Skip to main content

राम मंदिर ट्रस्ट ने प्रस्तुत किया लेखा-जोखा

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक मणिरामदास छावनी में हुई संपन्न,न्यास की बैठक आज संपन्न हुई,7 सदस्य मौके पर  रहे उपस्थित, चार सदस्य विशेष आमंत्रित के तौर पर थे बैठक में उपस्थित, 4 सदस्य वर्चुअल तौर पर हुए बैठक में हुए शामिल, 

अयोध्या: पदेन सदस्य जिलाधिकारी अवकाश पर रहने के कारण कार्यवाहक जिलाधिकारी बैठक में हुए शामिल, ट्रस्ट के दो सदस्य अनुपस्थित रहे व्यस्तता के कारण राज्य सरकार के पदेन सदस्य भी नहीं हुए शामिल, कामेश्वर चौपाल जी के निधन से उनका स्थान हुआ रिक्त,अपने समय पर प्रारंभ हुई बैठक, सदस्य कामेश्वर  चौपाल और पुजारी सत्येंद्र दास को दी गई इस बैठक में श्रद्धांजलि,अकाउंट में महत्व की जानकारियां की गई एकत्रित, 5 फरवरी 2020 को हुआ था ट्रस्ट का गठन, 5 वर्षों में ट्रस्ट के अकाउंट से सरकार के विभिन्न एजेंसियों में 396 करोड़ का हुआ है भुगतान, अकेले जीएसटी 272 करोड रुपए दी गई सरकार को, भुगतान का 39 करोड रुपए गवर्नमेंट के अकाउंट में किया गया है जमा,रॉयल्टी के 14 करोड 90 लाख  रुपए हुआ है खर्च, 7 करोड़ 40 लख रुपए लेबर फंड के तौर पर श्रमिकों के लिए किया गया भुगतान, इंश्योरेंस पॉलिसी में 4 करोड रुपए का किया गया है भुगतान, अयोध्या विकास प्राधिकरण को जन्म भूमि के नक्शे के लिए 5 करोड रुपए का किया गया भुगतान, ट्रस्ट ने अयोध्या में खरीदी है जमीन रजिस्ट्रेशन फीस रिवेन्यू टैक्स के तौर पर 29 करोड़ का हुआ है भुगतान, 10 करोड़ का बिजली का बिल का हुआ है भुगतान,14 करोड़ 90 लाख रुपए रॉयल्टी के तौर पर की गई है सरकारों को भुगतान, 5 वर्षों में 2150 करोड़ कुल खर्च का किया है भुगतान, सरकार को 18 परसेंट किया गया है टैक्स भुगतान, उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से दिया गया है 200 करोड रुपए का काम, राम कथा संग्रहालय सभागार ट्रस्ट ऑफिस विश्राम स्थल 70 एकड़ के चारों ओर तीन द्वार का निर्माण करेगा उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम, 5 वर्षों में समर्पित की गई राम भक्तों के द्वारा चांदी भारत सरकार के संस्थापक को 944 किलो चांदी की गई थी सौंपी, चांदी की शुद्धता लगभग 92 परसेंट है, शुद्ध चांदी शुद्ध चांदी की 20-20 किलो की ईट बनकर आ चुकी है जो बैंक के लॉकर में रखी गई है सुरक्षित, एकाउंट्स में इ0 आर0 पी0 सिस्टम किया गया है लागू, 2 वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद हुआ है लागू, अकाउंट की त्रुटियों को तेजी के साथ पकड़ती है इ0 आर0 पी0,

मंदिर निर्माण को लेकर के भी बैठक में दी गई है जानकारी, जून तक तैयार हो जाएगा रामलला का मंदिर,परकोटा निर्माण का कार्य लगभग चलेगा अक्टूबर तक,शबरी निषाद और ऋषियों के सप्त मंदिर मई माह में हो जाएंगे पूरे, शेषा अवतार मंदिर का निर्माण अगस्त में होगा पूरा,मंदिर निर्माण का कार्य 96% हुआ है पूरा,संत तुलसीदास जी की प्रतिमा अपने स्थान पर हो गई है स्थापित, रामनवमी को तुलसीदास के प्रतिमा का कर दिया जाएगा अनावरण, जनता के दर्शन के लिए होंगे उपलब्ध, 30 अप्रैल तक राम मंदिर में बनाए जाने वाले सभी मंदिर की मूर्तियां अपने स्थान पर हो जाएगी स्थापित, राम मंदिर में यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया जाएगा गेस्ट हाउस, यात्रियों के सहयोग से नॉमिनल खर्च देकर के यात्री ले सकते हैं इसका लाभ, 29 मार्च से रामनवमी के उपलक्ष में अंगद टिला पर होगी अतुल कृष्ण भारद्वाज की राम कथा, राम जन्म भूमि में भगवान के फूल बंगला भोग और आरती करवा सकेंगे राम भक्त, राम जन्मभूमि में भी विस्तृत पारदर्शिता के साथ बनेगी रूपरेखा, वेबसाइट पर होगी जानकारी उपलब्ध!

