Skip to main content

जयपुर में आयकर विभाग को नहीं मिला गणपति प्लाजा में 500 करोड़ की ब्लैकमनी और 50 किलो सोना ...

 आयकर विभाग की  टीम ने मंगलवार को जयपुर के गणपति प्लाजा में बने 3 लॉकर खोले। जिसमें से एक लॉकर में 1 करोड़ से ज्यादा की नगदी और दूसरे से 1 किलो सोना निकला। नोटों को गिनने के लिए मशीन भी मंगवाई गई थी।


जयपुर के गणपति प्लाजा के बेसमेंट में बने लॉकर से एक करोड़ रुपये और एक किलो सोना बरामद किया गया है। ये वही लॉकर हैं जहां बीते दिनों भाजपा के राज्यसभा सांसद मीणा काला धन जमा होने की बात कहकर धरने पर बैठ गए थे। इसके बाद आयकर विभाग की टीम ने यहां छापा मारकर लॉकरों को सील कर दिया था। मंगलवार को आईटी की टीम ने 3 लॉकर खोले। जिसमें से एक लॉकर में 1 करोड़ से ज्यादा की नगदी और दूसरे से 1 किलो सोना निकला। नोटों को गिनने के लिए मशीन भी मंगवाई गई थी। जिस लॉकर से सोना मिला है वह कार्तिक कूलवाल के नाम से लिया गया था। वहीं, एक करोड़ रुपये उगलने वाला लॉकर इदरीश हसन नाम के नाम से लिया गया था। अब तक इन दोनों ही व्यक्तियों के बारे में कोई जानकारी हाथ नहीं लग पाई है।  

बता दें कि राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा शुक्रवार को अचानक गणपति प्लाजा पहुंच गए थे। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि गणपति प्लाजा के बेसमेंट में बने  100 लॉकर्स में 500 करोड़ रुपये का कालाधन और 50 किलो सोने जमा है। इसके बाद इनकम टैक्स और ईडी के अधिकारियों ने गणपति प्लाजा पहुंचकर लॉकर्स से जुड़े कागजातों की जांच की और लॉकर्स को सील कर दिया। मंगलवार को अफसरों की टीम ने तीन लॉकर खोले। वहीं, लॉकर्स को लेकर की गई जांच पड़ताल में सामने आया है जिन लोगों के नाम पर ये लॉकर लिए हैं उनके नाम और पता फर्जी है।  अधिकारियों ने बताया कि अभी कई लॉकर्स और खोले जाने हैं, ऐसे में कार्रवाई अभी जारी रहेगी। 
स्वामी प्रसाद मौर्य का एक और विवादित बयान,भड़के साधू-संत. | Ayodhya | Swami Prasad Maurya | UP News

नहीं मिल पाता असली मालिक
अफसरों ने बताया कि इस तरह के ज्यादातर लॉकर नौकरों और ड्राइवरों के नाम पर लिए जाते हैं। इसके बाद जब वह नौकरी छोड़कर चला जाता है तो संबंधित लोग उस लॉकर को अपने काम में लेना शुरू कर देते हैं। ऐसे में इनकम टैक्स समेत अन्य एजेंसियां छापा मारती हैं तो लॉकर इस्तेमाल कर रहे लोग जानकारी न होने का बहाना बना देते हैं। इस कारण लॉकर से सोना और नगदी मिलने के बाद भी असली मालिक का नाम सामने नहीं आ पाता।

अचानक पाकिस्तानी वायुसेना क्यों कर रही बड़ा युद्ध अभ्यास? चीन-सऊदी समेत 14 देशों का मिला साथ, जानें मकसद...

क्या बोले सांसद मीणा?
सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि उन्होंने गणपति प्लाजा के लॉकर्स में काला धन और सोना रखे होने का दावा किया था। अब ये लॉकर्स करोड़ों रुपये और सोना उगल रहे हैं। मीणा ने कहा कि सूचना और प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारी सीपी सिंह ने इन लॉकर्स में बड़ी संपत्ति जमा कर रखी थी। मेरे मामला उठाए जाने के बाद वे लॉकर्स खाली कर दिए गए। मीणा ने कहा कि मेरी सरकार से मांग है कि गणपति प्लाजा के बिना नाम वाले सभी लॉकर्स की जांच-पड़ताल की जाए। जिससे भ्रष्टाचार कर कालाधन जमा करने वालों के नाम सामने आ सकें।  

Comments

Popular posts from this blog

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...

16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया!

कोर्ट की टिप्पणी ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में भी बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम के दरवाजे बंद होने वाले हैं?" मदुरै (तमिलनाडु): सोशल मीडिया की दुनिया बच्चों की मासूमियत के लिए अब एक बड़ा खतरा बनती जा रही है. अश्लील सामग्री की आसान पहुंच और रील की लत से बच्चों को बचाने के लिए अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगे सोशल मीडिया बैन का उदाहरण देते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से भारत में भी इसी तरह की पाबंदी लागू करने पर विचार करने को कहा है. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया वेबसाइटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है. न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के.के. रामकृष्णन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की. केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले पर अपने तर्क पेश किए. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी किया. पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में जारी आदेश के अनुसार, यह पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे विवादास्पद और अश्लील ...