Skip to main content

लिव इन रिलेशनशिप में रह रही हिंदू युवती का मुस्लिम समुदाय के युवक मुश्ताक अहमद ने किया सिर धड़ से अलग

दूसरे समुदाय के युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही हिंदू युवती का सिर धड़ से अलग कर हत्या की वारदात से फैली सनसनी। हरियाणा पुलिस ने खटीमा कोतवाली पुलिस की मदद से आरोपी युवक की निशानदेही पर युवती का धड़ खटीमा के नदन्ना इलाके से किया बरामद,सिर की तलाश जारी।

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के खटीमा शहर में हरियाणा पुलिस की मदद से स्थानीय पुलिस ने एक युवती की बिना सिर की लाश बरामद की। जांच में पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। लाश 6 महीने पुरानी है। युवती नानकमत्ता की रहने वाली है, जबकि आरोपी सितारगंज का रहने वाला है। दोनों हरियाणा में लिव इन में रहते थे।

जानकारी के मुताबिक, 30 अप्रैल को हरियाणा की गुड़गांव पुलिस ने नानकमत्ता निवासी 32 वर्षीय युवती की गुमशुदगी के मामले में सितारगंज गौरीखेड़ा निवासी 25 वर्षीय मुश्ताक अहमद को उसके घर से हिरासत में लिया। पूछताछ में मुश्ताक ने युवती की हत्या करने की बात कबूली। इसके बाद सितारगंज पुलिस और हरियाणा पुलिस ने आरोपी मुश्ताक की निशानदेही पर युवती का बिना सिर वाली लाश खटीमा कोतवाली क्षेत्र के नदन्ना इलाके में काली पुलिया के पास से सड़ी गली हालत में बरामद की। पुलिस को काफी खोजबीन के बाद भी युवती का सिर नहीं मिला। लाश की शिनाख्त युवती के भाई ने दुपट्टे से की।

पुलिस द्वारा मुश्ताक से पूछताछ में सामने आया कि,उसकी और युवती की मुलाकात रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन में हरियाणा जाते वक्त हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग रहा। युवती अपनी छोटी बहन के साथ हरियाणा में स्पा सेंटर में काम करती थी, दोनों में प्रेम-प्रसंग होने के बाद वह दोनों गुड़गांव चले गए और लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। मुश्ताक हरियाणा में कैब चलाने का काम करने लगा।

PAHALGAM TERROR

इसी बीच मुश्ताक अपने घर सितारगंज गौरीखेड़ा आया और नवंबर 2024 में उसने किसी अन्य युवती से शादी कर ली. लिव इन में रह रही युवती को जब मुश्ताक के शादी के बारे में पता चला तो वह मुश्ताक के घर पहुंची और शादी का विरोध किया। मामले में पंचायत भी हुई,इसके बाद मुस्ताक युवती को इस्लाम नगर खटीमा में अपने बहन के घर लेकर आया।

खुलासे के मुताबिक, 16 नवंबर 2024 को मुश्ताक युवती को खटीमा कोतवाली क्षेत्र के नदंन्ना काली पुलिया अंडर पास नहर के पास ले गया जहां उसने उसकी गला काटकर हत्या कर दी और धड़ को चादर में लपेट कर और सिर को कट्टे में डालकर नहर में फेंक दिया।

हरियाणा पुलिस ने बताया कि, युवती की छोटी बहन ने दीदी से संपर्क न होने की जानकारी परिजनों को दी,इस पर युवती के परिजनों ने उधम सिंह नगर जनपद के सितारगंज कोतवाली में युवती के लापता होने की सूचना दी,लेकिन युवती की छोटी बहन के मुताबिक पुलिस द्वारा गुमशुदगी दर्ज नहीं की गई। इसके बाद युवती की बहन ने 19 दिसंबर 2024 को गुड़गांव सेक्टर तीन हरियाणा थाने में बहन की गुमशुदगी दर्ज कराई। जिसके बाद बुधवार 30 अप्रैल को हरियाणा पुलिस ने सितारगंज में युवती के लिव इन पार्टनर मुश्ताक को हिरासत में लिया और मामले का खुलासा किया।

पूरे मामले में एसपी सीटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि हरियाणा में एक युवती की गुमशुदगी दर्ज हुई थी। जिसके बाद हरियाणा पुलिस ने सितारगंज पुलिस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर युवती का बिना सिर वाला शव बरामद किया है। मामले में जांच को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा पुलिस शव और आरोपी को अपने साथ ले गई है।

Comments

Popular posts from this blog

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...