Skip to main content

भाजपा व साथी दलों की ताकत सुल्तानपुर में रचेंगी नया इतिहास : सांसद मेनका

 सांसद मेनका संजय गांधी ने केंद्रीय चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन.

सुलतानपुर।पूर्व केंद्रीय मंत्री व सुल्तानपुर की सांसद मेनका संजय गांधी ने आज अपने चुनावी दौरे में भगवान श्री राम चन्द्र जी के जन्मदिन पर जिलेवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है।श्रीमती गांधी ने नगर के गायत्री मन्दिर में जाकर हवन-पूजन किया। उन्होंने कहा प्रभु श्री राम व मां दुर्गा सबका कल्याण करें।  श्रीमती गांधी ने बुधवार को गोलाघाट स्थित अपने केंद्रीय चुनाव कार्यालय का भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा, एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह,विधायक विनोद सिंह,राज प्रसाद उपाध्याय व लोकसभा प्रभारी दुर्गेश त्रिपाठी व वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मंत्रोच्चार व फीता काटकर उद्घाटन किया। 

श्रीमती गांधी ने अपने संबोधन में पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं, जनप्रतिनिधियों व साथी दलों के कार्यकर्ताओं के मेहनत व परिश्रम की भूरि-भूरि सराहना की।उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं की फौज और उनकी ताकत अबकी बार सुल्तानपुर में नया इतिहास रचेंगी।उन्होंने कहा मोदी जी ने जिस तरह से देश की दिशा और दिशा बदली है।सुल्तानपुर में मैंने भी विकास व लोगों की मुसीबतों को प्राथमिकता पर रखकर काम किया है। उन्होंने कहा समर्पित कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा का झंडा हर ओर लहरा रहा है।उन्होंने आए हुए भाजपा सहित साथी दलों निषाद पार्टी,अपना दल व सुभाषपा के मौजूद लोगों का आभार प्रकट किया।उन्होंने कहा दूसरे पार्टी ने जाति के हिसाब से अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं। लेकिन जिस तरीके से जातिवाद कर रहे हैं बता दूं वह दोनों जातियां हमारी हैं, देश की हैं और अकलमंद हैं। वह जानते हैं कि सुल्तानपुर व देश के लिए बेहतर कौन हैं।उन्होंने कहा देश जातिवाद से निकलकर विकास‌वाद के रास्ते पर चल पड़ा है।उन्होंने सभी का जातिवाद से ऊपर उठकर विकास के मुद्दे पर वोट करने का आवाह्न किया।

 श्रीमती गांधी ने रामदासपुर में डां आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।पत्रकारों से बात चीत करते हुए कहा कि उन्होंने कभी जाति व धर्म आधारित राजनीति नही की।अपने लंबे राजनीतिज्ञ अनुभव को साझा करते श्रीमती गांधी ने जनप्रतिनिधियों को नसीहत देते हुए कहा कि वे स्वयं को जनता का सेवक मानते हुए यदि कौम व मजहब से उठकर काम करे तो इस देश को हम बदल सकते है।उन्होंने कहा कि विकसित भारत का मोदी जी का सपना साकार हो रहा है। मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी में बताया कि सांसद ने बुधवार को सुल्तानपुर विधानसभा में रामदासपुर, उगईपुर, अलहदादपुर,अमेठा,आरडीह, महाजितपुर फतेपुर में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करने के साथ फतेहपुर संगत में ओम प्रकाश सिंह के भाई के निधन, हयातनगर में शारदा प्रसाद शर्मा के निधन व मुकुंदपुर बिसानी में पवन मिश्रा के यहां निधन पर परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की। श्रीमती गांधी लोहरामऊ में कृष्ण देव सिंह पूर्व प्रधान के यहां प्रीतिभोज कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुई। 

VIDEO:-

कार्यक्रमों में पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पांडे, करुणा शंकर द्विवेदी,डॉ सीताशरण त्रिपाठी, सुमन सिंह,निषाद पार्टी अध्यक्ष राजेश निषाद,सुभाषपा जिला अध्यक्ष सतीश मिश्रा,योगेंद्र प्रताप सिंह, विजय त्रिपाठी, विजय सिंह रघुवंशी,कृपा शंकर मिश्रा, रमेश शर्मा, संदीप सिंह, महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह,घनश्याम चौहान, कुंवर बहादुर सिंह, नवनीत सिंह सोनू, शिव कुमार सिंह,रामदुलार पाठक, आलोक आर्या, अखिलेश जायसवाल,रेखा निषाद, अजादार हुसैन, सुमन राव कोरी, संजय सोमवंशी, प्रदीप शुक्ला,धर्मेंद्र सिंह, विनोद सिंह, विवेक सिंह, बाबी सिंह, सुभाष वर्मा, दान बहादुर तिवारी,जमुना सिंह,संजय सिंह कमांडर, आदर्श पाण्डे,अशोक यादव, हरिशंकर गौतम, अजीत यादव,दावर खान,इन्द्र नारायन तिवारी आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लापता वकील अर्चना तिवारी का कांस्टेबल से क्या था कनेक्शन? सिर्फ टिकट बुकिंग तक बातचीत या

मध्य प्रदेश से 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से बरामद किया गया। मामले की जांच की जा रही है। 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को बरामद कर लिया गया है। वह मध्य प्रदेश से लापता हो गईं थी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भारत-नेपाल सीमा के पास से उनको बरामद किया गया है। लखीमपुर खीरी में मिली अर्चना तिवारी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार देर रात अर्चना तिवारी को बरामद किया गया। भोपाल राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के SP राहुल कुमार लोढ़ा ने एक वीडियो मैसेज के जरिए उनकी बरामदगी की पुष्टि की। जीआरपी की एक टीम ने उन्हें लखीमपुर खीरी में रिसीव किया है और उन्हें बुधवार को भोपाल लाया जाएगा। लोढ़ा ने कहा, "7 अगस्त से लापता अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बरामद कर लिया गया है। भोपाल लाए जाने के बाद, हम उनसे पूछताछ करेंगे और फिर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।" कटनी ट्रेन में यात्रा करते समय हुईं थी लापता कटनी निवासी अर्चना तिवारी मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ में वकील के रूप में प्रैक्टिस कर रही थीं। साथ ही सिविल जज परीक...

GST हो गया कम, अब दिवाली-छठ पर झूम जाएगा मन, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता...

New  GST  Rate: सितंबर 2025 की बैठक में बड़े बदलाव किए गए। अब सभी तरह की ब्रेड (पराठा, रोटी, खाखरा, पिज्जा ब्रेड) पर  जीएसटी  पूरी तरह  खत्म  कर दिया गया है। कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक  सस्ते  होंगे, इन पर 5% टैक्स लगेगा। हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस (5 लाख तक) और कुछ रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी राहत मिली। त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर इस बार मन झूम उठेगा. सरकार ने जीएसटी अब कम कर दिए हैं. जीएसटी स्लैब में बदलाव से आम दिन चर्या की बहुत सी चीजें सस्ती हो जाएंगी. नई दिल्ली: बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई. इस बैठक में ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. अब जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को समाप्त कर दिया गया है. इन स्लैब में अधिकांश जरूरी चीजें शामिल हैं. विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब होगा, जो 40 प्रतिशत है. पूरे देश में जीएसटी में बदलाव का फैसला 22 सितंबर से लागू ...

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...