Skip to main content

मेरठ: आशिकी के चक्कर में कातिल बनी पत्नी और बेटी, प्रेमी से करवाया पिता का हत्या.

मेरठ जिले में एक दिल दहलाने वाला हत्याकांड सामने आया है। जहां पत्नी और बेटी ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर किसान सुभाष  की हत्या की साजिश रची।


इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का खुलासा पुलिस ने मात्र 13 दिनों में कर दिया। थाना जानी पुलिस स्वाट और सर्विलांस टीम के संयुक्त ऑपरेशन ने इस सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश करते हुए मां कविता बेटी सोनम और उनके प्रेमियों सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।23 जून 2025 को जानी थाना क्षेत्र में खेत से घर लौट रहे 45 वर्षीय किसान सुभाष उपाध्याय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।शुरुआत में यह मामला एक ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री के रूप में सामने आया लेकिन पुलिस की गहन जांच सर्विलांस और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर इस हत्याकांड का खुलासा हुआ।जांच में पता चला कि सुभाष की पत्नी कविता का गुलजार नाम के एक व्यक्ति से प्रेम संबंध था। जबकि उनकी छोटी बेटी सोनम का विपिन नाम के युवक से अफेयर चल रहा था। सुभाष इन दोनों रिश्तों में बाधा बन रहा था। जिसके चलते मां-बेटी ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  ने बताया सुभाष की हत्या की साजिश में उनकी पत्नी कविता बेटी सोनम कविता के प्रेमी गुलजार सोनम के प्रेमी विपिन और एक अन्य सहयोगी शामिल थे।सुभाष की बड़ी बेटी ने पहले एक दलित युवक से प्रेम विवाह किया था।जिसे सुभाष ने स्वीकार कर लिया था।लेकिन कविता और सोनम के अवैध संबंधों को वह बर्दाश्त नहीं कर रहे थे। इसी वजह से उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई।पुलिस ने बताया कि 23 जून की रात सुभाष को खेत से घर लौटते समय सुनियोजित तरीके से गोली मारी गई। हत्या में इस्तेमाल अवैध तमंचा और कारतूस पुलिस ने बरामद कर लिया है। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त वाहन और अन्य साक्ष्य भी जब्त किए गए हैं। जानी थाना पुलिस स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया ।जिन्हें 6 जुलाई को हिरासत में लिया गया।एसपी सिटी  ने कहा यह एक जघन्य अपराध है जिसमें पारिवारिक रिश्तों को तार-तार कर दिया गया। आरोपियों ने सुभाष को अपनी प्रेम कहानियों में विलेन मानकर उसकी हत्या कर दी। हमने वैज्ञानिक तरीकों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर इस मामले का खुलासा किया। सभी आरोपी अब सलाखों के पीछे हैं और उनसे गहन पूछताछ जारी है।

Watch Video Live न्यूज़ Live Media Digtal Network (Weekly) पर। ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे! 

Comments

Popular posts from this blog

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...