Skip to main content

भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी दिल्ली से चलकर पहुंची 38 संसदीय क्षेत्र...

जगह भाजपाइयों ने किया स्वागत‼️ शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सुरक्षा एवं महंगाई, भ्रष्टाचार के इर्द-गिर्द रहेगा इस बार का चुनाव, जिले में पहुंचते ही भाजपाई नेताओं एवं जनपद वासियों सहित केंद्रीय नेतृत्व का मेनका गांधी ने जताया आभार, मीडिया संवाद के दौरान जनपद में किए गए कार्यों को मेनका गांधी ने गिनाते हुए कहा कि जीत मिलने पर बचें हुए कार्य को करेंगे पूरा, सुल्तानपुर से मेनका गांधी के सामने भीम निषाद की चुनौती,आसान नहीं होगी लड़ाई, 

सुल्तानपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने के 8वें दिन 38 संसदीय क्षेत्र सुलतानपुर पहुंची मेनका गांधी, जगह-जगह भाजपाइयों ने किया फूल मालाओं से स्वागत, 

भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर पार्टी का बेडा पार करने के लिए मौजूदा सांसद मेनका गांधी को टिकट दिया है। मेनका गांधी का टिकट फाइनल होने के बाद से ही माना जा रहा है कि इंडिया गठबंधन प्रत्याशी भीम निषाद से उनकी सीधी फाइट होगी। लोकसभा 2019 के चुनाव में मेनका गांधी ने 14526 वोटों से जीत हासिल की थी। वहीं लोकसभा 2014 के चुनाव में मेनका गांधी के पुत्र व पीलीभीत के पूर्व सांसद वरुण गांधी ने बाहुबली पवन पांडेय को 178902 वोटों से पराजित किया था। बीते 16 मार्च को सपा ने इंडिया गठबंधन प्रत्याशी भीम निषाद को मैदान में उतारा है। 

अंतिम समय में जीत गईं थीं मेनका,

बात 2019 के लोकसभा चुनाव के परिणाम की करें तो मेनका संजय गांधी को कुल 4,59,196 मत मिले थे।(45.88%) और गठबंधन में बसपा प्रत्याशी पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू को 4,44,670 मत (44.43%) मिले थे। कांग्रेस के डॉ संजय सिंह को कुल 41,681 (4.16%) मत मिले थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में सुल्तानपुर सीट से बीजेपी प्रत्याशी मेनका गांधी को बसपा प्रत्याशी चंद्रभद्र सिंह सोनू से कड़ी टक्कर मिली थी। मेनका गांधी इस चुनाव में महज 14 हजार मतों से ही चुनाव जीती थीं। चुनाव में तीसरे प्रत्याशी कांग्रेस संजय सिंह थे।

वरुण ने एक लाख से अधिक मत से जीता था चुनाव,

वही 2014 लोकसभा चुनाव में बीजेपी से वरुण गांधी 4,10,348 (24.09%) मत पाकर सांसद बने थे। जबकि बसपा से अम्बेडकरनगर के रहने वाले पवन पांडेय 2,31,446 (13.59%) रनर अप रहे थे। इस चुनाव में सपा के शकील अहमद 2,28, 144 (13.39%) मत पाकर तीसरे स्थान पर थे। कांग्रेस की अमिता सिंह को 41,983 (2.46%) मत मिला था। जो चौथे स्थान पर थी। लोकसभा चुनाव 2014 की बात करें तो इस सीट से मेनका संजय गांधी के बेटे और बीजेपी प्रत्याशी वरुण गांधी भी यहां पहली बार चुनाव लड़ने आये और यह कि जनता ने उन्हें चुनाव में जीत दर्ज करने का मौका दिया और वो यहां से सांसद बने। सुल्तानपुर संसदीय सीट पर अबतक कांग्रेस पार्टी ने 8 बार अपनी जीत दर्ज की है। जबकि भारतीय जनता पार्टी ने यहां पर 5 बार अपनी जीत दर्ज की है.
VIDEO:-

Comments

Popular posts from this blog

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...

16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया!

कोर्ट की टिप्पणी ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में भी बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम के दरवाजे बंद होने वाले हैं?" मदुरै (तमिलनाडु): सोशल मीडिया की दुनिया बच्चों की मासूमियत के लिए अब एक बड़ा खतरा बनती जा रही है. अश्लील सामग्री की आसान पहुंच और रील की लत से बच्चों को बचाने के लिए अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगे सोशल मीडिया बैन का उदाहरण देते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से भारत में भी इसी तरह की पाबंदी लागू करने पर विचार करने को कहा है. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया वेबसाइटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है. न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के.के. रामकृष्णन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की. केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले पर अपने तर्क पेश किए. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी किया. पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में जारी आदेश के अनुसार, यह पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे विवादास्पद और अश्लील ...