Skip to main content

IMD Weather Today : 4 राज्यों में बदलेगा मौसम, 17 राज्यों में आज से अगले 72 घंटे भारी बारिश,

अल नीनो का असर समाप्त, यहां बढ़ेगा तापमान, जानें दिल्ली-यूपी पर पूर्वानुमान

केरल में भारी बारिश की आशंका है। मध्य प्रदेश, झारखण्ड, दिल्ली-एनसीआर, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में गरज के साथ बारिश हो सकती है।



उत्तर प्रदेश में अगस्त महीने के सूखे के बाद सितंबर में बारिश को दौर जारी है। सितंबर में पहली बार सर्वाधिक बारिश शनिवार को सामान्य से 119% ज्यादा रिकॉर्ड की गई। मथुरा, अयोध्या, मुरादाबाद, मेरठ और लखनऊ में पिछले 24 घंटे से रुक-रुककर बारिश हो रही है। कभी भारी बारिश तो कभी रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया।


'मेरे पापा को वापस लाओ...'स्लोगन लिख SDM से बच्ची ने लगाई पापा को छुड़वाने की गुहार...

मौसम विभाग ने बताया कि आज 25 जिलों में भारी बारिश होगी जबकि 26 जिलों में मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मानसून ट्रफ मध्य प्रदेश से होकर गुजर रहा है ऐसे में आज उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों तरफ भारी बारिश होगी।
मौसम विभाग ने बताया 122 सालों में अगस्त सबसे सूखा रहा है। अलनीनो के प्रभाव से 16% कम बारिश हुई है। हालांकि लौटता हुआ मानसून बरस रहा है। अगर ये बारिश ऐसे ही चलती रही तो लोग दीपावली ठंड के साथ मनाएंगे। लगातार हो रही बारिश के चलते अधिकतम तापमान में 5 से 7 % तक की गिरावट हो गई है।

भारत बना G-20 का नया बॉस, बाइडेन, सुनक जैसे विदेशी नेता शामिल. India | Modi Sarkar | Arvind Kejriwal

शनिवार को कुशीनगर का अधिकतम तापमान 13.3 डिग्री रिकॉर्ड किया। जो प्रदेश में सबसे कम रहा। मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ दिन भारी बारिश भरे होंगे। इस बारिश से किसानों को भी लाभ मिलेगा।
CSA यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि औसत समुद्र तल पर मानसून ट्रफ जैसलमेर, उदयपुर, रायसेन, उमरिया, अंबिकापुर, जमशेदपुर और दीघा से होकर गुजर रही है। जो पूर्व में दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की पूर्वोत्तर खाड़ी तक जाती है। ये औसत समुद्र तल से 2.1 KM ऊपर तक फैली हुई है। 

शिक्षिका का अश्लील Video वायरल, अभिभावकों में आक्रोश...

दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश और आस-पास के क्षेत्रों पर चक्रवाती हवाएं अब मध्य प्रदेश और आस-पास के क्षेत्रों पर स्थित है, जो समुद्र तल से 7.6 KM ऊपर तक फैला हुआ है, और ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। इसके चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश होगी।
जिन जिलों भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। उनमें लखनऊ, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, औरैया, झांसी, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, रायबरेली, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, अमेठी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, गोंडा, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, आजमगढ़ और हरदोई शामिल हैं।रामपुर, बरेली, बदायूं, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, फर्रुखाबाद, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, सोनभद्र और चंदौली में मध्यम बारिश को लेकर अलर्ट है।

सुबह जब आंख खुली तो दिखी तबाही, अब तक 296 लोगों की मौत...

Comments

Popular posts from this blog

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...

16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया!

कोर्ट की टिप्पणी ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में भी बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम के दरवाजे बंद होने वाले हैं?" मदुरै (तमिलनाडु): सोशल मीडिया की दुनिया बच्चों की मासूमियत के लिए अब एक बड़ा खतरा बनती जा रही है. अश्लील सामग्री की आसान पहुंच और रील की लत से बच्चों को बचाने के लिए अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगे सोशल मीडिया बैन का उदाहरण देते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से भारत में भी इसी तरह की पाबंदी लागू करने पर विचार करने को कहा है. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया वेबसाइटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है. न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के.के. रामकृष्णन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की. केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले पर अपने तर्क पेश किए. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी किया. पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में जारी आदेश के अनुसार, यह पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे विवादास्पद और अश्लील ...