रामनवमी पर होगा बाल्मीकि रामायण का पारायण, रामचरितमानस का पारायण, ठाकुर रामायण का होगा पाठ, दुर्गा सप्तशती का एक लाख मत्रों की दी जाएगी आहुति, रामनवमी पर दोपहर 12:00 बजे सूर्य की किरण रामलला के ललाट को करेगी प्रकाशित, लगभग 4 मिनट तक भगवान सूर्य करेंगे रामलला के मस्तक का अभिषेक, दूरदर्शन 50 से ज्यादा स्थलों पर आम जनता के लिए सूर्य के  तिलक का करेगी सीधा प्रसारण, नगर में लगाया जाएगा एलसीडी, लार्सन टुब्रो को मंदिर निर्माण के लिए 1200 करोड रुपए किया गया भुगतान,

आचार्य सत्येंद्र दास के बाद अब नहीं होगा कोई राम मंदिर में मुख्य पुजारी!

राम मंदिर ट्रस्ट ने लिया बड़ा निर्णय, आचार्य सत्येंद्र दास के सम्मान में अब नहीं होगा कोई भी मुख्य पुजारी, आचार्य सत्येंद्र दास के निधन के बाद मुख्य पुजारी की जगह हुई थी खाली, चपत राय ने दी जानकारी, राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव के अनुसार आचार्य सत्येंद्र दास जी से ली जा चुकी थी सहमति,निधन के 6 माह पहले ही राम मंदिर ट्रस्ट ने ले लिया था सहमति, सत्येंद्र दास के आयु और उनके सम्मान के नहीं है कोई, आचार्य सत्येंद्र दास जैसा विद्वान नहीं है कोई, किसी को मुख्य पुजारी घोषित करना हो जाएगी अतिशयोक्ति- चंपत राय महासचिव राम मंदिर ट्रस्ट

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Live Media Digtal Network पर। Cities News अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे! 

Comments

Popular posts from this blog

GST हो गया कम, अब दिवाली-छठ पर झूम जाएगा मन, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता...

New  GST  Rate: सितंबर 2025 की बैठक में बड़े बदलाव किए गए। अब सभी तरह की ब्रेड (पराठा, रोटी, खाखरा, पिज्जा ब्रेड) पर  जीएसटी  पूरी तरह  खत्म  कर दिया गया है। कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक  सस्ते  होंगे, इन पर 5% टैक्स लगेगा। हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस (5 लाख तक) और कुछ रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी राहत मिली। त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर इस बार मन झूम उठेगा. सरकार ने जीएसटी अब कम कर दिए हैं. जीएसटी स्लैब में बदलाव से आम दिन चर्या की बहुत सी चीजें सस्ती हो जाएंगी. नई दिल्ली: बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई. इस बैठक में ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. अब जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को समाप्त कर दिया गया है. इन स्लैब में अधिकांश जरूरी चीजें शामिल हैं. विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब होगा, जो 40 प्रतिशत है. पूरे देश में जीएसटी में बदलाव का फैसला 22 सितंबर से लागू ...

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...

थकान के कारण रात में गहरी नींद में सो रहे थे 50 श्रद्धालु, नींद खुली चीख पड़े...

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर हुए हादसे को याद कर घायल और अन्य श्रद्धालु सिहर जा रहे हैं। वह बस यही कह रहे कि अयोध्या में दर्शन करने के बाद सभी 50 श्रद्धालु सामूहिक भोजन किए।  इसके बाद अपनी-अपनी सीट पर बैठे और थकान के कारण गहरी नींद में चले गए। रात करीब ढाई बजे अचानक धमाका जैसी आवाज और झटका लगने पर उनकी नींद खुल गई। इसके बाद उन्हें कुछ समझ में नहीं आया। किसी के ऊपर सामान गिरा था तो कोई खिड़की में फंस गया था। घायल वीपेन मंडल, वीरेंद्र मंडल ने बताया कि वे 50 लोगों समूह सात सितंबर को छत्तीसगढ़ से निकले। 10 दिन के इस धार्मिक भ्रमण के लिए प्रति व्यक्ति 8-8 हजार रुपये का पैकेज था। साथ में खाना और खाना बनाने वाले भी थे। सभी श्रद्धालु पहले अमर कंटक, मैहर देवी, चित्रकूट, वृंदावन रविवार अयोध्या पहुंचे थे। जहां रामलला का दर्शन किया और अन्य मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की। इसके बाद ऑटो से अयोध्या घूमे और मोबाइल में तस्वीर भी कैद की।     रात खाना खाने के बाद हम सभी बस में बैठ गए। वह सोमवार को सुबह तक वाराणसी पहुंचते। जहां श्रीकाशी ...