Skip to main content

13वीं बार जेल से बाहर आया राम रहीम...

21 दिन की मिली फरलो, हनीप्रीत के साथ सिरसा डेरा पहुंचा, समर्थकों से घर रहने की अपील

रोहतक: हरियाणा की सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर राहत मिली है. हरियाणा सरकार ने उसकी 21 दिन की फरलो मंजूर की है, जिसके बाद बुधवार सुबह 7:46 बजे के आसपास वो कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच जेल से निकला. इस बार राम रहीम सिरसा स्थित अपने डेरे में समय बिताएगा. खास बात यह है कि उसे लेने के लिए उनकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत खुद रोहतक पहुंची थीं.

Siddharth Yadav: 'बेबी तू आया नहीं मुझे लेने...', पार्थिव शरीर से मंगेतर की आखिरी याद.

13वीं बार जेल से बाहर: 2017 में बलात्कार और हत्या के मामलों में सजा पाने के बाद से गुरमीत राम रहीम अब तक 13 बार जेल से बाहर आया है. इससे पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जनवरी 2025 में उसे 30 दिन की पैरोल मिली थी, जिसके बाद वह सिरसा डेरे में रहा. हरियाणा सरकार की ओर से बार-बार दी जा रही छूट को लेकर कई सवाल भी उठते रहे हैं. आलोचकों का कहना है कि सरकार का यह रवैया संदेह पैदा करता है, खासकर तब जब चुनाव नजदीक होते हैं.

हनीप्रीत का साथ और सुरक्षा के कड़े इंतजाम: राम रहीम को जेल से निकालने के लिए हनीप्रीत ने खुद कमान संभाली. वह सुबह जल्दी रोहतक की सुनारिया जेल पहुंचीं और पुलिस के भारी काफिले के साथ राम रहीम को लेकर सिरसा के लिए निकल गईं. इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. पुलिस ने रास्ते में किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए पहले से ही तैयारियां कर रखी थीं.

समर्थकों से की सिरसा डेरा ना आने की अपील: सिरसा डेरे में उनके ठहरने की खबर से समर्थकों में उत्साह है, हालांकि राम रहीम ने पहले ही अनुयायियों से अपील की थी कि वे डेरे पर भीड़ न लगाएं. बता दें कि 29 अप्रैल 2025 को सिरसा डेरा का स्थापना दिवस है. जिसे मनाने के लिए राम रहीम ने पैरोल ली है.

विवादों से भरा रहा है सफर: राम रहीम का यह सफर हमेशा से विवादों में रहा है. दो साध्वियों से बलात्कार और पत्रकार हत्याकांड में दोषी ठहराए गए राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई गई थी. इसके बावजूद, हरियाणा सरकार ने उन्हें अब तक कई बार पैरोल और फरलो दी है. बीते सालों में उनकी रिहाई को लेकर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट तक में याचिकाएं दायर हुईं, लेकिन सरकार ने कानूनी दायरे का हवाला देकर हर बार फैसले को जायज ठहराया. इस बार भी उनकी फरलो को मंजूरी मिलने से चर्चाओं का बाजार गर्म है.

Siddharth Yadav: 'बेबी तू आया नहीं मुझे लेने...', पार्थिव शरीर से मंगेतर की आखिरी याद.

कब-कब जेल से बाहर आया राम रहीम? डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 2017 में बलात्कार और हत्या के मामलों में सजा सुनाई गई थी. इसके बाद से उन्हें कई बार पैरोल और फरलो पर जेल से बाहर आने की अनुमति मिली है. जानें कब-कब राम रहीम जेल से बाहर आया

24 अक्टूबर 2020: 1 दिन की पैरोल- अपनी बीमार मां से मिलने के लिए

21 मई 2021: 1 दिन की पैरोल- मां से मिलने के लिए, सुबह से शाम तक

7 फरवरी 2022: 21 दिन की फरलो- परिवार से मिलने के लिए, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले

17 जून 2022: 30 दिन की पैरोल- हरियाणा नगर निगम चुनाव से पहले

14 अक्टूबर 2022: 40 दिन की पैरोल- हरियाणा के आदमपुर उपचुनाव से पहले

21 जनवरी 2023: 40 दिन की पैरोल- पूर्व डेरा प्रमुख की जयंती समारोह के लिए

20 जुलाई 2023: 30 दिन की पैरोल- हरियाणा पंचायत चुनाव से पहले

21 नवंबर 2023: 21 दिन की फरलो- राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले

19 जनवरी 2024: 50 दिन की पैरोल- लोकसभा चुनाव से पहले

13 अगस्त 2024: 21 दिन की फरलो- हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले

2 अक्टूबर 2024: 20 दिन की पैरोल- हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले

28 जनवरी 2025: 30 दिन की पैरोल- दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले

9 अप्रैल 2025: 21 दिन की फरलो- हरियाणा सरकार ने नवीनतम फरलो मंजूर की (आज की तारीख के अनुसार)।

Siddharth Yadav: 'बेबी तू आया नहीं मुझे लेने...', पार्थिव शरीर से मंगेतर की आखिरी याद.


Comments

Popular posts from this blog

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...

16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया!

कोर्ट की टिप्पणी ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में भी बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम के दरवाजे बंद होने वाले हैं?" मदुरै (तमिलनाडु): सोशल मीडिया की दुनिया बच्चों की मासूमियत के लिए अब एक बड़ा खतरा बनती जा रही है. अश्लील सामग्री की आसान पहुंच और रील की लत से बच्चों को बचाने के लिए अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगे सोशल मीडिया बैन का उदाहरण देते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से भारत में भी इसी तरह की पाबंदी लागू करने पर विचार करने को कहा है. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया वेबसाइटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है. न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के.के. रामकृष्णन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की. केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले पर अपने तर्क पेश किए. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी किया. पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में जारी आदेश के अनुसार, यह पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे विवादास्पद और अश्लील ...