Skip to main content

Posts

Sultanpur में करोड़ो की डकैती, आरोपियों का एनकाउंटर, ज़िम्मेदार कौन?

 सुलतानपुर पुलिस अधीक्षक के कार्यकाल के चार बड़े फेल्योर, लॉ एंड ऑर्डर पर खड़े किए सवालिया निशान... कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के पॉस इलाके में शुमार सर्राफा मण्डी में हुई डकैती मामले में सुलतानपुर पुलिस के हांथ खाली, 72 घंटे के बाद भी पुलिस नहीं पहुंच सकी नतीजे पर......  खुलासे के लिए मोहलत की विभागीय जंग जारी पहली - विभागीय महिला सहकर्मी से रेप के इनामिया इंस्पेक्टर को गिरफ्तार करने में नाकाम दिखी एसपी सोमेन बर्मा की पुलिस...... गिरफ्तारी के बाद महिला थाने से फरार हुआ था आरोपी इंस्पेक्टर नीशू तोमर, डीजीपी को हाईकोर्ट में देनी पड़ी थी पर्सनल एफिडेविट। Encounter का Video दूसरी जिले के बहुचर्चित अधिवक्ता हत्याकांड में 1 लाख के ईनामिया मुख्य आरोपी सिराज को खोज पाने मे जिला पुलिस समेत एसटीएफ की नाकामी ने सरकारी दावों पर खडे़ किए सवाल   तीसरी घटना स्थानीय थाने के सर्राफा मण्डी से ही जुड़ी है, जहाँ बेखौफ बदमाशों ने 11 सितम्बर 2022 को सर्राफा व्यापारी अभिनव सेठ के प्रतिष्ठान पर पहुँच लूट की वारदात को अंजाम दिया, और सुलतानपुर पुलिस ने खुलासे की मोहलत में खेल करते हुए फाईनल रिपो...

बंटेंगे तो कटेंगे,सीएम योगी का हार्डकोर हिंदुत्व भाजपा के लिए कितना फायदेमंद:धनंजय सिंह

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आजकल हिंदुत्व को लेकर अपने पुराने दिनों की तरह बेहद मुखर हो गए हैं।वो अपने पुराने तेवर में हैं। योगी आदित्यनाथ का यही तेवर ही भाजपा में पोस्टर बॉय बनाने में मददगार रहा,लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने राजधर्म अपना लिया।लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार और भाजपा में अपने खिलाफ उठती आवाज ने शायद योगी को फिर से अपने पुराने रूप में लौटने के लिए प्रेरित किया है। पिछले दिनों सीएम योगी कुछ फैसलों और उनके बयानों से लगता है कि वे फिर से उग्र हिंदुत्व की ओर बढ़ रहे हैं। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए अत्याचार ने शायद सीएम योगी को बहुत व्यथित कर दिया है या फिर उसे वो रानजीतिक रूप से हिंदुओं को मोबिलाइज करने के लिए महत्वपूर्ण समझ रहे हैं।जब भी बांग्लादेश को लेकर मुंह खोला चर्चा का केंद्र बने। आगरा में वीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का अनावरण करते हुए सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिर कुछ ऐसा ही बड़ा बयान दिया,जिस पर विवाद होना तय था।बंटेंगे तो कटेंगे जैसा बयान देकर योगी ने अपने विरोधियों को एक और मौका दे दिया,लेकिन योगी जानते हैं कि पूर्व मुख्...

ब्लूटूथ की वजह से पकड़ा गया संजय रॉय, दुष्कर्म वाली रात सेमिनार हॉल में क्या हुआ था? CCTV फुटेज ने खोले सारे राज...

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई दु्ष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी संजय रॉय (Sanjay Roy CCTV Footage) से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। उसका पॉलीग्राफ टेस्ट भी किया जा रहा है। आरोपी संजय रॉय को लेकर हर रोज नए खुलासे भी हो रहे हैं। इसी बीच 9 अगस्त की आधी रात की सीसीटी फुटेज के जरिए कुछ जानकारी सामने आई है। 9 अगस्त की रात को ही 31 वर्षीय ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म किया गया था। ब्लूटूथ ईयरफोन बना सबूत सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में देखा जा सकता है कि संजय रॉय 9 अगस्त की आधी रात को मेडकिल कॉलेज में दाखिल होता है। आरोपी के गले में ब्लूटूथ ईयरफोन है। वहीं, ट्रेनी डॉक्टर के शव के पास से भी एक ब्लूटूथ ईयरफोन बरामद किया गया है। सीसीटीवी फुटेज से मिली इस जानकारी के अनुसार संजय रॉय को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के मुताबिक, आरोपी संजय रात करीब 1 बजकर 3 मिनट पर अस्पताल में दाखिल होता है। वहीं, अस्पताल के चेस्ट वार्ड के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में ट्रेनी डॉक्टर को चार अन्य जूनियर डॉक्टर भी गलत नजर से देख रहे थे। वहीं, सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, ...

मेरे बेटे ने कुछ गलत नहीं किया…', जानें कोलकाता रेप केस के आरोपी संजय की मां ने ऐसा क्यों कहा?

 'पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में रेप और हत्या मामले को लेकर पूरा देश गुस्से में है. सुप्रीम कोर्ट ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में रेप और हत्या को लेकर अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज करने में कोलकाता पुलिस की ओर से की देरी को बेहद परेशानी वाली बात बताया. इस बीच मुख्य आरोपी संजय रॉय की मां ने बताया कि उनका बेटा बेकसूर है. आरोपी मां ने बेटे को बताया बेकसूर एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी संजय रॉय की मां ने कहा, "जो किया वो समझेगा. इस घटना में एक आदमी नहीं हैं, बल्कि कई आदमी है. मेरे बेटे ने कुछ भी गलत नहीं किया है, वह बेकसूर है." आरोपी की मां ने बताया कि उसके बेटे ने एक ही शादी की थी, उसकी चार शादी नहीं हुई है. जहां संजय रॉय की मां रहती हैं वहीं पास में उनकी बड़ी बहन भी रहती है. उन्होंने बताया कि संजय की दो शादी हुई थी. उन्होंने कहा कि रेप और हत्या मामले का जानकारी उन्होंने टीवी के माध्यम से मिली. आरोपी की बहन ने कहा कि अगर उसने कुछ गलत किया है तो उसे सजा मिले. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया कोलकाता रेप मामले के मुख्य आरोप संजय रॉय को शुक्रवार (23 अगस्...

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में 26 राज्यों और 8 केंद्र शासित राज्यों के परीक्षार्थी होंगे शामिल,कल से शुरू होगी परीक्षा

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 23, 24, 25, 30, 31 अगस्त 2024 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. UP Police Exam 2024: 26 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के अभ्यर्थी होंगे शामिल लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 23 अगस्त से 31 अगस्त तक होगी।परीक्षा प्रदेश के 67 जिले के 1175 केंद्रों पर होगी।परीक्षा में उत्तर प्रदेश के साथ-साथ 26 राज्य और आठ केंद्र शासित राज्यों के परीक्षार्थी शामिल होंगे।यूपी के अलावा अन्य राज्यों के लगभग 6,30,481 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। जानें किस राज्य के कितने परीक्षार्थी देंगे परीक्षा इस परीक्षा में मध्य प्रदेश,राजस्थान,हरियाणा,दिल्ली, झारखंड,उत्तराखंड,पश्चिम बंगाल समेत 26 राज्यों के परीक्षार्थी शामिल होंगे।यूपी के बाद बिहार के परीक्षार्थी इस परीक्षा में सबसे अधिक संख्या में शामिल होंगे। जानें किस राज्य से कितने परीक्षार्थी होंगे शामिल बिहार 2,67,296 मध्य प्रदेश 98,400 राजस्थान 97,276 हरियाणा 74,767 दिल्ली 42,260 झारखंड 17,112 उत्तराखंड 14,627 पश्चिम बंगाल 5512 पंजाब 3404 महाराष्ट्र 3151 परीक्षार्थी कांस्टेबल भर...

इंसान एवं इंसानियत की कीजिए रक्षा, हैवान और हैवानियत को दीजिए सजा

भारत दुनिया का वो वाहिद मुल्क है जहां देश की बेटियों की आबरू लूटने वाले, उनका रेप करने वाले, रेप के बाद हत्या करने वाले रेपिस्टों/हत्यारों के पक्ष में रैलियां निकलती है। लेखक: हरमीत मिश्रा "तेजश" संस्थापक & प्रधान सम्पादक Live Media T.V.  जब रेपिस्ट ज़मानत पर बाहर निकलते हैं तो सड़ा हुआ समाज उनका फूल-माला से स्वागत करता है। उनके पक्ष में नारा लगाता है। एक बार सोचिए... भारत देश जिसका विभिन्न संस्कृतियों में एक सर्वोच्च स्थान रहा है, वहां पर अलग अलग धर्मों से जुड़े लोगों की भारी जन संख्या बल से युक्त देश के सभी राज्य और उनमें शांति सुरक्षा देने के लिए दिन रात को अपनी जिम्मेदारी निभाती पुलिस प्रशासन की व्यवस्थाएं....    क्या समाज में अपने परिवारों की नन्हीं कलियों जिनकी किलकारी से परिवार खुशियों से झूम उठता है, जो अपने जीवन काल में एक और परिवार के वंश वृद्धि की कारक के रूप में ईश्वरीय वरदान हैं। उन मातृ शक्ति स्वरुप स्त्री समाज (बेटी, बहन, मां, पत्नी) को समाज में घूम रहे हवस के भूखे भेड़िए के हाथों शिकार करवाने के लिए ही क्या एक पुरूष समाज को स्त्री का संरक्षक माना गया ह...

आज भारत बंद, क्‍या है वजह; क्‍या खुलेगा और कौन-सी सेवाएं रहेंगी ठप?

अनुसूचित जाति व जनजाति आरक्षण में क्रीमीलेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ देश भर के विभिन्न संगठनों ने आज (21 अगस्त)'भारत बंद' का आह्वान किया है। बसपा समेत कई पार्टियां इस बंद का समर्थन कर रही हैं। ऐसे में सवाल ये हैं कि भारत बंद क्यों बुलाया गया है? सुप्रीम कोर्ट का वो कौन-सा फैसला है, जिसका दलित संगठन विरोध कर हैं? दलित संगठनों की क्या मांगे हैं? संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में लेटरल एंट्री क्यों सवालों के घेरे में है? भारत बंद के दौरान क्‍या-क्‍या खुलेगा और क्या बंद रहेगा। क्या है सुप्रीम कोर्ट का फैसला? सुप्रीम कोर्ट ने एससी-एसटी आरक्षण में क्रीमीलेयर को लेकर फैसला सुनाते हुए कहा था, ''सभी एससी और एसटी जातियां और जनजातियां एक समान वर्ग नहीं हैं। कुछ जातियां अधिक पिछड़ी हो सकती हैं। उदाहरण के लिए - सीवर की सफाई और बुनकर का काम करने वाले। ये दोनों जातियां एससी में आती हैं, लेकिन इस जाति के लोग बाकियों से अधिक पिछड़े रहते हैं। इन लोगों के उत्थान के लिए राज्‍य सरकारें एससी-एसटी आरक्षण का वर्गीकरण (सब-क्लासिफिकेशन) कर अलग से कोटा निर्धारित कर सकती है। ऐसा करना संविधा...