभु खाटू वाले के 24वें श्री श्याम फाल्गुन महोत्सवकार्यक्रम का प्रारंभ मंडल के सदस्य संतोष अग्रवाल द्वारा सपत्नीक विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन कर ज्योत प्रज्वलित कर किया गया । इसके पश्चात मंच संचालक राजवीर श्रीवास्तव ने गणेश वंदना , हनुमत वंदना की प्रस्तुति दी तथा मंडल के सदस्य गौरव अग्रवाल ने श्याम भजन की प्रस्तुति दी।तत्पश्चात कोलकाता पश्चिम बंगाल से पधारे विकास झा की प्रस्तुति "दानी दयालु तेरे द्वार पे जो भी आया,श्याम तेरी किरपा उस पर हो गई"  तथा "कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आनों है" पर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। तथा "शंकर जी के भजन मेरा भोला है भंडारी,करे नंदी की असवारी" पर थिरक उठे।


फरीदाबाद हरियाणा से पधारी स्वर कोकिला राशि पाटनी के सुरीले स्वरों से लोग मंत्र मुग्ध हो गए । उनके आकर्षक भजनों "मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है", "हमे तो जो भी दिया श्याम बाबा ने दिया",भर दे रे श्याम झोली भर दे, न बहलाओ बातों मेंआदि भजनों पर लोग भाव विभोर हो गए गौ सेविका राशि पाटनी द्वारा गौ माता पर होने वाले अत्याचार पर गए भजन "गईया तुम्हारी रो -रो पुकारे आ जाओ ,तुम हारे के सहारे" पर सभी की आँखें नम हो गई।विभिन्न गौ सेवकों तथा संस्था द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया।तत्पश्चात "आज बिरज में होली रे रसिया"," मुकुट सिर मोर का मेरे चित चोर का", "होलिया में उड़े रे गुलाल श्याम तेरे मंदिर में" आदि भजनों पर भक्त थिरकने पर मजबूर हो गए तथा फूलों की होली खेलते हुए खूब जमकर नृत्य किया ।   सजीव चित्रण झांकि के माध्यम से कलिया नाग मर्दन का मनमोहन मंचन किया गया।कार्यक्रम स्थल पर आयोजक मंडल द्वारा गौ सेवा की पुरुष राजस्थानी पगड़िया तथा महिलाओं ने राजस्थानी चुनरी धारण कर परिवार सहित सेल्फी लेने से लोग नहीं चूके । लोगों ने राधे जी की रसोई भोजन प्रसाद का लुफ्त भी लिया । कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल,अशोक अग्रवाल , आशीष अग्रवाल एडवोकेट,पिंटू अग्रवाल , मुकेश अग्रवाल , आलोक कनोडिया , अशोक मुरारका , रजत कनोडिया , अंकुर , विजय विद्रोही, श्वेतम अग्रहरि,श्याम मोदनवाल , राजकुमार अग्रवाल , गंगा प्रसाद कसौधन , रवि जायसवाल आदि की भूमिका उल्लेखनीय रही ।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Live Media Digtal Network पर। Cities News अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे! 

Comments

Popular posts from this blog

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...